Advertisment

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के लिए रविवार का दिन खुशी और आर्थिक लाभ दिलाएगा, आप भी जानें अपना राशिफल

ग्रहों की गति को देखते हुए रविवार का दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। कर्क राशि के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन नई राह दिखा सकता है। कार्य में नई जिम्मेदारी या दिशा मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से अचानक लाभ के संकेत हैं।

author-image
Mukesh Pandit
Daily Rashifal 26Oct 2025

Aaj ka Rashifal 26 Oct 2025:दैनिक पंचांग : आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जो प्रातः 06:05 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ होगी। आज दिन रविवार है। नक्षत्र ज्येष्ठा सुबह 10:46 बजे तक है, फिर मूल नक्षत्र लगेगा। योग शोभना सुबह 06:45 बजे तक रहेगा, फिर अतिगंड योग शुरू होगा। करण बव दोपहर 4:59 बजे तक रहेगा, फिर बालव करण लगेगा।​सूर्योदय सुबह 06:32 बजे और सूर्यास्त शाम 17:36 बजे है। आज राहुकाल शाम 16:11 से 17:34 बजे तक रहेगा, जिसमें शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। अभिजीत मुहूर्त 11:39 से 12:23 बजे तक रहेगा, यह समय अति शुभ माना जाता है। आज लाभ पंचमी भी है, जिसे विशेष सफलताओं के लिए शुभ माना जाता है।​चंद्रमा सुबह 10:46 बजे तक वृश्चिक राशि में और उसके बाद धनु राशि में गोचर करेगा। सूर्य तुला राशि में स्थित हैं। रविवार का व्रत सूर्य देव को समर्पित रहता है, अतः आज उपासना और सूर्य अर्घ्य देने का भी महत्व है। दिशा शूल पश्चिम दिशा की ओर रहेगा। अनुष्ठान, पूजा, योजना निर्माण और नए कार्य आरंभ के लिए दिन अत्यंत लाभकारी है। कर्क राशि के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन नई राह दिखा सकता है। कार्य में नई जिम्मेदारी या दिशा मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से अचानक लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों में नियंत्रण जरूरी है।जानिए आज आपना भी राशिफल।

मेष (Aries)

मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

मेष राशि के लिए आज का दिन उर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यालय या व्यवसाय में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिनमें समझदारी से फैसला लेना जरूरी होगा। रुका हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है।

प्रेम संबंधों में भावुकता रहेगी, लेकिन किसी नये रिश्ते की शुरुआत सोच-समझकर करें। दांपत्य में सामंजस्य बढ़ेगा, लेकिन भावनात्‍मक संतुलन बनाए रखना अहम रहेगा। नए प्रोजेक्ट्स में मिल रहे मौकों का लाभ लें।

वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य, बस तनाव को खुद पर हावी न होने दें। यह समय अपनों की शिक्षाओं और सलाह का सम्मान करने का है। कार्यक्षेत्र में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक और जोखिम भरे कार्यों से बचें।

Advertisment

सफलता दर मध्यम रहेगी। परिस्थितियाँ तनावपूर्ण रह सकती हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। चर्चाओं और समझौतों में सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएँ। परिवार के सदस्यों की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे।

वृष (Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

वृष राशि के लिए आज का दिन स्वाभाविक स्थिरता और धैर्य की मांग करेगा। आर्थिक मोर्चे पर खर्चो में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन निवेश से बचाव रखें और किसी तरह की अनावश्यक उधारी से बचें। दांपत्य और पारिवारिक मामलों में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है।

भावनात्मक प्रतिक्रियाओं पर संयम रखें। मिथ्या विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में प्रयास के बाद ही सफलता दिखेगी। अपने से सीनियर्स या अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभदायक होगा। सेहत में थकान या आलस्य हो सकता है, खानपान का ध्यान रखें। 

Advertisment

टीम को बेहतर बनाने और साझेदारों व परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के प्रयास जारी रहेंगे। व्यवसाय में आपको सभी का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास के साथ सफलता प्राप्त करेंगे। 

आप अपने करियर और व्यवसाय में सक्रिय रहेंगे। आप अपने करीबी रिश्तों को मज़बूत करेंगे। आप अपने सहकर्मियों के साथ सहयोग बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आपके करियर और व्यवसाय में स्थिरता बढ़ेगी।

