Advertisment

बिना नाम लिए PM Modi ने पाक पर साधा निशाना, बोले- "कांटे को निकाल कर रहेंगे"

जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान पर नाम लिए बिना निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तान को साफ कहा कि देश में जो भी छोटा सा कांटा है, उसे निकाल कर ही रहेंगे।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
pm modi gujrat visit 2nd day
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गांधीनगर, वाईबीएन डेस्क |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ और शहरी विकास वर्ष 2025 के शुभारंभ समारोह में भाग लिया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान पर नाम लिए बिना निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तान को साफ कहा कि देश में जो भी छोटा सा कांटा है, उसे निकाल कर ही रहेंगे। उन्होंने कहा,"शरीर कितना ही स्वस्थ क्यों ना हो लेकिन अगर एक कांटा चुभता है तो पूरा शरीर परेशान रहता है। हमने तय कर लिया है उस कांटे को निकाल कर रहेंगे।" 

सिंदुरिया सागर और लहराता तिरंगा

प्रधानमंत्री ने बताया कि वे दो दिन से गुजरात के विभिन्न जिलों व शहरों का दौरा कर रहे हैं। कल उन्होंने वडोदरा, दाहोद, भुज, दाहोद और अहमदाबाद का दौरा किया, वहीं आज गांधीनगर पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं जहां-जहां गया ऐसा लग रहा है देशभक्ति का ज्वार है। गर्जना करता सिंदुरिया सागर और लहराता तिरंगा जन मन के हृदय में मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम ऐसा नजारा था, ऐसा दृश्य था। यह केवल गुजरात में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के कोने-कोने में है।"

शहरी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के शहरी विकास में हुए प्रगति को याद करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में राज्य ने शहरी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है, जो आने वाले वर्षों में और भी तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने शहरी विकास वर्ष 2025 की शुरुआत को देश के लिए एक नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक बताया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया, जिससे राज्य और देश के शहरी क्षेत्रों का कायाकल्प होगा और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

pmmodi
Advertisment
Advertisment