/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/29/HPpAXpnUMsAyJjmRrf6a.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क | भारत सरकार के आदेश पर देश के अलग-अलग राज्यों से पाकिस्तानी और अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को भारत से डिपोर्ट किया जा रहा है। भारत से डिपोर्ट हो रहे पाकिस्तानी नागिरकों के दिल में भी दुख है। दुख दो बातों का है। कुछ लोग पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जता रहे हैं तो वहीं कुछ को दुख है क्योंकि उन्हें अपने परिवार से अलग पाकिस्तान जाना पड़ रहा है।
इस बीच अटारी सीमा पर बीएसएफ के जवान पाकिस्तानी नागरिकों के पासपोर्ट की जांच कर रहे हैं। वाहनों को पाकिस्तान की ओर जाने से पहले इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए बैरिकेड्स से आगे जाने दिया जा रहा है। नज़ाकत हुसैन अपनी बेटी के लिए बॉर्डर के खुलने का इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं शादी कर भारत आई पाकिस्तानी महिला का दुख है कि बिना कुसूर के सज़ा भुगतनी पड़ रही है, तो वहीं एक महिला ससुराल में रहने का सपना पूरा नहीं कर पा रही हैं। देखिए भारत से पाकिस्तान जा रहे लोगों ने अपना दर्द बयां करते हुए क्या कहा।
अटारी, पंजाब: अटारी सीमा पर बीएसएफ के जवान पाकिस्तानी नागरिकों के पासपोर्ट की जांच कर रहे हैं। वाहनों को पाकिस्तान की ओर जाने से पहले इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए बैरिकेड्स से आगे जाने दिया जा रहा है। pic.twitter.com/aWhpFSNDH0
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 29, 2025
पाकिस्तान से मेरी बेटी आ रही है...
भारतीय नागरिक नज़ाकत हुसैन ने कहा "मैं बॉर्डर खुलने का इंतज़ार कर रहा हूं पाकिस्तान से मेरी बेटी आ रही है। रात मेरी फोन पर बात हुई है,उसे लेकर मैं दिल्ली जाऊंगा। हम दिल्ली से हैं। हमने एक साल पहले अपनी बेटी की शादी की थी। मैं और मेरी पत्नी ने पाकिस्तान जाकर बेटी की शादी की थी...पहलगाम में जो हुआ वह बहुत गलत हुआ। जो लोग मारे गए उनकी क्या गलती थी?"
अटारी, पंजाब: भारतीय नागरिक नज़ाकत हुसैन ने कहा "मैं बॉर्डर खुलने का इंतज़ार कर रहा हूं पाकिस्तान से मेरी बेटी आ रही है। रात मेरी फोन पर बात हुई है,उसे लेकर मैं दिल्ली जाऊंगा। हम दिल्ली से हैं। हमने एक साल पहले अपनी बेटी की शादी की थी। मैं और मेरी पत्नी ने पाकिस्तान जाकर बेटी की… pic.twitter.com/RpHHNDkvwc
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 29, 2025
पहलगाम में जो हुआ वह बहुत गलत है...
भारत आए एक पाकिस्तानी नागरिक विजय कुमार ने कहा "हम सिंध से 4 महीने पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर आए थे। वहां हमने लांग टर्म वीज़ा के लिए भी अप्लाई किया। अभी पाकिस्तान में हमारे चाचा बीमार हैं, इसी कारण हम जा रहे हैं। यहां हमें कोई समस्या नहीं है। पहलगाम में हुई घटना के कारण हमें कोई समस्या नहीं हुई, हम अपनी मर्ज़ी से पाकिस्तान अपने बीमार चाचा को देखने जा रहे हैं...पहलगाम में जो हुआ वह बहुत गलत है।"
अटारी, पंजाब: भारत आए एक पाकिस्तानी नागरिक विजय कुमार ने कहा "हम सिंध से 4 महीने पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर आए थे। वहां हमने लांग टर्म वीज़ा के लिए भी अप्लाई किया। अभी पाकिस्तान में हमारे चाचा बीमार हैं, इसी कारण हम जा रहे हैं। यहां हमें कोई समस्या नहीं है। पहलगाम में हुई घटना के… pic.twitter.com/cXPlBQ3uRh
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 29, 2025
हम अस्थियां विसर्जन करने आए थे,
पाकिस्तान से भारत आए लाल चंद ने बताया कि "हम अस्थियां विसर्जन करने आए थे, अब वापस जा रहे हैं। 45 दिन के वीज़ा पर आए थे और 18 दिन बाद वापस आए थे। हम फरीदाबाद में रुके थे। पाकिस्तान में हम सब्ज़ी का कारोबार करते हैं। पहलगाम में जो हुआ वह बहुत गलत है। ऐसे लोगों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए..."
अटारी, पंजाब: पाकिस्तान से भारत आए लाल चंद ने बताया कि "हम अस्थियां विसर्जन करने आए थे, अब वापस जा रहे हैं। 45 दिन के वीज़ा पर आए थे और 18 दिन बाद वापस आए थे। हम फरीदाबाद में रुके थे। पाकिस्तान में हम सब्ज़ी का कारोबार करते हैं। पहलगाम में जो हुआ वह बहुत गलत है। ऐसे लोगों को कड़ी… pic.twitter.com/0C5xqPOLrB
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 29, 2025
हमारा कोई कुसूर नहीं लेकिन...
