Advertisment

Aaj ka Rashifal:इन राशि वालों को धन लाभ के योग, इस राशि वाले लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें

ग्रहों की चाल को देखते हुए मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे। आप अपने काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और सफलता जरूर मिलेगी।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Rashifal 12Aug
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Aaj ka Rashifal 12 AUG2025:दिन मंगलवार, विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947, अयन: दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, भाद्रपद (कृष्ण पक्ष),  तृतीया तिथि सुबह 08:40 बजे तक रहेगी। चतुर्थी तिथि सुबह 08:40 बजे के बाद शुरू होगी। पूर्वभाद्रपद नक्षत्र: सुबह 11:52 बजे तक रहेगा। यह नक्षत्र अपनी तीव्र और कठोर प्रकृति के लिए जाना जाता है, जिसमें मंगल का प्रभाव होता है। इस नक्षत्र में शुरू किए गए कार्य में ऊर्जा और साहस की आवश्यकता होती है। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र सुबह 11:52 बजे के बाद शुरू होगा। यह नक्षत्र स्थिरता, शांति और ज्ञान का प्रतीक है। इसे शुभ कार्यों के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। सुकर्मा योग शाम 06:54 बजे तक रहेगा। यह योग शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है, विशेषकर उन कार्यों के लिए जो लंबे समय तक चलने वाले हों। इस योग में किए गए कार्य सफल होते हैं। धृति योग: शाम 06:54 बजे के बाद शुरू होगा। यह योग धैर्य, स्थिरता और दृढ़ता का प्रतीक है। इस योग में नए कार्य शुरू करना लाभकारी होता है। मेष राशि के लोगों के आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के प्रबल योग हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत खुल सकते हैं, और आपके संचित धन में भी बढ़ोतरी होगी। पुराना निवेश या किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ हो सकता है। आज लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें और किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे। आप अपने काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा और नए अवसर मिल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा। हालांकि, कभी-कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिस पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें आज का राशिफलः-  

मेष (Aries)
मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

आज आपके करियर में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आपके अधूरे सपने पूरे होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को उनका कोई पुराना प्रोजेक्ट वापस मिल सकता है, जिससे उन्हें बहुत खुशी होगी। व्यापार में आज का दिन थोड़ा धीमा रह सकता है, लेकिन शाम होते-होते रुके हुए काम बनने लगेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और किसी भी चुनौती से घबराएं नहीं।

आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के प्रबल योग हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत खुल सकते हैं, और आपके संचित धन में भी बढ़ोतरी होगी। पुराना निवेश या किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ हो सकता है। आज लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें और किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

Advertisment

पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालाँकि, संतान से जुड़ी कोई बात आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में आज नोकझोंक के बावजूद संबंध अच्छे रहेंगे, क्योंकि आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें ताकि रिश्ते खराब न हों।

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। मानसिक तनाव और बेचैनी से जूझना पड़ सकता है, इसलिए सकारात्मक रहने की कोशिश करें। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, विशेषकर सिरदर्द और पेट से संबंधित परेशानियों से बचें। धैर्य से काम लें और गुस्से को नियंत्रित रखें।

वृष(Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

Advertisment

आज का दिन आपके लिए शुभ और सुकून भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उनके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। शासन और सत्ता से मेलजोल के कारण अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे वे व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और पद में वृद्धि के संकेत हैं।

आपकी आय के स्रोतों पर ध्यान देने का समय है। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर बजट बना सकते हैं, जिससे भविष्य के लिए बचत करने में मदद मिलेगी। किसी अजनबी से पैसों से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करने से बचें। पुराने निवेश से भी आज आपको लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति अनुकूल होगी।

आज घर परिवार का माहौल बहुत ही सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। आपको अपने मित्रों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए काम पूरे करने में मदद करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, और यदि कोई गलतफहमी है, तो उसे दूर करने का प्रयास करें।

Advertisment

आज आपको अपनी कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए, जिससे आपके व्यक्तित्व में मजबूती आएगी। आपके दिमाग में एक साथ कई विचार आ सकते हैं, लेकिन मानसिक रूप से आप शांत रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा है।

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आर्थिक मामलों में आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो उनके काम को आगे बढ़ाएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापार में शाम के समय आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि, लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।

आज का दिन निवेशों से भरा हो सकता है। आपको पहले किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी भी प्रकार के आर्थिक फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें, वरना नुकसान हो सकता है।

संबंध और प्रेम: परिवार में चल रही समस्याओं को एक साथ बैठकर सुलझाना बेहतर होगा। यात्रा के दौरान या कहीं जाते समय किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है, जो आपकी मदद करेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति का अनुभव होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन शानदार रहेगा।

आज आपको अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना होगा, क्योंकि पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं। किसी भी प्रकार की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा, अन्यथा कोई मूल्यवान वस्तु खो सकती है। आपको आज अपने आसपास सक्रिय रहने वाले प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की जरूरत है।

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ दिलाने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में किसी एक प्रोजेक्ट या योजना पर काम करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। विदेश में नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि, कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

आज आपके द्वारा किया गया निवेश आपको तुरंत फायदा पहुंचा सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा, वरना परेशानी हो सकती है। आज का दिन आपको वित्तीय मजबूती देगा और धन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा।

परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपको कुछ फैसले दूसरों के बारे में भी सोचकर लेने होंगे। प्रेम संबंधों में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा और आपसी समझ बढ़ेगी।

आज आपको किसी भी काम में जरूरत से ज्यादा उत्साह में आकर करने से बचना होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपके काम बिगाड़ सकते हैं। हालांकि, मानसिक रूप से आप स्थिर रहेंगे और जीवन की परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे।

सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे। आप अपने काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा और नए अवसर मिल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा। हालांकि, कभी-कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिस पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

आज आपकी आर्थिक लाइफ में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लेन-देन के लिए समय काफी अच्छा है। किसी भी तरह के निवेश के लिए दिन शुभ है। फंसा हुआ धन वापस मिलने के आसार हैं। सट्टा या लॉटरी से भी लाभ हो सकता है।

आज आपका रोमांटिक जीवन शानदार रहेगा। आप अपने इमोशंस को जाहिर करने में आत्मविश्वास महसूस करेंगे और अपने पार्टनर को मजेदार तारीफों से सरप्राइज दे सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए नए व्यक्ति से मिलने का अवसर है। परिवार में माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना होगा। रचनात्मक कार्यों और मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका परिणाम सकारात्मक होगा। आपको किसी व्यक्ति के सहयोग से जरूरी काम पूरा करने में मदद मिल सकती है। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। व्यापार में भी लाभ के योग हैं और आपकी मेहनत रंग लाएगी।

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आप लेन-देन कर सकते हैं। निवेश के लिए भी समय काफी अच्छा है। आपको आय के अतिरिक्त स्रोत मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकता है।

परिवार में सभी आपकी तारीफ करेंगे और आपका सम्मान बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे। प्रेम जीवन में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।


आज आपका दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। हालांकि, आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर खास तौर पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि कठोर शब्दों से रिश्ते खराब हो सकते हैं।

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे। आपको अपने काम में 70% तक सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने काम में स्पष्टता और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साझेदारी में काम करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। हालांकि, कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

आपको आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज आप किसी भी तरह के बड़े निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। खर्चों पर ध्यान देना आवश्यक है।

प्रेम संबंधों में आज मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन में कोई छोटी-मोटी बहस हो सकती है, लेकिन आप इसे आसानी से सुलझा लेंगे। अपने जीवनसाथी का सम्मान करें।

आज आपको सिरदर्द, पेट से संबंधित परेशानी और मानसिक अशांति हो सकती है। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, अन्यथा प्रियजनों से तकरार हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज का दिन आपके लिए वरदान से कम नहीं होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी और व्यापार के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको कोई रुका हुआ पैसा मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन-लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

वैवाहिक जीवन में सुख और आनंद का अनुभव होगा। आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपकी योजनाएं सफल होते दिखाई देंगी।

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज कार्यक्षेत्र में आपका दिन अच्छा रहेगा। आप जो चाहते हैं, उसे करने के लिए रास्ता खुला है। हालांकि, कुछ लोग जिन्होंने आपसे कमिटमेंट किया है, वे मुकर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है।

आपको निवेशों से भरा हुआ दिन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति 75 से 80 प्रतिशत तक सकारात्मक रहेगी। आप अपने वित्त से जुड़े फैसले लेने में सक्षम होंगे।

आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

आज आपका दिन संतोषजनक सुख देगा। आपकी बुद्धि और अंतर्दृष्टि निखरेगी। नकारात्मक विचारों से उपजे भय को त्यागना होगा।

मकर (Capricorn)
मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज कार्यक्षेत्र में आपका दिन अच्छा रहेगा। आप जो चाहते हैं, उसे करने के लिए रास्ता खुला है। हालांकि, कुछ लोग जिन्होंने आपसे कमिटमेंट किया है, वे मुकर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है।

आपको निवेशों से भरा हुआ दिन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति 75 से 80 प्रतिशत तक सकारात्मक रहेगी। आप अपने वित्त से जुड़े फैसले लेने में सक्षम होंगे।

आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप धैर्यपूर्वक अपने काम करते रहें।

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ (Aquarius)

आज आपको किसी भी काम में ज्यादा उत्साह और जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, वरना बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। हालांकि, आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। आपको अपनी नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं।

कुछ आर्थिक समस्याओं के चलते आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको लेन-देन में सावधान रहना होगा। किसी भी प्रकार का नया निवेश करने से बचें।

 परिवार में आपको सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए बातचीत से मुद्दों को सुलझाएं।

आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने काम पर ध्यान दें और अनावश्यक चिंताओं से बचें।

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज पढ़ाई में अवरोध आ सकता है, इसलिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। व्यापार में रिस्क लेना भारी पड़ सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा फैसला न लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा।
आज कोई आपका अपना आपको परेशान कर सकता है। बेहतर यही है कि आप खुद पर भरोसा करें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

परिवार में कलह-क्लेश बना रह सकता है, इसलिए मानसिक शांति बनाए रखें। वैवाहिक संबंधों में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है।

आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मानसिक तनाव और भय से जूझना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

daily horoscope Aug 2025 | daily horoscope | rashifal today |  astrology news Today rashifal predictiondaily news India | rashifal today 

daily horoscope rashifal today astrology news Today rashifal prediction daily horoscope Aug 2025
Advertisment
Advertisment