/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/26/daily-rashifal-27-aug-2025-08-26-22-13-59.jpg)
Aaj ka Rashifal 27 AUG2025:दैनिक पंचांग: शुक्ल चतुर्थी (2:49 पीएम तक), फिर पंचमी। नक्षत्र: चित्रा (7:46 एम, 28 अगस्त तक), फिर स्वाति। योग: शुभ योग (11:41एम तक), फिर शुक्ल योग। करण: विष्टि (2:49 PM तक), फिर बव और बालव। सूर्योदय: 6:11 एम, सूर्यास्त: 6:45 PM। चंद्रोदय: 9:28 AM, चन्द्रास्त: 9:06 PM। चंद्र राशि: कन्या (7:25 AM तक), फिर तुला। सूर्य राशि: सिंह। विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त), शक संवत: 1947 (विश्वावसु)। ऋतु: शरद, अयन: दक्षिणायन।अभिजीत मुहूर्त: 12:03 PM–12:54 PM। ब्रह्म मुहूर्त: 4:35 AM–5:23 AM।अमृत काल: 8:23 PM–10:09 PM।विजय मुहूर्त: 2:35 PM–3:26 PM।अशुभ काल:राहुकाल: 12:28 PM–2:02 PM।यमगण्ड: 7:46 AM–9:20 AM।दुर्मुहूर्त: 12:03 PM–12:54 PM।वर्ज्यम्: 6:20 PM–8:06 PM।व्रत और पर्व: गणेश चतुर्थी, संकष्टी चतुर्थी, चंद्र दर्शन।चौघड़िया (दिन):शुभ: 7:46 AM–9:20 AM।लाभ: 12:28 PM–2:02 PM।अमृत: 2:02 PM–3:37 PM। गणेश जी की पूजा करें, चंद्र दर्शन करें, राहुकाल में शुभ कार्य टालें। आज के दिन मेष राशि वालों को भाग्य के भरोसे सफलता मिलेगी वहीं लोगों को कर्म करने से पीछे नहीं हटना चाहिए, यह दोनों के सहयोग से सफलता मिलने की संभावना है। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें आज का राशिफलः-
मेष (Aries)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/mAByAFALZtvG4xz3eJmq.jpg)
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
आज के दिन मेष राशि वालों को भाग्य के भरोसे सफलता मिलेगी वहीं लोगों को कर्म करने से पीछे नहीं हटना चाहिए, यह दोनों के सहयोग से सफलता मिलने की संभावना है।
ऑफिस की बात करें तो दूसरे के वाद-विवादों में न पड़े नहीं तो उनके विवादों के चलते आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
पारिवारिक जीवन की गाड़ी को चलाने के लिए सभी के साथ बेहतर तालमेल की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य में आज योग और ध्यान का सहारा लेते हुए खुद को स्वस्थ रखना होगा।
वृष(Taurus)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/hQPq6ytjSwa0chtAiXoc.jpg)
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष राशि वालों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है, जो बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी करने वाला होगा।
नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन लेटर मिल सकता है। कॉस्मेटिक का व्यापार करने वालों को निराशा हाथ लग सकती है।
जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा में जाने के लिए प्रयासरत हैं, उनको आने वाली परीक्षा के लिए तैयारी करके रखनी होगी, इसलिए धैर्य के साथ पढ़ाई में लगे रहें।जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद टालने का प्रयास करें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
हेल्थ में एलर्जी को लेकर सतर्क रहें, यह आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।
मिथुन (Gemini)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/ePNgqZz5PX4obXL5k3kG.jpg)
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
मिथुन राशि वाले धैर्य के साथ कार्य की गति पर भी फोकस करें। किसी भी प्रकार की शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्लानिंग करना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए यह समय उपयुक्त है।
ऑफिस में आपके कार्य की सराहना होगी, जिससे कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त करेंगे। कारोबार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो हो सकता है दूसरे पक्ष की ओर से समझौते का प्रस्ताव आए।
परिवार की बात करें तो घर के सभी लोगों को एक साथ मिलकर संध्या आरती करनी चाहिए।
सेहत की बात करें तो यदि आप बीमारी के चलते दवाइयों का सेवन करते हैं, तो उसमें कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
कर्क (Cancer)
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के मन में विचारों का आना-जाना लगा रहेगा। अच्छे विचारों को रख कर नकारात्मक विचारों को दूर ढकेलें। भविष्य की कल्पनाओं में व्यस्त हो सकते हैं।
यदि आप पेशे से डॉक्टर हैं तो मरीजों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। विदेशी कंपनियों से संबंधित व्यापार करने वाले व्यापारियों को नुकसान हाथ लग सकता है।
परिवार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें। पर्सनल बातों को किसी से साझा न करें। वरिष्ठ लोगों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते है।
हेल्थ की बात करें तो गर्भवती महिलाएं सचेत रहें, स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
सिंह (Leo)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/qJbV5GbiGscUcH4wAlKf.jpg)
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
कार्यक्षेत्र में प्रयास कर रहें सिंह राशि वालों को सफलता मिलने की संभावना है। गायन कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। बैंक में कार्यरत लोगों के टार्गेट पूरे होंगे।
ट्रांसपोर्ट के व्यापारियों के लिये दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा, जिसको लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता है। आज जिनका जन्मदिन है उनको मन पसंदीदा उपहार भी प्राप्त होगा।
विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। माता व माता तुल्य का सानिध्य प्राप्त होगा, महत्वपूर्ण विषयों पर उनकी राय मिल सकती है।
