Advertisment

Weather Forecast: मौसम का मिजाज बदला, जानिए कहां होगी भारी बारिश और कहां चलेगी गर्म हवाएं

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई और राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। दिल्ली में तापमान 38.6°C तक, यूपी में तेज बारिश, मुंबई में येलो अलर्ट और राजस्थान में मानसून से बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं।

author-image
Dhiraj Dhillon
india weather forecast 22 may 2025

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Weather Report: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं गर्मी से राहत नहीं, तो कहीं बारिश से राहत की उम्मीद के साथ सावधानी भी जरूरी है। राजधानी नई दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 33°C रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार 14 किमी/घंटा तक रहेगी। सूर्योदय सुबह 5:26 बजे और सूर्यास्त शाम 7:24 बजे होगा। नमी बनी रहेगी और हल्की धूप के साथ गर्मी परेशान कर सकती है। अगले 6 दिनों में तापमान कुछ इस प्रकार रहने की संभावना है:
  • गुरुवार: 37.4°C
  • शुक्रवार: 38.5°C
  • शनिवार: 31.4°C
  • रविवार: 28°C
  • सोमवार: 34.9°C

Weather

उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट

25 जून 2025 को मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई है। संभावित प्रभावित जिले:
भारी बारिश: सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, झांसी, जालौन, ललितपुर वज्रपात और गरज: लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, बस्ती, बलरामपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर आदि। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर न रुकने की सलाह दी है।

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, ठाणे-पालघर में ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई और उसके मेट्रोपॉलिटन इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। अब तक मुंबई में इस साल पिछले वर्ष की तुलना में 50% अधिक बारिश दर्ज की गई है। IMD ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट और ठाणे, पालघर, रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अधिकतम तापमान: 31°C
न्यूनतम तापमान: 24°C
मौसम: आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, भारी बारिश की संभावना
Advertisment

Heavy Rainfall

राजस्थान में मानसून सक्रिय, कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन पश्चिमी यूपी और मध्य राजस्थान से गुजर रही है, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। पूर्वी राजस्थान में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। बीते 24 घंटे में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।26 से 29 जून तक इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है:
जिले: जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, जालौर, पाली, सिरोही आदि
स्थिति: कुछ स्थानों पर जलभराव, सड़कें बाधित
 delhi weather news | delhi ncr weather forecast | IMD Weather Warning | india weather forecast
weather delhi weather news delhi ncr weather forecast IMD Weather Warning india weather forecast
Advertisment
Advertisment