Advertisment

Weather Update: मार्च में जून जैसी गर्मी! जानिए देश के मौसम का हाल?

Weather Update Today: अभी अप्रैल के महीने की शुरुआत भी नहीं हुई है, और गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
mausam

शहर में खिली धूप

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Weather Update Today: अभी अप्रैल के महीने की शुरुआत भी नहीं हुई है, और गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। तीखी धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस सप्ताह तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं देश के मौसम का हाल...

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली में भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुरुवार को तापमान में कमी देखने को मिलेगी। वहीं 28-29 मार्च को मौसम करवट बदलेगा और तेज हवाओं के साथ बादल छाये रहने की संभावना है। 

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी

पहाड़ों इलाकों में मौसम का मिजाज मैदानी इलाकों से ठीक उलट है। मैदानी इलाकों में जहां गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विभोभ के असर से बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट!

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। राजस्थान में नया पश्चिम विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजस्थान में 28 मार्च तक मौसम बदलने की संभावना जताई है। जिसके बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। 

Advertisment

MP-UP का मौसम?

मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप दिखाई देने लगा है। मंगलवार को रतलाम में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। धार और शिवपुरी में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यूपी के 23 जिलों में मंगलवार को तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया। झांसी यूपी का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। 

weather news weather-update weather
Advertisment
Advertisment