Advertisment

Aaj ka Rashifal: बुधवार का दिन चार राशियों के लिए विविध अनुभव और नए अवसर लेकर आएगा, आप भी जानें अपना राशिफल

ग्रहों की गति को देखते हुए बुधवार का दिन मिश्रित परिणाम वाला दिन रहेगा। मिथुन राशि वालों के लिए आज इनकम के कई स्रोत होंगे। ओवरसीज निवेश लाभ देगा, और कार्यालय में ईमानदारी तथा मेहनत से सम्मान प्राप्त होगा।

author-image
Mukesh Pandit
Daily Rashifal 08Oct 2025

Aaj ka Rashifal 08 Oct 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार,आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर हर्षण योग और अश्विनी नक्षत्र बना रहेगा।  , जो रात 2:22 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। आज अश्विनी नक्षत्र रात 10:45 तक और हर्षण योग दोपहर 1:32 तक रहेगा। चंद्रमा मेष राशि में विचरण करेंगे, जिससे ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि के योग बनते हैं। सूर्य आज कन्या राशि में रहेंगे।सूर्योदय का समय 06:17 बजे और सूर्यास्त का समय 17:55 बजे है। चंद्रोदय 18:39 बजे और चंद्रास्त सुबह 07:22 बजे है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो आज अभिजीत मुहूर्त उपलब्ध नहीं है, जबकि अमृत काल 10:22 से 13:07 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त 4:48 से 5:36 बजे तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6:01 से 6:37 बजे तक, और प्रदोष काल 6:31 से 7:41 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:08 से 13:35 बजे तक है, इस दौरान शुभ कार्य टालना उत्तम है।दिशाशूल उत्तर दिशा में प्रभावी है, अतः उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। आज का पंचांग पंचांग के पांच अंगों तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण पर आधारित है। मिथुन राशि वालों के लिए आज इनकम के कई स्रोत होंगे। ओवरसीज निवेश लाभ देगा, और कार्यालय में ईमानदारी तथा मेहनत से सम्मान प्राप्त होगा। आज कुछ पुराने दोस्तों या संपर्कों से बड़ा लाभ मिल सकता है। आइए जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष (Aries)
मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

मेष राशि के लिए यह दिन भाग्यशाली रहने वाला है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पुराना अटका काम समाप्त होने की संभावना है। करियर में उन्नति और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज धन-संपत्ति के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। 

उच्चाधिकारी और माता समान किसी व्यक्ति का सहयोग करियर की दिशा को नया रंग देगा। सामाजिक संस्थाओं से जुड़े सामाजिक खर्च प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगे, साथ ही आज सकारात्मक संवाद से पारिवारिक टकराव भी सुलझ सकता है। 

लव लाइफ में आज साथी से संवाद जरूरी है, क्योंकि बाहरी हस्तक्षेप या मतभेद की आशंका रहेगी। व्याहित जीवन में नए रिश्ते की अनुभूति होगी, इगो और जिद्द से बचें। आज मैरिड महिलाओं को परिवार के हस्तक्षेप से सामना करना पड़ सकता है। 

Advertisment

दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ी सावधानी बरतें, पुराने रोग या थकान महसूस हो सकती है। योग, ध्यान या वॉक करें, ताकि आपका मन हल्का बना रहे। 

वृष (Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

वृष राशि के लिए आज पहला कार्य संयम रखना है। दिन लाभकारी मुद्राओं के चाल से नया निवेश कर सकते हैं, वाहन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है। आज अर्थ, व्यापार, या जॉब में लाभ के प्रबल योग हैं।

जीवन में लंबी यात्रा या बड़ा खर्च संभव है, लेकिन परिवार में सुखद समाचार मिलेगा। ऑफिस में आपका आचरण सराहे जाएंगे, साथ ही राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। 

Advertisment

लव लाइफ में आज पार्टनर से मीठी बातचीत करें, रोमांस शक्तिशाली होगा, लेकिन किसी चापलूसी या झूठ से सावधान रहें। मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल सकती है, किसी संयुक्त व्यवसाय में बहुत सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
 
परिवार में महिला पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, लेकिन बाहरी दोस्त रिश्तों के बीच गलतफहमी बढ़ा सकते हैं.स्वास्थ्य की दृष्टि से आज उर्जा की कमी महसूस हो सकती है, नियमित सेवन, योग, और संपूर्ण पोषण का ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