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज आपके लिए नेटवर्किंग, संवाद और नई योजनाओं पर कार्य की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है। अधूरे कार्य पूरे होंगे, विचार और योजना सफल हो सकते हैं। कारोबार में नई साझेदारियों की संभावना है, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें।

Advertisment

लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा। मित्रों के साथ घूमने-फिरने की संभावना है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर अधिक भागदौड़ से बचें। आज सभी राशियों को मानसिक तनाव और अनियमितता से बचने की जरूरत है।

 योग, ध्यान और पौष्टिक आहार अत्यंत लाभकारी रहेंगे। आप अपने करियर और व्यवसाय में गति बनाए रखेंगे। आप अपने वरिष्ठों के निर्देशों का पालन करेंगे। आप सेवा संबंधी मामलों पर अपना ध्यान बढ़ाएँगे। 

समय प्रबंधन में आपकी रुचि बढ़ेगी। लालच और प्रलोभन में न पड़ें। आप अपने साथियों का विश्वास जीतेंगे। आपके व्यक्तिगत प्रयास बेहतर होंगे। आपकी वाणी और व्यवहार तार्किक रहेंगे।

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशि के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन नई राह दिखा सकता है। कार्य में नई जिम्मेदारी या दिशा मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से अचानक लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों में नियंत्रण जरूरी है। संतान या परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है। 

पुराने मित्र से मुलाकात दिन को खास बना सकती है। प्रेम संबंधों में सच्चाई और पारदर्शिता जरूरी रहेगी। मन को शांत रखने के लिए ध्यान-प्रार्थना से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए लक्ष्य पर एकाग्र रहें। 

वृष और कर्क कार्यक्षेत्र में चुनौतियों के बावजूद धैर्य से आगे बढ़ सकते हैं। मेष और मिथुन के लिए यह समय प्रमोशन या नई जिम्मेदारी लेने के लिए श्रेष्ठ है।कलात्मक कौशल में निखार आएगा। 

दिल के मामले सुलझेंगे। प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में आपका प्रभाव रहेगा। भावनात्मक मामलों में सकारात्मक रहें। साझा भावनाएँ बढ़ेंगी। रिश्तेदारों के साथ मतभेद सुलझेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। 

सिंह राशि (Leo)

सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि  के लिए आज कार्यक्षेत्र में पुरानी चुनौतियां दूर होंगी, सम्मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा, नए अवसर और जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश सोच-समझकर करें, किसी भी संदिग्ध सौदे या अफवाह से बचें।

सहकर्मियों का सहयोग, ऑफिस संबंधों में सुधार, अपेक्षित परिणाम दिख सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए आज ग्राहक नेटवर्किंग और नई डील के संकेत बहुत मजबूत रहेंगे।  जीवनसाथी से खुशी या सरप्राइज, पार्टनर संग यादगार शाम के संकेत।
 
आपसी संवाद एवं सम्मान, एक्स्ट्रा मैरिटल से बचाव की सलाह। अविवाहितों के लिए मित्रता या नए रिश्ते बनने की संभावना प्रबल है। परिवारिय संवाद को हल्का रखें, किसी बात पर जिद न करें। ऊर्जा, उत्साह, नयी प्लानिंग और विचारों की प्रधानता।

अल्सर, कब्ज या खानपान में गड़बड़ी से बचें। मेडिटेशन, योग एवं हल्का व्यायाम लाभकारी। सिंह और कन्या छात्रों के लिए नया कोर्स या रिसर्च में सफलता का संकेत, प्रतियोगी परीक्षा में मनचाहा परिणाम संभव।

कन्या (Virgo)

कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि के जातकों के लिए आज नौकरी या कारोबार में सुधार, लंबे समय के मुनाफे हेतु उत्कृष्ट समय है। फंड, निवेश या शेयर से लाभ हो सकता है। ऑफिस में सीनियर्स से तालमेल बढ़ाएं तथा नयी रणनीति बनाएं।

