/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/20/daily-rashifal-21-aug-2025-08-20-22-44-18.jpg)
Aaj ka Rashifal 21 AUG2025: दैनिक पंचांग: भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, प्रातः 07:47 बजे तक, इसके बाद त्रयोदशी। नक्षत्र: पुनर्वसु, रात्रि 02:14 बजे तक, फिर पुष्य नक्षत्र। योग: सिद्धि योग, रात्रि 01:03 बजे तक, इसके बाद व्यतिपात योग। करण: कौलव, प्रातः 07:47 बजे तक, फिर तैतिल। वार: गुरुवार। सूर्योदय: प्रातः 05:51 बजे (दिल्ली में)। सूर्यास्त: सायं 06:54 बजे। चंद्रोदय: प्रातः 03:15 बजे। चंद्रास्त: सायं 05:28 बजे। राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक (शुभ कार्यों के लिए वर्जित)। अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक (शुभ कार्यों के लिए उत्तम)। चंद्र राशि: मिथुन, रात्रि 02:14 बजे तक, फिर कर्क। सूर्य राशि: सिंह। भाद्रपद कृष्ण द्वादशी को वामन जयंती मनाई जाती है, जो भगवान विष्णु के वामन अवतार को समर्पित है। इस दिन दान, जप, और पूजा-पाठ शुभ माने जाते हैं। राहुकाल में यात्रा और नए कार्य शुरू करने से बचें। आज का दिन मेष राशि वालों की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वाकांक्षी योजनाएँ प्रारम्भ की जा सकती हैं। अगर आप उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको निराशा नहीं होगी। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें आज का राशिफलः-
मेष (Aries)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/mAByAFALZtvG4xz3eJmq.jpg)
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
वृष राशि के लोगों की ग्रहों की स्थिति धन के मामले में आपके लिए कुछ अनुकूल नहीं चल रही है, इसलिए कोई भी सौदा सोच समझकर करें साथ ही आपको वैचारिक मतभेदों से भी बचना चाहिए।
नौकरी पेशे से जुड़े लोग अपनी योग्यता एवं परिश्रम के बल पर ऑफिशियल कार्य को पूरा कर पाने में सक्षम होंगे। छोटे व्यापारियों को लाभ मिल सकता है, सरकारी नियमों का विशेषकर पालन करें।
दांपत्य जीवन में यदि तनाव चल रहा था, तो अब स्थितियों में सुधार आएगा, दूरियों को कम करने की योजना बनाएं।
सेहत में आज अस्थमा रोगियों को मौसम के बदलाव के चलते परेशान होना पड़ सकता है, यदि घर पर और किसी का स्वास्थ्य पहले से खराब चल रहा है तो आप उनके साथ उचित दूरी बनाकर रखें।
वृष(Taurus)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/hQPq6ytjSwa0chtAiXoc.jpg)
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्चों से बचें। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके नेतृत्व कौशल को बढ़ाएंगी। व्यापार में लाभ के अवसर हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव से बचें।
आज आपको कई आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। आप असीमित धन के मालिक बन सकते हैं। आय के नये स्रोत बनेंगे। व्यवसायिक दृष्टि से अच्छा समय है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।
आपके निजी जीवन में सब कुछ अच्छा रहेगा। परिवार और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, लेकिन भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।
मिथुन (Gemini)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/ePNgqZz5PX4obXL5k3kG.jpg)
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज के दिन मन उदास नहीं करना है, बल्कि प्रफुल्लता व हर्ष के साथ अपने कार्यों को शुरू करें। बिजनेस करने वालों को सतर्क रहना होगा, खासकर कोई नई डील करने जा रहे हैं तो सजग हो जाए।
ऑफिस में नियमों को अनदेखा करना महंगा पड़ सकता है। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियों के साथ-साथ पदोन्नति की संभावना है।
पारिवारिक संबंध ही आपकी पूँजी है, संबंध निभाने के लिए समय और प्रेम दोनों में निवेश करने होंगे। नये रिश्ते के लिए बात चल सकती है।
हेल्थ में आज किसी भी दवा का प्रयोग करने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य जांच लें, एलर्जी हो सकती है।
