Advertisment

Aaj ka Rashifal: इस राशि वालों को मिलेगा परिवार का साथ, धन लाभ की संभावना, इनके सामने करियर में चुनौतियां

ग्रहों की चाल को देखते हुए गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा।मीन राशि वालों को आज के दिन आलस्य अधिक आयेगा लेकिन आलस्य का त्याग करते हुए कर्मठ बनना होगा।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Rashifal 07Aug

Aaj ka Rashifal 07AUG2025: गुरुवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि (दोपहर 03:45 तक, पश्चात चतुर्दशी), नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा (शाम 04:30 तक, पश्चात श्रवण), योग: प्रीति (सुबह 09:15 तक, पश्चात आयुष्मान), करण: कौलव (दोपहर 03:45 तक, पश्चात तैतिल), चंद्रमा: धनु राशि, सूर्योदय: 06:01 AM, सूर्यास्त: 07:07 PM, राहुकाल: 02:00 PM से 03:30 PM (अशुभ)। शुभ कार्यों हेतु विष्णु-बृहस्पति पूजा, गंगाजल-हल्दी छिड़काव लाभकारी। मीन राशि वालों को आज के दिन आलस्य अधिक आयेगा  लेकिन आलस्य का त्याग करते हुए कर्मठ बनना होगा क्योंकि आर्थिक लाभ पाने के लिए यह समय काफी उत्तम हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन दूसरों की बुराई करने से बचना होगा, क्योंकि ग्रहों कि नकारात्मक स्थिति आपकी वाणी को दूषित करने का मौका तलाश रही है। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है, वहीं दूसरी ओर आप यदि आप किसी मिशन पर हैं तो उसे कर पाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय थोड़ा सा सावधान रहने वाला है, वहीं पुराने रोग भी पुनः परेशान कर सकते हैं।  जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें आज का राशिफलः- 

मेष (Aries)
मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

ग्रहों की स्थिति को देखते हुए मेष राशि के लोगों को  आशावान रहना है, नकारात्मकता में भी अवसर खोजने की कोशिश करेंगे तो आपके सभी कार्य बनेंगे। 

Advertisment

नौकरी से जुड़े लोगों को कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। एक विशेष बात का ध्यान रखना है कि मानसिक रूप से अत्यधिक भार लेने से बचना होगा। जो लोग दवा का व्यापार करते हैं उनको लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। 

जीवनसाथी के कुछ बहसबाजी होने की आशंका है, इसलिए आज के दिन शांत रहने का प्रयास करें। जो लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं उनको तालमेल बना कर चलना होगा।

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय थोड़ा सा सावधान रहने वाला है, वहीं पुराने रोग भी पुनः परेशान कर सकते हैं।

Advertisment

वृष(Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के लोगों का  काम करने में मन कुछ कम लगेगा, लेकिन आलस्य भरे विचारों का त्याग करते हुए आपको कार्यों को पूरा करने पर जोर देना है। 

Advertisment

व्यापारी वर्ग को आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना है। आज के दिन हो सकता है कि कर्मचारी आपके मन मुताबिक कार्य न करें, यदि ऐसी स्थिति बनती है तो ग्रहों की चाल को समझते हुए शांत रहना होगा।

 ग्रहों की स्थिति को देखते हुए नये रिश्ते के प्रस्ताव आ सकते हैं, यदि किसी नये रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन शुभ है। 

 पैरों की केयर करें जिसमें खासतौर से जांघ की देखभाल करनी चाहिए। किसी भारी सामान  से ठोकर लगने की वजह से चोट चपेट लगने की आशंका है।

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन दूसरों की बुराई करने से बचना होगा, क्योंकि ग्रहों कि नकारात्मक स्थिति आपकी वाणी को दूषित करने का मौका तलाश रही है। ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है, वहीं दूसरी ओर आप यदि आप किसी मिशन पर हैं तो उसे कर पाने में सफल होंगे। 

कारोबार में धन संबंधित कार्य करने वाला व्यक्ति विश्वसनीय होना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

 छोटे बच्चों को सभ्यता और संस्कार का पाठ माता-पिता के द्वारा पढ़ाया जाना चाहिए, वर्तमान समय का लाभ लेते हुए उनके साथ अधिक समय व्यतीत करें।

सिर दर्द या  बुखार के कारण अचानक स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए लगातार काम करने के बजाय कुछ देर ब्रेक लेकर आराम करें और फिर काम करें।

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशि के लोगो को खुद के लिए समय निकालना होगा। अपने को अपडेट करने की योजना बनाए ,कई दिनों से कोई कोर्स आदि का प्लान बना रहे थे, तो आज से ही श्री गणेश कर देना चाहिए। 

जो लोग इलेक्ट्रॉनिक संबंधित सामानों का व्यापार करते हैं, उन्हें ग्राहक की मांग को ध्यान में रखना चाहिए। 

यदि आजीविका के क्षेत्र में कोई परेशानी चल रही है तो जीवनसाथी से अपनी समस्याओं को साझा करें, उनकी महत्वपूर्ण राय से नये मार्ग ढूंढने में सफल होंगे।  

सेहत की बात करें तो जिन लोगों का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है उनको सचेत रहना होगा। 

सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि के लोगों पर आज के दिन मानसिक रूप से काफी भार रहने वाला है, भविष्य को लेकर चिंतित होते नजर आएंगे। व्यापारियों का कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। 

ऑफिस का महत्वपूर्ण डाटा यदि आपके पास है तो उसे बहुत ही संभाल कर रखें, मिस्प्लेस होने की स्थिति में आपकी विश्वसनीयता के ऊपर सवाल उठ सकते हैं। 

विद्यार्थी वर्ग टीचर का सम्मान करें, अन्यथा उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग को उन मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है, जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं।

