/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/26/xTnTcCw8N32z1dGoTLlx.jpg)
खंडवा, वाईबीएन डेस्क |खंडवा जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के एक गांव में हुई, जहां पीड़िता गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस खंडवा रेप केस को दिल्ली में हुए निर्भया कांड की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि पीड़िता के साथ काफी भयावह तरीके से दुष्कर्म किया गया है।
24 मई की सुबह घर पर मौत
पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 मई की रात की है जब महिला एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। वहां से लौटते समय वह गांव के दो युवकों (हरि और सुनील) के संपर्क में आई। आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और गंभीर चोटें पहुंचाईं। महिला की हालत इतनी गंभीर थी कि 24 मई की सुबह घर पर उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस को इस घटना की सूचना पीड़िता की मौत के बाद मिली। शुरुआती जांच के आधार पर हरि और सुनील के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी महिला के परिचित और उसी गांव के निवासी हैं। महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बेहोशी की हालत में हरि के घर पर मिली थीं। होश में आने पर महिला ने बेटे से कहा कि सुनील और हरि ने उसके साथ गलत किया। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
खंडवा जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
इधर, महिला के शव का पोस्टमार्टम खंडवा जिला अस्पताल में दो महिला चिकित्सकों के पैनल द्वारा किया गया। पैनल में शामिल डॉ. सीमा सूते ने मीडिया को बताया कि शव की स्थिति गंभीर थी और आंतें शरीर से बाहर आई हुई थीं, जो कि किसी बाहरी वस्तु से प्रहार या पेट पर तीव्र चोट के कारण हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चेदानी बाहर आने जैसी स्थिति मौके पर नहीं पाई गई है।
18 घंटे बाद हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों और चोट की प्रकृति की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मौत घटना के करीब 18 घंटे बाद हुई। इस बीच, पीड़िता का अंतिम संस्कार उसके गांव में कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िता के साथ शराब पीने की बात भी सामने आई है, जिसकी पुष्टि जांच में की जा रही है। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सभी पहलुओं पर पूरी तरह से रोशनी डाली जा सकेगी।
रोज 25 बहनों के साथ दुष्कर्म होता है
खंडवा दुष्कर्म मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "खंडवा में हमारी एक बेटी के साथ दुष्कर्म की वीभत्स घटना घटी। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई और गर्भाशय निकालकर फेंक दिया गया। ये क्या है? ये कैसा मध्य प्रदेश है? मध्य प्रदेश में हर रोज हमारी 25 बहनों के साथ दुष्कर्म होता है।
Bhopal, Madhya Pradesh: On Khandwa rape case, State Congress President Jitu Patwari says, "A horrific incident of rape took place in Khandwa with one of our daughters. A rod was inserted into her private parts and her uterus was removed and thrown out. What is this? What kind of… pic.twitter.com/2lV1wMDa0x
— IANS (@ians_india) May 26, 2025