आपकी ऊर्जा से टीम को भी प्रेरणा मिलेगी। किसी बड़े फैसले में देरी फायदा पहुंचाएगी। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो यह समय सही संकेत देता है। प्रेम संबंधों में नयी ऊर्जा मिलेगी, बच्चों के कारण संतुष्टि। 

संबंधों में दिल की बात सीधे कहें। विवाह का प्रस्ताव, लॉन्ग टर्म कमिटमेंट या रिलेशनशिप आगे बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन को रचनात्मक संवाद से बेहतर बनायें। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। 

मानसिक संतुलन को प्राथमिकता दें। कॉन्फिडेंस में कमी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरी। स्किल डेवलपमेंट व प्रतियोगिता में कठिनाई आ सकती है, वरिष्ठ सलाह लें।

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

आज तुला राशि वालों को सेंसेटिव फाइनेंस का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अचानक आय या निवेश का अवसर मिलेगा, घरेलू खर्च बढ़ सकता है। सहयोगियों से अच्छा तालमेल रखें, बौद्धिक कार्यों और योजनाओं में तरक्की होगी। 

बैंकिंग, रियल एस्टेट, लॉ या मैनेजमेंट से जुड़े हैं तो सफलता तय है। बिजनेस पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें। आज फिजूल विवाद और चर्चा से दूर रहें, पार्टनर-संबंधों को समय और स्पेस दें। 

नए प्रेमी या पुराने मित्र से मुलाकात, परिवार के साथ अच्छा वक्त। अविवाहितों को सकारात्मक प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं। प्रपोजल के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।  चित्त शांति, माइग्रेन, आंखों या ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें। 

जंक फूड और अधिक थकावट से बचें। नींद पूरी लें, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करें। विद्यार्थियों के लिए नवाचार, स्किल डेवलपमेंट व प्रतियोगिता में कठिनाई आ सकती है, वरिष्ठ सलाह लें।

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज कि दिन करियर में स्थिरता, पारिवारिक कारोबार में वृद्धि व अचानक धन लाभ के संकेत हैं। आज किये गए बचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, बच्चों की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

सेल्फ-एम्प्लॉयड, डॉक्टर्स, काउंसलर्स के लिए यह विशेष उपलब्धि का समय है। नए कौशल को सीखना और टीम भावना से काम करना शुभ होगा। परिवार, संतान या ससुराल पक्ष से सुखद समाचार। आप लंबित कार्यों को आगे बढ़ाएँगे।

विवाहयोग्यता और योजनाओं में सकारात्मकता बनेगी। साथी के संवाद व सुझावों को महत्व दें, अहंकार से दूर रहें। संतान की उपलब्धि से हर्षित होंगे। मानसिक उतार-चढ़ाव, छोटी चोट या गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता। 

खानपान और सेहत पर संयम जरूरी। पानी अधिक पीएं, डायट में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। पारिवारिक या ऑफिसियल यात्रा से फायदे की संभावना।  आप रचनात्मक कार्यों में संलग्न होंगे। आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में गति आएगी। 

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज धनु राशि वाले अपने हर मामले में विशेष सतर्कता बरतें—राजनीति, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कार्य क्षेत्र के लिए नए आयाम बन सकते हैं. कर्ज़ या उधार से बचें, निवेश बुद्धिमानी के साथ करें। 

ऑफिस की राजनीति, टीम वर्क या प्रबंधन विषयों में स्वयं को मजबूत रखें और दूसरों की सलाह भी स्वीकारें। परिवार में तनाव, मामा पक्ष या रिश्तों में संवाद की कमी हो सकती है। संयमित वाणी आज की विशेष जरूरत है।

विद्यार्थियों और प्रतियोगियों को भी योजना बनाकर, फोकस बढ़ाकर आगे बढ़ना चाहिए। परिवार में तनाव का समाधान संवाद से; मामा पक्ष से मतभेद, संयम और प्रेम ज़रूरी. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक बांटें। 

मानसिक तनाव, थकावट, कब्ज या दिल की धड़कन तेज़ हो सकती है। योग, मेडिटेशन से राहत मिलेगी। अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही न बरतें। सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें। निवेश संबंधी गतिविधियों में आपकी रुचि रहेगी।

मकर (Capricorn)

मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर जातकों के लिए ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, अटका हुआ काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। लापरवाही से बचें, व्यावहारिक बनें। धन, घर, वाहन की खरीददारी या पारिवारिक समारोह का योग, लेकिन खर्च नियंत्रित रखें। 

रिश्तों में नयी शुरुआत संभव; जीवनसाथी की सलाह मानें और पारिवारिक सफलता का जश्न मनाएं। व्यवसायियों के लिए साझेदारी में लाभ, वरिष्ठों की सलाह जरूरी। विद्यार्थियों को आंकड़ों, लॉजिक और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें।  

रिश्तों में नई शुरुआत का संकेत; परिवार, ससुराल या बच्चों के कारण खुशी; पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम की संभावना।  खानपान और नींद का ध्यान, थकावट या तनाव. हेवी काम न करें। 

प्रैक्टिकल और बड़ी रिसर्च की जरुरत है। विद्यार्थियों को सहपाठियों से सहायता मिलेगी। उपलब्धियों को प्रोत्साहन मिलेगा। आय के स्रोत बनेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नियमों का पालन करें। प्रतिस्पर्धा में आपकी रुचि बढ़ेगी।

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ (Aquarius)

कुंभ जातकों के लिए उच्च शिक्षा और रिसर्च में प्रगति, नौकरी-पारी में बदलाव या नयी टेक्निकल स्किल्स सीखने के योग बन सकते हैं।ऑफिस या परिवार में मिलाजुला दिन, सहकर्मियों से जबरदस्त सपोर्ट मिलेगा।

वित्तीय मामलों में प्लानिंग बढ़िया रहेगी, व्यापारियों के लिए नए साझेदार ग्राहक का मार्ग खुलेगा। विद्यार्थियों, कलाकारों व शोधार्थियों के लिए रचनात्मकता से फायदा। मित्रों, सहकर्मियों और पार्टनर से सहयोग। छोटे-छोटे काम या खरीददारी से नए रिश्ते बनेंगे। 
 
अधिकारियों के साथ तालमेल बढ़ेगा। विभिन्न योजनाओं और प्रयासों को बल मिलेगा। विभिन्न कार्यों में गति आएगी। आप बिना किसी हिचकिचाहट के आगे बढ़ते रहेंगे। व्यावसायिक मामलों में सुधार होगा। प्रबंधकीय सफलता से आप उत्साहित होंगे।

हल्की एलर्जी या सर्दी-जुकाम, व्यायाम, संतुलित आहार, ध्यान लाभकारी। प्रैक्टिकल और बड़ी रिसर्च की जरुरत है; विद्यार्थियों को सहपाठियों से सहायता मिलेगी।ऑफिसीयल, पारिवारिक या कारोबारी यात्रा से लाभ।

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

मीन राशि वालों को आज पैसों को लेकर सतर्क रहना है। जल्दी लाभ देने वाले जुगाड़ों से बचें, ट्रेडिंग, शेयर या रिस्क वाले कार्य न करें। आज आपके क्रिएटिव कार्यों, कला, संगीत या रिसर्च से संतुष्टि मिलेगी, छोटे-छोटे घरेलू कार्य संबंधों में गहराई लाएंगे। 

पार्टनर की अपेक्षाओं से तनाव हो सकता है, संवाद में स्पष्टता रखें, लेकिन खुद को खुलकर व्यक्त करें और अपेक्षा कम रखें। कोई छोटी यात्रा, नए सीख, घर के समीप निवेश शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए लाभ, सिंगल्स को नई मित्रता/प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

 भाग्य की कृपा से आप व्यावसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे। कामकाज में झिझक कम होगी। व्यावसायिक संबंधों को लेकर आप सतर्क रहेंगे। रचनात्मक प्रयासों में निखार आएगा। करियर और व्यवसाय में लाभ और प्रभाव में वृद्धि होगी।

 मुलाक़ातें अच्छी रहेंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। धर्म और आस्था को बढ़ावा मिलेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। आपको हर जगह सुखद परिणाम मिलेंगे।

daily horoscope Oct 2025 |  rashifal today | rashifal prediction | astrology news Today | Today rashifal prediction rashifal today 

rashifal today Today rashifal prediction astrology news Today rashifal prediction Today rashifal prediction rashifal today daily horoscope Oct 2025
Advertisment
Advertisment