भारत में शादी करने वाली एक पाकिस्तानी महिला समरीन ने बताया कि "6 महीने पहले मेरी भारत में शादी हुई थी, अब वापस जाने के लिए कहा गया है। मेरी लांग टर्म वीज़ा पेंडिंग थी, जिसके कारण वापस जाना पड़ रहा है। पहलगाम में जो हुआ वह गलत हुआ। इस घटना में हमारा कोई कुसूर नहीं लेकिन सज़ा हमें भुगतनी पड़ रही है। घटना को हमने तो अंजाम नहीं दिया। हम तो सभी नियमों का पालन करते हैं।"
अटारी, पंजाब: भारत में शादी करने वाली एक पाकिस्तानी महिला समरीन ने बताया कि "6 महीने पहले मेरी भारत में शादी हुई थी, अब वापस जाने के लिए कहा गया है। मेरी लांग टर्म वीज़ा पेंडिंग थी, जिसके कारण वापस जाना पड़ रहा है। पहलगाम में जो हुआ वह गलत हुआ। इस घटना में हमारा कोई कुसूर नहीं… pic.twitter.com/YsrNlEWBTu
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 29, 2025
मेरी, मेरी पत्नी या मेरे बच्चे की क्या गलती है ?
दिल्ली निवासी शाहबाज़ ने बताया "मैं अपनी पत्नी को छोड़ने आया हूं। मैं दिल्ली का रहने वाला हूं। 4-5 दिन पहले यह पाकिस्तान से भारत आई थी। मैं तब ही लांग टर्म वीज़ा के लिए अप्लाई कर दिया तीसरे दिन ही क्राइम ब्रांच से कॉल आया कि आपकी पत्नी को वापस जाना पड़ेगा। मैंने कारण पूछा तो उन्होंने पहलगाम की घटना को मुख्य कारण बताया। पहलगाम की घटना में मेरी, मेरी पत्नी या मेरे बच्चे की क्या गलती है? यह बहुत गलत हुआ है जिसने किया उसे सज़ा मिलनी चाहिए लेकिन उसके कारण दूसरों को सज़ा मिल रही है..."
अटारी, पंजाब: दिल्ली निवासी शाहबाज़ ने बताया "मैं अपनी पत्नी को छोड़ने आया हूं। मैं दिल्ली का रहने वाला हूं। 4-5 दिन पहले यह पाकिस्तान से भारत आई थी। मैं तब ही लांग टर्म वीज़ा के लिए अप्लाई कर दिया तीसरे दिन ही क्राइम ब्रांच से कॉल आया कि आपकी पत्नी को वापस जाना पड़ेगा। मैंने… pic.twitter.com/lCuCGaeIJC
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 29, 2025
हमें समस्या का सामना करना पड़ रहा..
भारत में शादी करने वाली एक पाकिस्तानी महिला इरम ने बताया कि "मैं दिल्ली आई थी अब वापस कराची जा रही हूं। दिल्ली में मेरी ससुराल है। यहां मेरा पति और बेटा है। नागरिकता के लिए मैंने आवेदन दिया था परंतु कोरोना काल में पाकिस्तान में मेरा ओवर स्टे हो गया था जिसके कारण आवेदन कैंसिल हो गया। मेरा पासपोर्ट पाकिस्तान का है, दिल्ली में 10 साल पहले मैंने शादी की थी। पहलगाम में जो हुआ वह बेहद गलत है। उस घटना के कारण हमें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आतंकियों को सज़ा मिलनी चाहिए..."
अटारी, पंजाब: भारत में शादी करने वाली एक पाकिस्तानी महिला इरम ने बताया कि "मैं दिल्ली आई थी अब वापस कराची जा रही हूं। दिल्ली में मेरी ससुराल है। यहां मेरा पति और बेटा है। नागरिकता के लिए मैंने आवेदन दिया था परंतु कोरोना काल में पाकिस्तान में मेरा ओवर स्टे हो गया था जिसके कारण… pic.twitter.com/bjToTF7dGz
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 29, 2025
पहलगाम में जो हुआ वह बहुत गलत हुआ...
पाकिस्तान से भारत आए एक पर्यटक कृष्ण कुमार ने बताया "हम अहमदाबाद अपने रिश्तेदारों को यहां आए थे, अब वापस पाकिस्तान के हैदराबाद जा रहे हैं। 45 दिन के वीज़ा पर अपने परिवार के साथ भारत आए थे। पहलगाम में जो हुआ वह बहुत गलत हुआ...
अटारी, पंजाब: पाकिस्तान से भारत आए एक पर्यटक कृष्ण कुमार ने बताया "हम अहमदाबाद अपने रिश्तेदारों को यहां आए थे, अब वापस पाकिस्तान के हैदराबाद जा रहे हैं। 45 दिन के वीज़ा पर अपने परिवार के साथ भारत आए थे। पहलगाम में जो हुआ वह बहुत गलत हुआ..." pic.twitter.com/dGsZdKDscy
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 29, 2025
---------(इनपुट-आईएएनएस)