Advertisment

Sambhal में अब तक खोजे गए 54 धार्मिक स्थल, CM Yogi बोले- सारे खोजे जाएंगे, दुनिया हकीकत जानेगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जितने भी धार्मिक स्थल हैं, हम उन्हें खोजकर दुनिया के सामने सच्चाई लाएंगे। वास्तविकता क्या है, यह सबके सामने आएगी।

author-image
Dhiraj Dhillon
yogi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से संभल लगातार चर्चा में बना हुआ है। होली और नेजा मेले को लेकर सुर्खियों में आए संभल को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सर्वे में अब तक 54 तीर्थ स्थलों की पहचान हो चुकी है। उन्होंने कहा, " जितने भी तीर्थ स्थल हैं, हम उन्हें खोजकर दुनिया के सामने सच्चाई लाएंगे। इस्लाम कहता है कि हिंदुओं के मंदिर या घर तोड़कर बनाए गए इबादतगृह को खुदा स्वीकार नहीं करता, लेकिन वास्तविकता क्या है, यह सबके सामने आएगी।"

बोले- दबंग नहीं, यह हमारा शराफत वाला स्टाइल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक न्यूज एजेंसी के साथ साक्षात्कार में विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "यह हमारा दबंग न‌हीं, बल्कि शराफत वाला स्टाइल है। हमारी सोच साफ है, हम लुका-छिपी नहीं करते।" बुलडोजर एक्शन पर उन्होंने कहा, "जो लोग न्याय और कानून को अपने हाथ में लेते हैं, उन्हें कानून के दायरे में रहकर सबक सिखाया जाता है। जो जैसी भाषा समझता है, उसे उसी भाषा में समझाना चाहिए।"

... तो ओवैसी जैसों को भागना पड़ेगा

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 'मुसलमान खतरे में हैं' वाले बयान पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मुसलमान खतरे में नहीं हैं, बल्कि उनकी (ओवैसी की) वोट बैंक की राजनीति खतरे में है। जिस दिन भारतीय मुसलमान अपने पूर्वजों को पहचान लेंगे, उस दिन ओवैसी जैसे लोगों को अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर भागना पड़ेगा। भारतीय मुसलमान तभी सुरक्षित रहेंगे, जब हिंदू और उनकी परंपराएं सुरक्षित रहेंगी।"

पाकिस्तान-बांग्लादेश पर योगी ने क्या कहा

पाकिस्तान और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "1947 से पहले ये भारत का ही हिस्सा थे। हम उस सच्चाई को नहीं भूल सकते। पाकिस्तान में हिंगलाज माता का मंदिर नहीं बचा और बांग्लादेश में माता ढाकेश्वरी का मंदिर संकट में है। संभल की स्थिति यह दिखाने के लिए काफी है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों का क्या हाल हुआ होगा।"

देश- मुसलमानों के हित में वक्फ विधेयक

Advertisment
वक्फ संशोधन विधेयक पर CM Yogi Adityanath ने कहा, "मस्जिदों पर कब्जा करके भाजपा को क्या मिलेगा? वक्फ के नाम पर जमीन कब्जाने वालों ने कोई जनकल्याण का काम नहीं किया। बल्कि निजी लाभ के लिए वक्फ संपत्तियां बेच दीं। उन्हें किसने अधिकार दिया कि वे किसी की भी जमीन पर कब्जा कर लें? वक्फ संशोधन विधेयक समय की जरूरत है और यह देश और मुसलमानों दोनों के हित में होगा।"

परिसीमन विरोध को बताया सियासी एजेंडा

परिसीमन को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट बयान दिया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की बैठक महज एक राजनीतिक एजेंडा है। केंद्रीय गृह मंत्री के बयान के बाद इस पर कोई सवाल नहीं उठना चाहिए।"
CM Yogi Adityanath CM yogi
Advertisment
Advertisment