सेहत में हृदय रोगियों को अलर्ट रहना चाहिए, साथ ही मौसमी बीमारियों के प्रति भी सचेत रहें।
कन्या (Virgo)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/9U11LFE5YBP0NnztqlYB.jpg)
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि के लोग अपने मन में असन्तुष्टि का भाव न पनपने दें, नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव आपको छल सकता है, जिसकी वजह से आप सही होते हुए भी गलत को चुन सकते हैं।
ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मैनेज करने में मुश्किलें हो सकती है। व्यापारी वर्ग धन का व्यय बहुत ही सोच-समझ कर करें।
यदि कुल में कोई बुजुर्ग बीमार हैं, तो उसके स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। घर में धार्मिक आयोजन के लिए समय उपयुक्त है।
स्वास्थ्य की बात करें तो आज कमर दर्द को लेकर परेशान हो सकता है।
तुला (Libra)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/fHoFJz6Uo1GYpFTVQHED.jpg)
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
कार्यक्षेत्र की बात करें तो तुला राशि के लोगों को कार्य से संबंधित कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इस ओर सावधान रहें।
जिन लोगों ने नया व्यापार शुरू किया है उनको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, खासकर कानून से संबंधित चीजों को लेकर सचेत रहना होगा।
शिक्षा से संबंधित चीजों में धन व्यय होने की सम्भावना है, अब वह बच्चों की पढ़ाई से संबंधित व स्वयं की पढ़ाई से संबंधित हो सकता है।
सेहत में उच्च रक्तचाप के रोगियों को अधिक क्रोध करने से बचना होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/Fy96zFCdizsgBHU0BBch.jpg)
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
वृश्चिक राशि के लोगों की ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए कार्य पर अधिक ध्यान दें।
बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़े क्लाइंट के साथ विवाद करने से बचना चाहिए, खासकर जिनसे पुराने संबंध हो। खान-पान का व्यापार करने वालों को लाभ होगा।
घर बेचने या खरीदने से संबंधित कोई कार्य पेंडिंग चल रहा है तो इस समय पूरा कर लेना चाहिए, बेहतर डील मिल सकती है।
हेल्थ में आज अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचना चाहिए, पेट के रोगी विशेषकर इस बात का ध्यान रखें।
धनु (Sagittarius)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/S0lXREUQOUyY9vpu6uFq.jpg)
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों द्वारा कठिन परिश्रम व अत्यधिक प्रयास करने के बावजूद सफलता मिलने में संदेह है, वहीं दूसरी ओर सहयोगी से मदद कम मिल पाएगी, इसलिए आपको धैर्य पूर्वक समय को निकालना होगा।
यदि आप प्रोफेशन से टीचर हैं तो अपनी आजीविका में नये रास्ते खोजने होंगे। लोहे के व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है।
घर में यदि आप छोटे हैं तो परिवार के विवाद में बोलने से बचना चाहिए, अन्यथा बड़े लोगों के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।
रोग के प्रति सचेत रहना होगा जो लोग नशे का सेवन करते हैं उनको गंभीर रोग होने की आशंका है।
मकर (Capricorn)
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
मकर राशि के लोग क्रोध करने से बचें, अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति जैसी चल रही हैं वह आपको अनावश्यक रूप से क्रोध दिलाने वाली है। वहीं दूसरी ओर एक बात पर ध्यान रखना होगा कि दूसरों से अहंकार का टकराव न होने पाएं।
जो लोग विदेश में अथवा किसी विदेशी कम्पनी में नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो उनके लिए समय अनुकूल है प्रयास करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नये बिजनेस वालों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार की बात करें तो पैतृक संपत्ति को लेकर घर में बवाल हो सकता है।
स्वास्थ्य में हेल्थ को ठीक रखने के लिए, अपनी बिगड़ी दिनचर्या को सुधारने की आवश्यकता है।
कुंभ (Aquarius)
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज के दिन कुंभ राशि वालों के कार्य में अधिकता रहेगी जिससे कि लोग हड़बड़ाहट में आकर कार्य को बिगाड़ सकते हैं, इसलिए शांत और धैर्य बनाये रखें।
नौकरी करने वालों को गम्भीरतापूर्वक अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। यदि किसी कंपनी में अभी तक नौकरी अस्थायी है तो स्थायी होने की शुभ सूचना मिल सकती है।
व्यापारियों को ध्यान रखना होगा यदि कोई डील बनते-बनते रुक जाएं तो तैश में आकर सामने वाले से विवाद करने से बचें।
हेल्थ में आज डीप-फ्राई, बाजार की बनी चीजें नहीं खानी चाहिए, इससे स्वास्थ्य को हानि उठानी पड़ सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।
मीन (Pisces)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/ecslZzOJKpkG37K5EQbT.jpg)
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों ने जो भी लक्ष्य निर्धारित किए हैं आज उन्हें प्राप्त कर पाएंगे, इसलिए इस ओर आपको जोर शोर से लगना होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना बन रही है।
ऑफिस में आपकी गिनती वरिष्ठों की श्रेणी में आती है तो आज एक बात का ध्यान रखना होगा कि किसी को भी सलाह देते समय उसको अवश्य परख लें।
परिवार की बात करें तो घर के छोटे बेटे की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, उनके खान-पान व दिनचर्या को ठीक करने की सलाह दी जाती है।
daily horoscope Aug 2025| daily horoscope | rashifal today | astrology news Today rashifal predictiondaily news India |