Advertisment

Aaj ka Rashifal: इन राशि वालों की मंगलवार को चमकेगी किस्मत, मिलेगी खुशखबरी, जानें राशिफल

ग्रहों की चाल को देखते हुए मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। मेष राशि के लोग जीवन को सकारात्मकता की ओर ले जाते हुए, डेली रूटीन में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। पिछली चल रही आपकी योजनाएं सफल होती दिखाई दे रही है।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Daily Rashifal 26 Aug
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Aaj ka Rashifal 26 AUG2025: भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), भाद्रपद | तृतीया तिथि 01:54 PM तक उपरांत चतुर्थी | नक्षत्र हस्त 06:04 AM तक उपरांत चित्रा | साध्य योग 12:08 PM तक, उसके बाद शुभ योग | करण गर 01:55 PM तक, बाद वणिज 02:46 AM तक, बाद विष्टि |अगस्त 26 मंगलवार को राहु 03:37 PM से 05:11 PM तक है | चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा।सूर्य राशि का निवास कर्क में रहेगा। शुभ समय और राहुकाल का समय। ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 04:27 बजे से प्रातः 05:12 बजे तक प्रातः सायं 04:49 बजे से प्रातः 05:56 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त- 11:57 पूर्वाह्न से 12:48 अपराह्न तक। विजय मुहूर्त- 02:31 अपराह्न से 03:23 अपराह्न तक। गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:49 बजे से शाम 07:11 बजे तक शाम 06:49 बजे से शाम 07:56 बजे तक। अमृत काल- 11:30 बजे से 01:15 बजे तक, 27 अगस्त। निशिता मुहूर्त- 12:01 बजे, 27 अगस्त से 12:45 बजे तक, 27 अगस्त। मीन राशि के लोगों को आज के दिन मुसीबत से बाहर निकलने के लिए सजग होकर प्रयास करना होगा। अपनों के प्रति थोड़ा अधिक विश्वास रखने की जरूरत है। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें आज का राशिफलः- 

मेष (Aries)
मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

मेष राशि वालों के लिए मेहनत और ऊर्जा से भरा दिन होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नई परियोजनाओं में सफलता की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। 

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें; अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी है। पार्टनर के साथ समय बिताएं, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से पेट और त्वचा संबंधी समस्याओं का ध्यान रखें। 

Advertisment

योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में छोटे-मोटे विवाद संभव हैं, धैर्य से निपटें। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचें। 

प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। मंदिर जाकर पूर्वजों के नाम पर दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष(Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

Advertisment

वृष राशि वालों को आज के दिन कठोर तप करना पड़ेगा, मन में आराम करने की इच्छा आपको निराश करेगी। अनावश्यक रूप से महंगी वस्तु को खरीदने से बचे। 

ऑफिस में यदि आप टीम को लीड करते हैं, तो सहकर्मियों पर अपनी बातों को थोपने के बजाय उनके विचारों को महत्व दें। 

परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे, इसके अतिरिक्त जीवनसाथी को प्रसन्न रखना भी अति आवश्यक है।

Advertisment

स्वास्थ्य की बात करें तो आज बदन दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

मिथुन राशि वालों के मन मुताबिक कार्य न होने पर क्रोध आ सकता है, शांत रहते हुए अपने क्रोध को नियंत्रित करके रखें। 

थोक का व्यापार करने वालों को बड़े क्लाइंटो से लाभ मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर जो व्यापारी सरकारी काम करते हैं उनके लिए भी दिन शुभ रहने वाला है। 

वर्तमान समय में हाइजेनिक रहना भी आपके लिए अति महत्वपूर्ण है। मित्रों से आर्थिक तौर पर मदद मिल सकती है।

सेहत को लेकर सिर दर्द या डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो


आज दूसरों द्वारा दिये गये ज्ञान को छोड़कर कर्क राशि के लोगों को अपनी बुद्धिमत्ता को पहचानने की कोशिश करनी चाहिए जो कि आपके भीतर है। रचनात्मक विचारों को काम में प्रयोग करें

ऑफिस जाने से पहले प्रमुख कार्यों की लिस्ट बना लें। जो जरूरी कार्य हैं उनको सबसे पहले लिखें, अत्यधिक व्यस्तता के कारण कार्य छूट भी सकता है। 

परिवार,आस-पास या जानने वाले में यदि किसी का महिला का जन्मदिन है तो उन्हे कोई उपहार अवश्य लाकर दें।

हेल्थ में बाहर से आते ही ठंडे पानी का सेवन करने से बचें, क्योंकि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं। 

सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि के लोग सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव धर्म-कर्म की ओर आकर्षित करेगा आपकी सहायता से जरूरतमंद को राहत मिल सकती है। 

नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को आजीविका के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे, सैलरी बढ़ने की संभावनाएं बनी हुई है। 

 संतान व परिवार के लोग किसी शुभ अवसर पर आपके पास एकत्रित होगा, इस पल को एंजॉय करते हुए आनंद लेना चाहिए।

स्वास्थ्य की दृष्टि से हाई बीपी वाले मरीजों को अलर्ट रहना चाहिए।

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सलाहकारों से सलाह लेना फायदेमंद होगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो फील्ड के लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, कार्य की अधिकता भी रहेगी, पूरे जोश के साथ कार्य करें। 

