/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/03/daily-rashifal-04oct-2025-2025-10-03-21-02-07.jpg)
Aaj ka Rashifal 04 Oct 2025: दैनिक पंचांग, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो शाम 5:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। शनिवार को धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 9:09 बजे तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र लगेगा। आज शूल योग रात 7:26 बजे तक रहेगा और फिर गण्ड योग लगेगा। सूर्योदय सुबह 6:23 बजे और सूर्यास्त शाम 6:07 बजे होगा। चंद्रोदय शाम 4:21 बजे और चंद्रास्त अगली सुबह 4:12 बजे रहेगा। चंद्रमा दिनभर कुंभ राशि में और सूर्य कन्या राशि में संचरण करेंगे।आज के प्रमुख शुभ मुहूर्तों में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 से 12:39 तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 2:10 से 3:03 बजे तक रहेगा, जबकि प्रदोष काल शाम 6:31 से 7:41 तक है। राहुकाल सुबह 9:19 से 10:47 बजे तक और यमगण्ड दोपहर 1:43 से 3:11 बजे तक माना गया है। विशेष पर्वों में आज शनि प्रदोष व्रत और पद्मनाभ द्वादशी व्रत है, जो भोलेनाथ यानी भगवान शिव को समर्पित है। शनिवार का शनिदेव पूजन, शिव पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ विशेष फलदायक माना गया है। आज के दिन शुभ कार्यों की शुरुआत, खरीदारी, व्रत, उपवास एवं पूजा बहुत शुभ माने गए हैं। कन्या राशि के लिए दिन संघर्षमय और संयम की परीक्षा वाला रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में हलचल व दबाव बना रहेगा। कामकाजी वातावरण में गलतफहमी, गुस्सा या तीखे वाणी से नुकसान संभव है। आइए जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष (Aries)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/mAByAFALZtvG4xz3eJmq.jpg)
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
आज का दिन मेष राशि के लिए भौतिक उन्नति और सफलता का दिन है। अचानक आर्थिक लाभ होने के योग हैं। वाहन या प्रॉपर्टी में निवेश का बड़ा फायदा मिल सकता है, साथ ही व्यापार में विस्तार के प्रस्ताव मिलेंगे।
नौकरी में प्रमोशन या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा और विपरीतलिंगी सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मान्यता, प्रतिष्ठा व लाभ के नए अवसर खुलेंगे।
जो लोग उच्च शिक्षा या प्रतियोगिता परीक्षा में तैयारी कर रहे हैं, उन्हें संसारिक सफलता मिल सकती है। मेष राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति आज सशक्त रहने के प्रबल योग बन रहे हैं। किसी लंबित वस्तु या संपत्ति से लाभ मिल सकता है।
खरीदारी, निवेश और नए अनुबंध से सफलता मिलेगी। वाहन, प्रॉपर्टी, आभूषण, शिक्षा व तकनीक से जुड़े क्षेत्र विशेष लाभ के संकेत दे रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों या अधिकारी वर्ग से बेहतर समर्थन मिलेगा और प्रमोशन या इंक्रीमेंट की भी संभावना है।
वृष(Taurus)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/hQPq6ytjSwa0chtAiXoc.jpg)
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष राशि वालों के लिए दिन शुरुआत में थोड़ी चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यय में वृद्धि के कारण मानसिक दबाव बना रहेगा। कोई पुराना मामला या किसी रिश्तेदार की वित्त संबंधी समस्या पर अतिरिक्त खर्चा आ सकता है।
व्यापार में सतर्कता आवश्यक होगी, धोखाधड़ी या पार्टनर से विवाद होने की संभावना है। शेयर, रियल एस्टेट व सोने-चांदी के कारोबार में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, आर्थिक निर्णयों में धैर्य रखें।
नौकरीपेशा लोगों को बड़ा प्रोजेक्ट या इंक्रिमेंट मिल सकता है, किंतु वरिष्ठों से कोई गुप्त सलाह अवश्य लें। शारीरिक व्यथा व थकान महसूस हो सकती है। गले संबंधी स्वास्थ्य समस्या, एलर्जी या ठंड का असर दिख सकता है।
छात्र फोकस में थोड़ी कमी महसूस कर सकते हैं, ध्यान भटक सकता है। इसलिए संकल्प के साथ पढ़ाई करें।थायरॉयड या हार्मोनल असंतुलन की साधारण समस्या रहेगी। ज्यादा तनाव से बचें और पर्याप्त नींद लें, घरेलू सफाई पर ध्यान दें, स्वच्छ वातावरण रखें।
मिथुन (Gemini)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/ePNgqZz5PX4obXL5k3kG.jpg)
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
मिथुन राशि के लिए आज संभावनाओं भरा दिन है। नए आइडिया, व्यवसाय या नौकरी में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। टीम वर्क में भागीदारी बढ़ेगी, वरिष्ठ और सहकर्मी कार्य में सहयोग करेंगे।
किसी बहुत बड़े प्रोजेक्ट का दायित्व मिल सकता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवसाय में वृद्धि होगी। खर्चों के मामले में थोड़ी सावधानी रखनी होगी, बाहर यात्रा या शौक के कार्यों पर अधिक धन न खर्च करें।
युवा जातकों को नौकरी या उच्च शिक्षा का अवसर मिल सकता है। परिवार व रिश्तों में सामंजस्य रहेगा, कुछ छोटी-मोटी नोक-झोंक के बाद खुशी लौट आएगी। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
विवाह योग्य युवाओं को प्रस्ताव मिल सकता है, पुराने संबंध मजबूत होंगे। पाचन व गैस्ट्रिक संबंधित हल्की परेशानी रहेगी, खाने में ताजगी और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। तैलीय व मसालेदार भोजन से परहेज करें।
कर्क (Cancer)
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि के लिए बिजनेस और रोजगार क्षेत्र में बढ़िया योग है। व्यापारियों को किसी डील या सौदे में लाभ मिलेगा, पार्टनरशिप में सहयोग बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से सम्मान और नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।
जोखिम भरे कार्यों से बचें। परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने और घर पर समय देने हेतु थोड़ा अतिरिक्त प्रबंधन की जरूरत होगी। किसी पुरुष मित्र या रिश्तेदार से आर्थिक मदद मिल सकती है। खर्चों की फेहरिस्त तैयार रखें।
सिर दर्द, थकावट के कारण थोड़ा अस्वस्थ महसूस हो सकता है। घर से बाहर कम जाएं, घर पर रहकर आराम करें। पानी, जूस अधिक लें, परिवार के वरिष्ठ की सेहत पर ध्यान दें। सिर दर्द या शारीरिक थकान के लिए घरेलू उपचार अपनाएं।
पारिवारिक संबंधों में खुशियां रहेंगी, घर की साज-सज्जा व सहयोग में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध गहरे होंगे। परिवार के सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, जिसे एकजुटता से दूर किया जा सकता है।
सिंह (Leo)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/qJbV5GbiGscUcH4wAlKf.jpg)
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
राजनीति, प्रशासन और प्रबंधन क्षेत्र के लोगों को जबरदस्त सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन, अतिरिक्त जिम्मेदारी और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलने के संकेत स्पष्ट हैं।
व्यापारियों के लिए व्यापार में लाभ बढ़ेगा, नए अनुबंध, साझेदारी और निवेश के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी लंबित प्रोजेक्ट या सरकारी योजना में भी सफलता सुनिश्चित है। नए संपर्कों से अर्थसंपन्नता, मान-सम्मान और नेतृत्व का अवसर मिलेगा।
मीडिया, शिक्षण व पर्यटन क्षेत्र में भी विशेष सराहना व अवसर मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। पिता, गुरु या वरिष्ठ सदस्यों का आशीष मिलेगा। शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।
सिंगल या युवा जातकों के लिए मित्रता प्रगाढ़ होने की प्रबल संभावना है। किन्तु विवाहितों को किसी छोटी-सी बात पर विवाद से बचना चाहिए। अहंकार या गलतफहमी रिश्तों को चोट पहुंचा सकती है। गैस, एसिडिटी, सिरदर्द या आंखों की समस्या हो सकती है।
कन्या (Virgo)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/9U11LFE5YBP0NnztqlYB.jpg)
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि के लिए दिन संघर्षमय और संयम की परीक्षा वाला रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में हलचल व दबाव बना रहेगा। कामकाजी वातावरण में गलतफहमी, गुस्सा या तीखे वाणी से नुकसान संभव है।
निवेश, विस्तारीकरण और नई परियोजना के फैसले आज न लें। टीमवर्क, धैर्य व शांति से दिनचर्या अपनाएं। वित्तीय निर्णयों में सूझबूझ जरूरी है; वरिष्ठों की सलाह और विश्वासपात्रों की राय लेना लाभदायक साबित होगा।
आज का दिन संवेदनशील और सतर्क करने वाला है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है, अहंकार या पड़ोसियों की दखल पर रिश्तों में दरार आ सकती है। विवाहित अपने जीवनसाथी के प्रति नम्र और भरोसमंद रहें, किसी भी संदिग्ध या कटु संवाद से बचें।
अविवाहितों के लिए विवाह या सगाई का प्रस्ताव फिलहाल आगे बढ़ाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि बालों की झड़, त्वचा की एलर्जी, या लिवर संबंधी कष्ट से प्रभावित हो सकते हैं।
तुला (Libra)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/fHoFJz6Uo1GYpFTVQHED.jpg)
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय है, लेकिन माता, बहन या महिला सखी से कोई विवाद हो सकता है। संवाद में स्पष्टता और सम्मान बनाये रखें। प्रेमी युगलों के लिए दिन रोमांटिक है, नया रिश्ता भी प्रगाढ़ हो सकता है।
जिनके पारिवारिक संबंध पिछले कुछ समय से कमजोर थे, वे तैयार रहें; आज सुधारने का मौका मिलेगा। तुला राशि के छात्र प्रौद्योगिक, वाणिज्य, क़ानून व मीडिया विषयों में चमक सकते हैं।
तुला राशि वालों को लो बीपी, थकावट या हल्के फ्लू की शिकायत हो सकती है। संयमित दिनचर्या और चिकित्सकीय जांच की सलाह है। बड़ों की सलाह, पारिवारिक संवाद, व्यावसायिक ईमानदारी और आर्थिक विवेक सफलता का मुख्य सूत्र है।
अनावश्यक गुस्से, बहसबाजी, अफवाह तथा जल्दबाजी से बचना हितकर रहेगा। शुभ समाचार या स्कॉलरशिप मिल सकती है। तुला राशि के छात्र प्रौद्योगिक, वाणिज्य, क़ानून व मीडिया विषयों में चमक सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/Fy96zFCdizsgBHU0BBch.jpg)
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
वृश्चिक राशि के लिए आत्मविश्वास के साथ काम करना अनिवार्य है। सरकारी नौकरी के लोगों को थोड़ी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन तैयार रहना चाहिए क्योंकि तकनीकी, इंजीनियरिंग, विधि और अनुसंधान क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिल सकती है।
प्राइवेट सेक्टर वालों के लिए छुट्टी या ट्रांसफर की संभावना है। व्यापारियों के लिए अनजान निवेश से बचना सही रहेगा, किन्तु पुराने साझेदारों पर भरोसा करें ।जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, पारिवारिक समारोह या धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी।
तकरार की स्थिति में आत्मसंयम बनाये रखें; घरेलू और ससुराल पक्ष के बीच मध्यस्थता करनी पद सकती है। विद्यार्थियों के लिए पेरेंट्स से मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेंगे।
भाई-बहन का सहयोग मिलेगा, ससुराल से भी आर्थिक या भावनात्मक संबल मिलेगा। वृश्चिक राशि को पाचन तंत्र, एसिडिटी या अनियमित आहार के कारण परेशानी हो सकती है। तैलीय खाने और रात्रि जागरण से बचना हितकर है।
धनु (Sagittarius)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/S0lXREUQOUyY9vpu6uFq.jpg)
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
धनु राशि के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक और उन्नति का है। करियर में रचनात्मकता और जोश रहेगा, जिससे भाग्य का संयोग मिलेगा। पुराने संपर्कों या दोस्ती से व्यावसायिक लाभ होगा।
सरकारी योजनाओं या बड़े व्यवसाय में नया अनुबंध या निर्णय लाभकारी रहेगा। निवेश, विदेश नीति, शिक्षण और मीडिया से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आत्मविश्वास के साथ बड़े निर्णय लेने से सफलता मिलेगी।
साझीदारी में विवाद की आशंका है, लेकिन संवाद से हल निकाल सकेंगे। युवाओं को नई नौकरी या प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। परिवार का वातावरण शुभ रहेगा। मित्र और परिवार से साथ मिलेगा।
विवाहयोग्य युवाओं को नए रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। संतान के मामलों में निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेमी युगलों के लिए हल्के मतभेद के बावजूद रिश्ता मजबूत होगा। पारिवारिक एकजुटता जरूरी है।
मकर (Capricorn)
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
मकर राशि के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मिदारियां आ सकती हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचना उचित रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों या बॉस के साथ संबंध बनाएं रखें, क्योंकि उनसे सुझाव या मार्गदर्शन मिलेगा।
ट्रांसफर या पद-परिवर्तन की संभावना है। आर्थिक मामलों में संयम बरतें, बड़े निवेश की बजाय सुरक्षित विकल्प चुनें। परिवार के किसी सदस्य की मदद से मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा। जल्दबाज़ी या बहस से नुकसान की संभावना है।
निवेश से पूर्व सलाह लें। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में व्यस्तता रहेगी। माता-पिता अथवा जीवनसाथी की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास रहेगा। घर पर कोई छोटा समारोह या धार्मिक आयोजन संभव है।
भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। बच्चों के साथ समय बिताएं, उनसे संवाद की आवश्यकता है। किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात या फोन पर बातचीत मन को नया उत्साह देगी।
कुंभ (Aquarius)
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। व्यवसायियों और पेशेवरों के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। नौकरी बदलने वाले लोगों के लिए शुभ संकेत हैं। व्यापार में पुराने लेन-देन या रुकी हुई रकम पाने में सफलता मिलेगी।
टीम वर्क व नेतृत्व क्षमता से महत्व बढ़ेगा। साथी या मित्र से वित्तीय सहायता संभव है। सांस्कृतिक, तकनीकी या वैज्ञानिक क्षेत्र के लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आय में वृद्धि और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
आज परिवार और मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, किन्तु छोटा मतभेद संभव है। जीवनसाथी को लेकर कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। ससुराल पक्ष से खुशखबरी संभव है।
मित्रों के साथ छुट्टी या आउटिंग की योजना बन सकती है।परिजनों के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। वरिष्ठों का मार्गदर्शन कारगर रहेगा।
मीन (Pisces)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/ecslZzOJKpkG37K5EQbT.jpg)
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि के लिए दिन सामान्य, किन्तु स्थिरता देने वाला है। योजनाओं को पूरा करने में बाधाएँ आ सकती हैं, लेकिन बुद्धिमत्ता और धैर्य से समाधान मिलेगा। व्यावसायिक साझेदारी, नौकरी, फ्रीलांस कार्यों या प्रशिक्षण में प्रगति होगी।
अनावश्यक खर्चों से बचें, बजट का पालन जरूरी है।परिस्थिति भले धीमी हो, किन्तु मेहनत से उन्नति संभव है। पुराने कर्ज निपटाने या वित्त संभालने में सफलता मिलेगी। आज परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और भावनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
किसी करीबी की सेहत चिंता में डाल सकती है। घर में शांति बनाए रखें, अनावश्यक बहस से बचें। प्रेम संबंधों में भावनाओं का ज्वार रहेगा, लेकिन व्यावहारिकता जरूरी है।
समय पर सहयोग और जिम्मेदारी साझा करें, परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। युवाओं को पुराने दोस्तों से फायदा मिल सकता है। मीन राशि के छात्रों के लिए परीक्षा, रिसर्च, लेखन, भाषा और मनोविज्ञान में सफलता मिलेगी।
daily horoscope Sep 2025 | daily horoscope | rashifal today | rashifal prediction | astrology news Today | Today rashifal prediction rashifal today