 सेहत में कान से संबंधित परेशानियों के प्रति सचेत रहना होगा।

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि वाले लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको वाणी में मिठास बनाए रखें क्योंकि तीखे-बोल बनते कार्य को बिगाड़ सकते हैं। आप पेशे से यदि डॉक्टर हैं तो आज बहुत ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। 

 व्यापार में नये सम्बन्ध लाभकारी सिद्ध होंगे। यदि किसी नई डील को तय करने का अवसर मिले तो जरुर करें क्योंकि इससे आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है।

 जो महिलाएं घर के कार्य के चलते अपने हुनर को स्थान नहीं दे पा रही हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। 

स्वास्थ्य की बात करें तो जिन लोगों को किन्हीं कारणों से घर के बाहर जाना पड़ता है, उन्हें अपनी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। 

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज के दिन के ग्रहों के प्रभावों को देखते हुए तुला राशि के लोगों धैर्य के साथ काम करने की सलाह दी जाती है। अनावश्यक रूप से ज्यादा उत्सुकता न दिखाए, समानता बनाए रखने में ही समझदारी है।

ऑफिशियल कार्यों में व्यवधान आने की आशंका है, यदि कार्य अधिक है तो ऐसी स्थिति में कल के लिए कार्य को छोड़ सकते हैं। होटल या रेस्टोरेंट का काम करने वालों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है। 

परिवार के साथ बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है। तो वहीं लंबी दूरी की योजना बनाने से परहेज करें।

सेहत की बात करें तो मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रह सकती है, इसलिए आज काम से ज्यादा आराम को महत्व दें।

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वृश्चिक राशि के लोगों को विचारों के बजाय सिर्फ काम पर ध्यान देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर आर्थिक मामलों को लेकर गंभीर रहें। कर्मक्षेत्र में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं, यदि किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी जाती है तो उसे बखूबी निभाने में सफल होंगे।

ग्रहों की स्थिति को देखते हुए जो लोग भूमि भवन या प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, उन्हें सजग रहना है, क्योंकि आज आर्थिक चोट लगने की आशंका है।

भाई-बहन संग नोकझोंक होने की आशंका है, जिसकी वजह से आज मूड कुछ ऑफ हो सकता है। तो वहीं संतान का करियर भी आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।

हेल्थ में अपने डेली रूटीन को ठीक करना चाहिए, जिससे आपको स्वास्थ्य लाभ हो सके। 

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज कोई भी कठिन काम आए तो धनु राशि के लोग हताश होने के बजाय, उस कार्य को पूरे उत्साह के साथ करें। पुराने अनुभव का पूरा लाभ उठाते हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। 

यदि कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं या कोई अध्ययन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। ज्ञान की वृद्धि के लिए समय चल रहा है। 

परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें, खासकर आपको माता जी की सेहत को लेकर अलर्ट रहना है, छोटी सी भी लापरवाही उनके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है।

सेहत ठीक रखने के लिए हल्का व सुपाच्य भोजन को ही प्राथमिकता दें, रात के समय गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें।

मकर (Capricorn)
मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि के लोगों को व्यस्त दिनचर्या होने के बाद भी अपने लिए समय निकालने की कोशिश करनी है, थोड़ी देर के लिए ही सही मन पसंदीदा कार्य आपको ऊर्जावान बनाएगा।

सेहत नरम होने के कारण ऑफिशियल कार्य से  छुट्टी लेने का मूड बना सकते हैं, वहीं दूसरी ओर मीडिया से जुड़े लोगों को कार्य में अधिकता देखने को मिल सकती है। 

दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने का प्रयास करें, इसके लिए जीवनसाथी की बातों को ध्यान पूर्वक सुने और उनकी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करें।

पसंदीदा भोजन का आनंद लेने का मौका मिलें तो जरुर लें लेकिन ओवरईटिंग से बचकर रहना है क्योंकि पेट से जुड़ी समस्या होने की आशंका है।

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के वाले सभी के साथ तालमेल बना कर चले। यदि संभव है तो किसी गरीब परिवार की मदद भी करते चलें। 

ऑफिशियल कार्य में जो भी कमियाँ हैं, उनको दूर कर बॉस को प्रसन्न करना होगा, साथ ही बॉस के बताएं कार्यों को प्राथमिकता भी देनी है। व्यापारियों को उधारी का सौदा करने से बचना है, क्योंकि धन फंसने की आशंका है।

विद्यार्थियों को सूर्य भगवान की कृपा से मेहनत का फल प्राप्त होगा, उनको प्रणाम करें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा।

 ग्रहों की स्थिति कुछ कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ा सकती है, सचेत रहें। तला भुना भोजन का सेवन करने से बचें।

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि वालों को आज के दिन आलस्य अधिक आयेगा  लेकिन आलस्य का त्याग करते हुए कर्मठ बनना होगा क्योंकि आर्थिक लाभ पाने के लिए यह समय काफी उत्तम हो सकता है। 

ऑफिशियल कार्य की बात करें तो जो लोग बड़ी कंपनियों में कार्यरत हैं, उन पर कंपनी की ओर से कार्य का दबाव बढ़ सकता है। 

व्यापारी वर्ग सामान की गुणवत्ता की  के साथ उसकी मात्रा का भी खास ध्यान रखें क्योंकि  सामान की कमी के साथ और गुणवत्ता को लेकर भी कुछ शिकायत सुनने को मिल सकती है।

सेहत की बात करें तो जो लोग नॉन वेजिटेरियन हैं, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।

daily horoscope Aug 2025 | daily horoscope | rashifal today |  astrology news Today rashifal prediction daily horoscope 

daily horoscope rashifal today astrology news Today rashifal prediction daily horoscope Aug 2025
Advertisment
Advertisment