कर्क (Cancer)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/psxMH3lmexBlVOWWGKJZ.jpg)
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि के लोगों को इमोशन कंट्रोल करके रखना होगा, दूसरों के भड़कावे में आने से बचें। व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से अच्छा तालमेल बनाना होगा नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं।
जो लोग काफी लंबे समय से किसी एक प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहें हैं, उन्हें आज प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।
पड़ोसियों के साथ विवाद से बचना है क्योंकि अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थिति विवाद कराने वाली चल रही है।
जिन लोगों को रक्तचाप की समस्या है उन्हें अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए, अन्यथा रोग की चपेट में आ जाएंगे।
सिंह (Leo)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/qJbV5GbiGscUcH4wAlKf.jpg)
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों को घर हो या समाज बड़े बुजुर्ग व गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए, साथ ही छोटी-छोटी खुशियों में प्रसन्न रहें।
ऑफिस में सहकर्मियों से अपनी बात मनवाने के लिये दबाव न डालें, अन्यथा उनकी ओर से तीखी प्रतिक्रिया मिल सकती है। व्यापारिक मामले में आपकी सूझबूझ आज बहुत काम आएगी जिसके चलते बिगड़े हुए कार्य को झट से बनाकर अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे।
विद्यार्थियों को सारा फोकस पढ़ाई पर करना होगा, साथ ही टीचर का सहयोग भी प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा वहीं दूसरी ओर सबके साथ मिलकर भजन कीर्तन करें।
वाहन चलाते समय विशेष अलर्ट रहें, दोपहिया वाहन वाले हेलमेट लगाना न भूलें।
कन्या (Virgo)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/9U11LFE5YBP0NnztqlYB.jpg)
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों का मन नकारात्मक प्रवृत्ति की ओर आकर्षित हो सकता है, ग्रहों की चाल समझते हुए अनुशासित रहें और मन पर नियंत्रण रखें।
ऑफिशियल कार्यों में परिवर्तन हो सकता है, लेकिन आपको सभी कार्यों को महत्वपूर्ण समझकर समय पर पूर्ण करने होगें। खुदरा व्यापारियों को व्यापार की टेक्निक को बदलने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
जो विद्यार्थी परीक्षा दे चुके है उनको परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नजदीकी संबंधों में खटास आने की आशंका बनी हुई है, इसलिए वर्तमान समय में संबंधों की जोड़ को मजबूत रखना होगा।
सेहत में उन लोगों को अधिक सजग रहना होगा जिन लोगों को थायराइड की समस्या है।
तुला (Libra)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/fHoFJz6Uo1GYpFTVQHED.jpg)
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि के लोग एकाग्रता बनाए रखें, भटकाव के कारण मन लक्ष्य से हटा सकता है। फाइनेंस से संबंधित बिजनेस करने वाले व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा।
कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को पेंडिंग चल रहे कार्यों को पूरा करने में जी-जान लगानी पड़ सकती है, इसमें सहयोगी भी आपका साथ देंगे।
युवा वर्ग कंपटीशन पर भी ध्यान दें, कठोर तप को करते हुए विजय का पताका फहरा पाएंगे। घर पर धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन योजना बनाते हुए नजर आ सकते हैं।
सेहत में वर्तमान समय में ठंडी चीजों से परहेज करें लापरवाही के कारण सर्दी, खांसी जैसी समस्या होने की आशंका है।
वृश्चिक (Scorpio)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/Fy96zFCdizsgBHU0BBch.jpg)
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन वाणी पर ध्यान देने की आवश्यकता है, ऐसा न हो बातों ही बातों में आप किसी को बुरा बोल दें। कपड़ों का व्यापार करने वालों के दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किये जा रहें प्रयास अब रंग लाने वाले हैं, इसलिए निरंतर कठोर परिश्रम जारी रखें, ताकि समय पर अच्छे रिजल्ट प्राप्त हो सके।
माता-पिता को किसी वस्तु विशेष की आवश्यकता हो तो उनको अवश्य ला कर दें, यदि साथ में रहते हैं तो उनकी सेवा भी करें।
हेल्थ में जो लोग नियमित व्यायाम नहीं करते हैं, उनको दिनचर्या में योग व व्यायाम को अवश्य शामिल करना चाहिए।
धनु (Sagittarius)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/S0lXREUQOUyY9vpu6uFq.jpg)
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों का कामकाज के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। मौज मस्ती के साथ दिन की शुरुआत करें, साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी प्रसन्न रखें।
जो लोग नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे हैं, वह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें। व्यापारियों के लिए दिन उत्तम है, ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी।
फूल व सुगंध से संबंधित व्यापार करने वालों को अधिक लाभ होने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।
सेहत की बात करें तो आंखों की केयर करनी होगी, बारीक काम करने से परहेज करें क्योंकि आँखों में दर्द की शिकायत होने की आशंका है।
मकर (Capricorn)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/a8iPWgO5rDtp6I0vTD8V.jpg)
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
मकर राशि वालों पर आज के दिन कार्यभार बढ़ने की आशंका है, जिसको लेकर तैयार रहना है, अधिक चिंतन के बजाय यह सोचेंगे, कि कार्य को कैसे सरल तरीकों से किया जाए, तो बेहतर होगा।
वहीं जो भी ऑफिशियल कार्य करें, उसको रीचेक जरूर कर लें कहीं ऐसा न हो जल्दबाजी के कार्य में कोई कमी न रह जाए। व्यापारी वर्ग जिस समस्या को लेकर चिंतित थे उस का निदान मिलने की संभावना है।
परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए इस समय अच्छा रहेगा, इससे मानसिक शांति मिलेगी।
स्वास्थ्य की दृष्टि से चोट-चपेट से बच कर रहें, सीढ़ियों से उतरते व चढ़ते समय संभल कर चले, गिर कर चोट लगने की आशंका है।
कुंभ (Aquarius)
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुम्भ राशि वाले जिन कार्यों को लेकर कई दिनों से प्रयास कर रहे हैं, उनके आज वह काम पूरे होने की संभावना है, लगातार की गई मेहनत प्रगति के रास्ते खोल सकती है।
ऑफिस के जो भी पेंडिंग कार्य हैं उनको सबसे पहले निपटाना आपकी रिस्पॉन्सबिलिटी होनी चाहिए, बॉस आपके कामों की रिपोर्ट भी मांग सकते हैं। व्यापारी वर्ग आज भी सरकारी नियमों को लेकर सचेत रहें।
जीवनसाथी के साथ विवाद होने की आशंका है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें और जो भी बात करें वह आहिस्ता से ही करें।
हेल्थ में लंबी बीमारी से जूझ रहें लोगों को अब आराम मिलना शुरू हो सकता है, इसलिए इलाज के मामले में कोई लापरवाही न बरते।
मीन (Pisces)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/ecslZzOJKpkG37K5EQbT.jpg)
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों को मानसिक शांति को प्रमुखता देनी चाहिए, इसलिए शांत मन के साथ कार्य करें, जिससे अच्छे परिणाम प्राप्त हो सके। व्यापारियों को अपने बड़े क्लाइंट या सप्लायरों की समस्याओं को तुरंत दूर करना होगा।
कर्मक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी, सभी कार्य सरलता से होते चले जाएंगे साथ ही कुछ ऐसे कामों की प्लानिंग कर सकते हैं, जिनसे आने वाले दिनों में मदद मिले।
यदि कई दिनों से घर की साफ-सफाई नहीं की है, तो सफाई करके घर की नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर निकालें।
स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां अब ठीक होने लगेंगी, यदि प्रसन्न रहेंगे तो जल्दी ठीक हो जाएंगे।
daily horoscope Aug 2025| daily horoscope | rashifal today | astrology news Today rashifal predictiondaily news India |
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/4RmdrPjP92TT3l5eFHPz.jpg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)