मिथुन राशि वालों के लिए आज इनकम के कई स्रोत होंगे। ओवरसीज निवेश लाभ देगा, और कार्यालय में ईमानदारी तथा मेहनत से सम्मान प्राप्त होगा। आज कुछ पुराने दोस्तों या संपर्कों से बड़ा लाभ मिल सकता है। 

घर में किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन निरंतर सहायता देगा, नए कार्य की शुरुआत या बड़ी डील फाइनल हो सकती है। लव लाइफ में अगर किसी रिश्ते में बाधा है, तो संवाद से उसका समाधान करें। 

Advertisment

प्रेमियों के लिए यह दिन खास है, पुराने मित्र के साथ फिर से रोमांस संभव है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, जीवनसाथी या पार्टनर से दोपहर में महत्वपूर्ण बात करें। इस दिन विवाह-प्रस्ताव या बड़ी पारिवारिक योजना पर चर्चा लाभकारी रहेगी।

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, तनाव व थकावट का अनुभव होगा, लेकिन दिन के अंतिम हिस्से में नई ताजगी महसूस होगी। ओवरटाइम से बचें, परिवार के साथ कुछ समय बिताएं, इससे मानसिक राहत मिलेगी।

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशि के लिए यह दिन जिम्मेदारी और सतर्कता का है। हिसाब-किताब में सावधानी जरूरी है, ऑफिस में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन सही योजना बनाकर ही आगे बढ़ें। आज धन का आगमन होगा और परिवार में किसी खुशखबरी का संदेश मिल सकता है। 

दूर की यात्रा का योग है, लेकिन सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यवसाय को विस्तार देने के लिए नए कौशल अपनाना जरूरी है, ताकि करियर में आगे बढ़ सकें। प्रेम जीवन में साथी का मूड अच्छा रखने की कोशिश करें। 

साथी की प्राइवेसी का सम्मान करें और बाहरी लोगों से संबंधों में दखल न देने दें। विवाहेत्तर संबंधों से बचना अनिवार्य है, क्योंकि इससे रिश्ता बिगड़ सकता है। शाम का समय भावनात्मक संवाद के लिए बेहतर रहेगा।

स्वास्थ्य की बात करें तो छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती हैं। बच्चे दिन को चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं, लेकिन प्यार और सब्र से सहन करें। मानसिक थकावट से बचने के लिए समय-समय पर ब्रेक लें। 

सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज सिंह राशि के लिए प्रोफेशनल मोर्चे पर ऊर्जा, चुनौती और सफलताओं की प्रबलता है। कोर्ट-कचहरी, सरकारी काम या संपत्ति विवाद संबंधी प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। 

करियर में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन की संभावना रहेगी। स्टार्टअप या कारोबार में जोखिम लेने वाले निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज आपकी मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता की सराहना होगी, जिससे उच्च अधिकारी खुश रहेंगे।

पारिवारिक जीवन में दिन खुशनुमा रहेगा, घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। यदि आप विवाह या संतान संबंधी निर्णय के लिए प्रयासरत हैं तो सफल होने की पूरी संभावना है। 

आज कोई खास व्यक्ति या पुराना मित्र आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है जो आगे चलकर जीवन में महत्वपूर्ण योगदान देगा। प्रेम संबंधों में आज विशेष संवाद और शांति जरूरी है। स्वास्थ्य विषयक परेशानी न के बराबर रहेगी, फिर भी आंख, दांत या त्वचा संबंधी समस्या से बचाव करें।

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बेहद चुनावी रह सकता है। कोई नई योजना, बड़ा निवेश या साझेदारी में व्यापार आरंभ करने की योजना बन सकती है। ऑफिस में टारगेट पूर्ण हो सकते हैं और वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। 

जो लोग ट्रांसफर या स्थानांतरण के इच्छुक हैं, उन्हें इसका शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं, रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। परिवार में आज मांगलिक उत्सव का आयोजन या धार्मिक आयोजन हो सकता है। 

पत्नी या जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के साथ सामूहिक कार्यों में जोड़ने का अवसर मिलेगा। घरेलू खर्च और थकावट से बचाव के लिए वित्तीय योजना पर ध्यान देना चाहिए। लव लाइफ में नए रिश्ते की शुरुआत या पुराने संबंधों में मजबूती आ सकती है। 

अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। पार्टनर की सलाह आज आपके लिए लाभकारी रहेगी। आज संयम से काम लें, झूठ या फालतू बहस से बचें। स्वास्थ्य में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पेट या त्वचा संबंधी समस्या नजरअंदाज न करें। 

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

तुला राशि वालों को आज प्रