/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/05/cbse-scholarship-32-2025-09-05-18-02-02.png)
यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया की अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। चाहे बात राजनीति की हो, अर्थव्यवस्था की, सामाजिक मुद्दों की, या फिर वैश्विक घटनाओं की, हमारा मकसद है तथ्यपरक, गहन और संतुलित जानकारी सबसे पहले प्रदान करना। यह ब्लॉग आपके लिए है, ताकि आप दुनिया की हर बड़ी और छोटी हलचल से जुड़े रहें। हम चाहते हैं आपको ऐसी सूचनाएं देना जो न केवल जागरूक करें, बल्कि विचार और विश्लेषण को भी प्रेरित करें। यह लाइव ब्लॉग खबरों का एक विश्वसनीय स्रोत है, जहां हर अपडेट तथ्यों पर आधारित और समयबद्ध होता है। हमारे साथ खबरों की इस यात्रा का हिस्सा बनें रहें।
महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानें
स्वास्थ्य,मनोरंजन और लाइफस्टाइल के साथ ही तमाम मुद्दों से जुड़ी देश- विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानने के लिए अलग से संबंधित खबर पर क्लिक करें। हम खबरों को आम बोलचाल की भाषा में पेश करने का प्रयास करते हैं ताकि पाठकों को इन्हें समझने में आसानी हो और हर जरूरी खबर से रू-ब-रू होकर पाठक समय से अपडेट हो सकें। समसामयिक विषयों पर एक्सपर्ट्स के विचार जानने के लिए नजरिया कॉलम में जाएं।
- Sep 05, 2025 18:09 IST
हजरतबल दरगाह में हुआ बवाल, शोक स्तंभ की आकृति को पत्थर से तोड़ा
श्रीनगर की प्रसिद्ध हजरतबल दरगाह में ईद-ए-मिलाद के मौके पर शुक्रवार को बवाल हो गया। दरगाह के हालिया रिनोवेशन के दौरान लगाए गए एक मार्बल स्तंभ को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने इसे ‘प्रतिमा’ करार देते हुए विरोध प्रदर्शन किया और भीड़ ने उस अशोक स्तंभ को तोड़ दिया। बता दें कि दो दिन पहले ही इसका उद्घाटन वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने किया था।
جموں و کشمیر کے لوگوں کو مبارک ہو۔
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 3, 2025
Congratulations to Dr. Darakhshan Andrabi & J&K Waqf Board for leading the historic renovation of Hazratbal Dargah.
After 1968, this is the first major interior transformation of the shrine.
The new design blends modernity with the traditional… pic.twitter.com/mRbxKoOyISवहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसके जीर्णोंद्धार के लिए पीएम मोदी का आधार जताया था। इस बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में कुछ लोग वक्फ बोर्ड के लगाए गए शिलापट्ट पर उकेरी गई अशोक स्तंभ की आकृति को पत्थर से तोड़ते दिख रहे हैं। बतादें यंग भारत न्यूज इस वीडियों के सही होने की पुष्टी नहीं करता है।
- Sep 05, 2025 17:12 IST
नकली भगवाधारी हैं राहुल गांधी, पन्ना में बोले-मोहन यादव
मध्य प्रदेश के पन्ना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं का अपमान करते हैं और जब वोटों की जरूरत होती है, तभी भगवान राम का नाम लेते हैं। मोहन यादव ने आगे कहा कि यह भगवान राम और कृष्ण की भूमि है, जहां "कंस और रावण को पनपने नहीं दिया जाएगा। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 50 साल तक राम मंदिर निर्माण में बाधा डाली और जब उद्घाटन हुआ तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे बड़े नेता दर्शन के लिए तक नहीं पहुंचे।#WATCH | Panna, MP | Chief Minister Mohan Yadav says, "Rahul Gandhi insults Hindus and has hurled all kinds of abuses at Hindus... This is the country of Lord Ram and Krishna. They will not let Kansa and Ravana flourish in our country... These fake saffron-clad people say that… pic.twitter.com/UNseju6umw
— ANI (@ANI) September 5, 2025 - Sep 05, 2025 16:15 IST
अमेरिका ने भारत-रूस को चीन के हाथों गंवा दिया: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को सबसे गहरे सबसे अंधकारमय चीन के हाथों खो दिया है। ईश्वर करे कि उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो! ट्रंप के इस बयान को अमेरिका की बदलती विदेश नीति और चीन के बढ़ते प्रभाव पर उनकी चिंता के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि भारत और रूस को "खो देने" की बात को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने हैरानी जताई है।US President Donald Trump writes on Truth Social, "Looks like we’ve lost India and Russia to deepest, darkest, China. May they have a long and prosperous future together!" pic.twitter.com/psIJcs8RhW
— ANI (@ANI) September 5, 2025 - Sep 05, 2025 15:57 IST
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में कम से कम छह माओवादी मारे गए हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि खुफिया सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े नक्सली नेताओं की मीटिंग चल रही है। सूचना की पुष्टि के लिए दंतेवाड़ा और नारायणपुर की संयुक्त पुलिस टीम को रवाना किया गया, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई। इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है और अतिरिक्त बलों को मौके पर तैनात किया गया है। - Sep 05, 2025 14:50 IST
अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, तीन बैंकों ने लोन को माना फ्रॉड
दिवालिया हो चुकी रिलायंस कम्युनिकेशंस और इसके प्रवर्तक अनिल अंबानी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसे 2 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा से एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें कंपनी और अनिल अंबानी के ऋण खातों को धोखाधड़ी (फ्रॉड) के रूप में वर्गीकृत किए जाने की जानकारी दी गई है। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ इंडिया भी ऐसे ही कदम उठा चुके हैं। अब बैंक ऑफ बड़ौदा तीसरा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन गया है जिसने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी से जुड़े कर्ज खातों को फ्रॉड करार दिया है। कंपनी की ओर से की गई एक नियामक फाइलिंग के अनुसार, इस कार्रवाई के पीछे करीब एक दशक पहले दिए गए कर्जों के कथित दुरुपयोग को कारण बताया गया है। - Sep 05, 2025 14:34 IST
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले- GST से हर वर्ग को लाभ
जीएसटी पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से टैक्स सिस्टम सरल हुआ है और दरों में लगातार राहत दी गई है। पीयूष गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी राज्य, चाहे वे किसी भी दल द्वारा शासित हों, जीएसटी सुधारों को लेकर एकजुट हैं। विपक्ष ने झूठे और बेतुके आरोप लगाए, लेकिन सच्चाई यह है कि जीएसटी से समाज के हर वर्ग को फायदा मिला है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 से अब तक जब भी संभव हुआ, दरों में राहत दी है। कागजी बोझ और टैक्स का जाल अब अतीत की बात हो चुकी है। - Sep 05, 2025 12:51 IST
भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने की रामलला की पूजा
भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे शुक्रवार को अपनी पत्नी ओम ताशी डोमा के साथ श्री रामलला के दर्शन किए। जैसे ही उनका विशेष विमान अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और उनकी पत्नी सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने श्री रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यह दौरा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि भारत-भूटान के सांस्कृतिक संबंधों को भी एक नई मजबूती देता है।#WATCH | उत्तर प्रदेश: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे और उनकी पत्नी ओम् ताशी डोमा ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
(वीडियो सोर्स: सूचना विभाग) pic.twitter.com/mGmCsFxycK - Sep 05, 2025 11:50 IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षकों को दिए पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली में 75 प्रतिभाशाली शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान और छात्रों के भविष्य को गढ़ने के लिए दिया गया। इस समारोह में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे, जिन्होंने शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की।
VIDEO | Delhi: On Teachers’ Day, President Droupadi Murmu presents national awards to teachers, recognising their contribution to education and shaping the future of the nation.#TeachersDay#DroupadiMurmu
— Press Trust of India (@PTI_News) September 5, 2025
(Source - Third party)
(Full VIDEO available on PTI Videos –… pic.twitter.com/ApxbqU5LQQ - Sep 05, 2025 10:33 IST
अयोध्या एयरपोर्ट पर भूटान के पीएम का स्वागत, पत्नी भी रहीं साथ
भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे अपनी पत्नी ओम ताशी डोमा के साथ आज सुबह अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भूटान के प्रधानमंत्री का यह दौरा सांस्कृतिक और कूटनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
Uttar Pradesh: Bhutan PM Tshering Tobgay and his spouse Aum Tashi Doma arrived in Ayodhya this morning. UP Minister Surya Pratap Shahi received them at the airport.
— ANI (@ANI) September 5, 2025
(Pics: Information Department, Ayodhya) pic.twitter.com/bdPbVqc76A - Sep 05, 2025 09:33 IST
राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अवैध प्रवास, फर्जी दस्तावेजों और वीजा उल्लंघन जैसे मामलों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।