/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/01/indian-army-2-2025-09-01-18-18-11.jpg)
यंग भारत न्यूज में आपका स्वागत है। दिन भर की बड़ी खबरें और ताजा अपडेट देखने के लिए हमारा Young Bharat LIVE देखें। यहां मिलेगा आपको हर खबर का फटाफट अपडेट। राजनीति, अपराध और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानने के लिए अलग से संबंधित खबर पर क्लिक करें।
- Sep 01, 2025 18:17 IST
अलास्का में युद्धाभ्यास के लिए रवाना हुआ भारतीय सेना का दल
भारतीय सेना का एक दल सोमवार को अमेरिका के अलास्का स्थित फोर्ट वेनराइट के लिए रवाना हुआ है। एएनआई के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस दल में मद्रास रेजीमेंट की एक बटालियन के जवान शामिल हैं। यह दल अलास्का में अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास करेगा। 1 से 14 सितंबर तक आयोजित यह अभ्यास भारत- अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास का 21वां संस्करण होगा।
- Sep 01, 2025 17:48 IST
धामी सरकार का बड़ा फैसलाः अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एएनआई के मुताबिक राज्य सरकार अब सरकारी विभागों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देगी। इस संबंध में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से आरक्षण नियमावली- 2025 जारी कर दी गई है। राज्य की ग्रुप सी सेवाओं में वर्दीधारी पदों पर सीधी भर्ती में यह आरक्षण लागू होगा।
- Sep 01, 2025 17:16 IST
अफगानिस्तान भूकंपः विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संवेदना जताई, सहायता भी भेजी
विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर से अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुक्ताकी से बात की। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। डा. जयशंकर ने कहा- भारत ने आज काबुल में एक हजार टेंट पहुंचाए हैं। इसके साथ काबुल से कुनार तक 15 टन खाद्य सामग्री भी भेजी जा रही है। कल से भारत और राहत सामग्री भी भेजेगा। एस. जयशंकर ने भूकंप के बाद घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। बता दें कि अफगानिस्तान में आए भूकंप में आठ सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों का आंकड़ा ढाई हजार के पार बताया जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संवेदना व्यक्त कर चुके हैं।
Spoke with Afghan Foreign Minister Mawlawi Amir Khan Muttaqi today. Expressed our condolences at the loss of lives in the earthquake.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 1, 2025
Conveyed that India has delivered 1000 family tents today in Kabul. 15 tonnes of food material is also being immediately moved by Indian Mission… pic.twitter.com/whO2iTBjS8 - Sep 01, 2025 17:07 IST
मुंबई में आरक्षण के लिए प्रदर्शन पर हाईकोर्ट सख्त
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई में चल रहे आरक्षण आंदोलल पर आपात सुनवाई की। अदालत ने कहा- प्रदर्शनकारियों को कुछ शर्तों के साथ प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी, लेकिन उन्होंने शर्तों का पालन नहीं किया। प्रदर्शनकारियों ने पूरे शहर को ठप कर दिया और अदालत को दिया गया वचन भी नहीं निभाया। हाईकोर्ट ने कहा- मनोज जरांगे के नेतृत्व में चल रहा मराठा आरक्षण आंदोलन शांतिपूर्ण नहीं है। हाईकोर्ट ने जहां सरकार से हालात से निपटने की योजना पूछी, वहीं 2 सितंबर तक मुंबई की सभी सड़कें खाली कराने का आदेश दिया है।
- Sep 01, 2025 15:52 IST
राहुल के एटम बम वाले बयान पर रविशंकर प्रसाद का पलटवार
पटना में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी के एटम बम वाले बयान पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- राहुल क्या बोलते हैं, उसे समझने में समय लगता है। उन्होंने कहा- एटम बम और हाइड्रोजन बम का चुनाव से क्या लेना देना? विपक्ष के नेता के रूप में राहुल खुद को नीचा दिखा रहे हैं। देश को समझना चाहिए- राहुल गांधी गैर जिम्मेदार हैं।
- Sep 01, 2025 15:16 IST
पटना से राहुल का बड़ा हमला- वे आपकी जमीन छीनकर अडानी को दे देंगे
वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम पड़ाव पटना से राहुल गांधी ने सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है चुनाव आयोग हमें मतदाता सूची की वीडियोग्राफी उपलब्ध नहीं कराता। उन्होंने वोट चोरी का मतलब अधिकारों, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और लोकतंत्र की चोरी बताते हुए कहा- वे आपका राशन कार्ड और जमीन छीनकर अंबानी और अडानी को दे देंगे।
- Sep 01, 2025 13:34 IST
Bihar: पटना में रोकी गई वोटर अधिकार यात्रा
पटना पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर वोटर अधिकार यात्रा को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि चौराहे पर यात्रा पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर यात्रा रोकने की तैयारी कर रखी थी। बता दें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में बिहार में 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा निकल रही है। 1300 किमी की यात्रा का आज आखिरी दिन है और इसे पटना में ही संपन्न होना है। हालांकि यात्रा रोके जाने के बाद डाक बंगला चौराहे पर ही नेताओं का संबोधन शुरू हो गया है।
- Sep 01, 2025 13:18 IST
पीएम का चीन दौरा संपन्न, दिल्ली के लिए रवाना हुए मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन की यात्रा पूरी करके दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी ने चीन के तियानजिन में दो दिवसीय एससीओ शिखर सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने चीन और रूस के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। शिखर सम्मेलन के बाद होटल में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक करीब 40 मिनट चली। उसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
- Sep 01, 2025 12:24 IST
पुतिन बोले- रूस और भारत के संबंध बहुआयामी
तियानजिनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- आपसे मुलाकात कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। एससीओ ग्लोबल साउथ और ईस्ट के देशों को एकजुट करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। पुतिन ने कहा- 21 दिसंबर 2025 को भारत-रूस संबंधों को ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा मिलने की 15वीं वर्षगांठ होगी। हमारे बीच बहुआयामी संबंध हैं और आज की यह बैठक भारत-रूस संबंधों को एक नया प्रोत्साहन देगी। भारत और रूस के बीच हमेशा बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं।
- Sep 01, 2025 12:17 IST
पीएम मोदी बोले- वैश्विक स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-रूस संबंध महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा कि भारत यूक्रेन में शांति बहाल करने के लिए किए जा रहे हालिया सभी प्रयासों का स्वागत करता है और इस दिशा में ठोस रास्ते तलाशे जाने की पैरवी करता है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत और रूस के बीच घनिष्ठ सहयोग वैश्विक स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे पहले पुतिन बोले- भारत- रूस संबंध सिद्धांतों के आधार पर आगे बढ़ते रहेंगे।
- Sep 01, 2025 12:06 IST
तियानजिन में PM Modi- Putin द्विपक्षीय बैठक शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच तियानजिन में द्विपक्षीय बैठक शुरू हो चुकी है। यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रूस से तेल खरीद को लेकर विभिन्न देशों पर दबाव बना रहे हैं, ऐसे में यह वार्ता रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
- Sep 01, 2025 11:18 IST
तियानजिन के होटल रिट्ज कार्लटन पहुंचे पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन
द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तियानजिन स्थित होटल रिट्ज कार्लटन पहुंच गए हैं। यहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है। बैठक कक्ष को राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए तैयार किया गया है।
- Sep 01, 2025 11:04 IST
द्विपक्षीय वार्ता के लिए एक ही कार में निकले मोदी और पुतिन
एससीओ समिट संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन एक ही कार में सवार होकर निकले। दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता के लिए रवाना हुए हैं। इस मौके पर एक साथ कार में सवार दोनों नेताओं की तस्वीर दुनिया के लिए बड़ा संदेश है, खासकर अमेरिका के लिए। यह तस्वीर पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है।दरअसल, अमेरिका की ओर से अतिरिक्त टैरिफ के जरिए भारत पर रूसी तेल न खरीदे जाने के दवाब के बाद यह “जुगलबंदी” और खास हो गई है। हालांकि भारत और रूस की नजदीकी कोई नई बात नहीं है।
- Sep 01, 2025 11:00 IST
“आतंकवाद पर दोहरे मानदंड स्वीकार नहीं किए जाएंगे”
एससीओ समिट में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का प्रण लिया। इसी के साथ उग्रवाद, मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी समेत अंतर्राष्ट्रीय अपराध से भी मिलकर लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। एससीओ सदस्य देशों ने माना कि आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मानदंड स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों, सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और वैश्विक आतंकवाद-रोधी रणनीति के अनुरूप सभी आतंकी संगठनों के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करनी चाहिए। सदस्य देशों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम, 11 मार्च को बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस, और 21 मई को खुजदार में हुए आतंकी हमलों की कड़ी निंदा की।
- Sep 01, 2025 10:51 IST
घोषणा पत्र में भारत के योगदान की सराहना की गई
घोषणा पत्र में "एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य" की थीम का उल्लेख किया गया है। सदस्य देशों ने 3 से 5 अप्रैल, 2025 के दौरान नई दिल्ली में आयोजित 5वें एससीओ स्टार्टअप फोरम के सफल आयोजन का स्वागत किया, जिसने विज्ञान, तकनीकी उपलब्धियों और नवाचार (इनोवेशन) के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत किया। सदस्य देशों ने 21 से 22 मई, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित 20वें एससीओ थिंक टैंक फोरम का भी जिक्र किया। साथ ही उन्होंने भारतीय विश्व मामलों की परिषद (ICWA) के एससीओ अध्ययन केंद्र द्वारा सांस्कृतिक और मानवीय आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में दिए गए योगदान की सराहना की।
- Sep 01, 2025 10:45 IST
शिखर सम्मेलन संपन्न, घोषणा पत्र जारी किया गया
चीन के तियानजिन में दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट संपन्न हो गया है। दो दिन तक चले इस शिखर सम्मेलन में रूस और भारत समेत सभी सदस्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए पाकिस्तान को घेरा। समिट के समापन अवसर पर साझा घोषणा पत्र भी जारी कर दिया गया है, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई है।
- Sep 01, 2025 10:42 IST
पुतिन बोले- अलास्का मीटिंग की जानकारियां शेयर करेंगे
शंघाई सहयोग संगठन को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा - अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई द्विकपक्षीय वार्ता की जानकारियां साझा करूंगा। उन्होंने फिर दोहराया- यूक्रेन संकट किसी हमले कारण नहीं, बल्कि यूक्रेन के पश्चिम सहयोगियों के समर्थन से हुआ तख्तापलट का नतीजा है।
- Sep 01, 2025 10:28 IST
पुतिन ने इस मामले में भारत- चीन को सराहा, अमेरिका पर निशाना
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूक्रेन संकट समाधान के लिए भारत और चीन के प्रयासों की सराहना की। तियानजिन में रूसी राष्ट्रपति ने एससीओ के सदस्य के रूप में सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। हालांकि इस मामले में नाम लिए बगैर पुतिन ने अमेरिका पर निशाना साधा और यूक्रेन को उकसाने का आरोप भी लगाया।
- Sep 01, 2025 10:09 IST
पुतिन बोले- पश्चिम के उकसावे ने खड़ा किया यूक्रेन संकट
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा- संयुक्त राष्ट्र संघ के सिद्धांत आज भी अडिग हैं और यूएन वास्तविक वहुपक्षवाद का पैरोकार है। उन्होंने कहा- यूक्रेन में संकट का कारण रूस के हमले नहीं बल्कि पश्चिम का उकसावा है और यह सब कीव में तख्तापलट के कारण हुआ।
- Sep 01, 2025 09:53 IST
पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया
पीएम मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित करते आतंकवाद का मुद्दा उठाया और पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने सम्मेलन की शानदार मेजबानी और भव्य स्वागत के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंक का आभार जताया और साथ ही एससीओ के प्रति भारत के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा - भारत S-सुरक्षा, C- कनेक्टिविटी और O- अवसर के लिए प्रतिबद्ध है। - Sep 01, 2025 09:19 IST
पौने दस बजे पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता, उसके बाद दिल्ली रवाना होंगे पीएम मोदी
तियानजिन में चल रहा SCO Summit का अंतिम चरण में, पौने 10 बजे पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। यह वार्ता 45 मिनट चलेगी। पुतिन के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी 11 बजकर, 10 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। - Sep 01, 2025 09:12 IST
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा- “धौंसपट्टी” बर्दाश्त नहीं
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वर्चस्ववाद का विरोध करते हुए विश्व व्यवस्था में “धौंसपट्टी” की कड़ी निंदा की। बता दें चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट का आज दूसरा और अंतिम दिन है। रविवार को पहले दिन पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर बनी वैश्विक तनातनी के बीच अब पूरी दुनिया की नजर एससीओ नेताओं की बैठक पर टिकी है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकेगा कि आने वाले समय में इन देशों का मुख्य फोकस क्या होगा।