व्यापारिक वर्ग के लोग महत्वपूर्ण कार्यों में बुद्धि पूर्वक निर्णय लें, परिस्थितियां आपके फेवर में है, योजनाओं को क्रमबद्ध रूप से लागू करना लाभदायक होगा।

घर से निकलते समय बड़ों को प्रणाम करके निकले, क्योंकि उनका आशीर्वाद नकारात्मक चीजों से दूर रखेगा।

सेहत में आंखों में चल रही समस्या को लेकर लापरवाह न हो, कार्य करते समय चश्मे व डॉक्टर की सलाह अनुसार दवा का यूज करते रहें। 

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज के दिन तुला राशि वाले दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें, क्योंकि वास्तविक प्रेम अंदर के गुणों को विकसित करने और परिपक्वता से प्राप्त होता है न कि किसी पर भावनात्मक रूप से निर्भर होने पर। 

व्यापारी समझदारी पूर्वक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें, इसके अतिरिक्त परिश्रम करने की स्थिति में धैर्य का साथ न छोड़े। 

मां को सलाह दें कि किचन में कार्य करते समय अग्नि का विशेष ध्यान रखें।

सेहत की बात करें तो दिमाग को अधिक लोड न लेने दें, सिर दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।      

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वृश्चिक राशि वालों के ग्रहों की स्थिति ऐसी चल रही है जिससे नियम टूट सकते हैं, इसलिए नियमों का अनुशासन के साथ पालन करना होगा। 

ऑफिस की मीटिंग में बताएं गये महत्वपूर्ण बिंदुओं को गंभीरता से नोट करें, यह आपके बहुत काम आने वाले हैं। जो महिलाएं व्यापार के लिए इच्छुक हैं उनको व्यापार से संबंधित ऑनलाइन शिक्षा लेनी चाहिए ऐसा करना लाभकारी होगा। 

घर या फिर अपने लिए कुछ खरीददारी की सोच रहें हैं तो खरीदारी उतनी करें जितने की आवश्यकता है। 

यदि किसी रोग के चलते आपकी दवा चल रही है, तो डॉक्टर के बताए गए नियमों का पालन करें। 

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

धनु राशि वालों की दिन की शुरुआत कुछ धीमी गति से आरम्भ हो सकती है लेकिन शाम तक चीजें समानता सामान्य हो जाएंगी। व्यापार लाभदायक है, पार्टनरशिप में किये गये कार्य सफल होगें। 

ऑफिस में काम को कुशल बनाने के लिए बुद्धि का पूर्ण प्रयोग करें, क्योंकि मेहनत से ज्यादा दिमाग कठिन कार्य को सरल बना देता है। कार्यों को पूरा करने के लिए अन्य लोगों की सहायता भी ले सकते हैं। 

पिता के माध्यम से आपको लाभ हो सकता है, उनके कहें मार्गदर्शन पर चलना चाहिए।

हेल्थ में चिंता का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर न पड़ने दें, दिल से कमजोर लोगों को  ध्यान और मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए। 

मकर (Capricorn)

मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि वालों का मन इधर-उधर की बातों में अधिक लगेगा लेकिन आज आपको काम पर ही ध्यान लगा कर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की आशंका है, साथ ही जो लोग विदेशों में जॉब ढूंढ रहे हैं उनको भी सफलता मिलने की संभावना दिख रही है। 

व्यापारी वर्ग वालों को अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ निष्ठा और संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए और सभी काम को काफी बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए । 

जीवनसाथी के गिरते स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। पारिवारिक सम्बन्धों को पर्याप्त महत्व दें।

सेहत की बात करें तो आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। 

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों की ग्रहीय स्थिति देखी जाएं तो अत्यंत लाभकारी है, इसका लाभ लेने के लिए तैयार रहना होगा। 

नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कार्य पर ध्यान देते हुए, लापरवाही करने से बचें। व्यापारी वर्ग की बात करें तो उन लोगों की सलाह पर निवेश करें, जो अनुभवी हों, कानूनी दांव-पेंच से भी बचकर रहना होगा।

 युवा वर्ग टैलेंन्ट को निखारने पर फोकस करें। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके परिवार के बीच रिश्तों को मज़बूत बनाएगा। अचानक मिला कोई सुखद संदेश आपके मन को प्रसन्न करने वाला हो सकता है।

सेहत की बात करें तो खान-पान में लापरवाही आपके वजन को बढ़ाने वाला हो सकता है। 

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि के लोगों को आज के दिन मुसीबत से बाहर निकलने के लिए सजग होकर प्रयास करना होगा। अपनों के प्रति थोड़ा अधिक विश्वास रखने की जरूरत है। 

बॉस आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं, जिससे आपको गर्व की अनुभूति होगी, साथ ही कार्य में भी गुणवत्ता देखने को मिलेगी। 

संतान के भविष्य को लेकर प्लान कर सकते हैं यदि वह विवाह योग्य हैं,  तो उनकी ओर से शुभ सूचना मिल सकती है।

सेहत की दृष्टि से देखे तो शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है, हाथों व पैरों में दर्द रहने की आशंका है।

daily horoscope Aug 2025| daily horoscope | rashifal today |  astrology news Today rashifal predictiondaily news India |

daily horoscope Aug 2025 astrology news Today rashifal prediction rashifal today daily horoscope
Advertisment
Advertisment