/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/11/VZF2aJHcYtu6SXapfEPk.jpg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल से मुलाकात की। पीएम की इस विदेश यात्रा के कई खास मायने हैं। प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस यात्रा का मकसद भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना और दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति को भी समर्थन मिलेगा, जिसका उद्देश्य भारत के पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करना है।
#WATCH पोर्ट लुईस, मॉरीशस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरम गोखूल से मुलाकात की। pic.twitter.com/956XHgvFEK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2025
हिंद महासागर में प्रभाव बढ़ाना
हिंद महासागर में स्थित मॉरीशस भारत का करीबी समुद्री देश है। इसकी समुद्री सीमा रणनीतिक रूप से भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हिंद महासागर में चीन का प्रभाव बढ़ रहा है, ऐसे पीएम की मॉरीशस यात्रा का मकसद हिंद महासागर में भारत की मौजूदगी को और अधिक प्रभावशाली बनाना है। यही वजह है कि भारतीय नौसेना भी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मॉरीशस एक करीबी समुद्री पड़ोसी और हिंद महासागर का एक प्रमुख साझेदार है। हम साझा मूल्यों और गहरे सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े हुए हैं। मेरी यात्रा हमारी दोस्ती की नींव को और मजबूत करेगी और भारत-मॉरीशस संबंधों में एक उज्जवल अध्याय जोड़ेगी।’
दोनों देशों के बीच होंगे कई समझौते
मॉरीशस भारत के सबसे बड़े व्यापारिक सहयोगियों में शामिल है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते होने की भी उम्मीद है। कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे, जो समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, लघु और मध्यम उद्यमों, और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देंगे।
यह भी पढ़ें: PM Modi के मॉरीशस दौरे पर कांग्रेस का तंज- 'मणिपुर के लोग इंतजार कर रहे'
'मिनी इंडिया' और भारत का मजबूत रिश्ता
मॉरीशस में एक बड़ी आबादी भारतीय मूल की है, यही वजह है कि इसे मिनी इंडिया भी कहा जाता है। मॉरीशस की संस्कृति, परंपरा भी भारत से जुड़ी हुई है। मॉरीशस के सर सीवसागर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान भारत की बिहारी संस्कृति की छंटा देखने को मिली। भारतीय समुदाय की महिलाओं ने लोकगीत गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। संस्कृति और परंपराएं दोनों देशों को नजदीक लाती हैं और रिश्तों की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर मॉरीशस गए हैं। 2015 के बाद ये भारतीय प्रधानमंत्री की पहली मॉरीशस यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
पीएम मोदी ने किया पौधारोपण
मॉरीशस पहुंचने पर एयरपोर्ट पर खुद प्रधानमंत्री रामगुलाम ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति धरम गोखूल ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस की प्रगति में अमिट योगदान देने वाले 2 महान नेताओं, सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ में भाग लेकर मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ पौधारोपण भी किया।
Humbled by the heartfelt gesture of my friend, Prime Minister Dr. Navin Ramgoolam, in taking part in ‘Ek Ped Maa Ke Naam’—a tribute to nature, motherhood and sustainability.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2025
His support stands tall as a symbol of our shared commitment to a greener and better future.… pic.twitter.com/LRoa6aGPYp
यह भी पढ़ें: mauritius Visit : मॉरीशस में ठेठ बिहारी स्टाइल में हुआ PM Modi का स्वागत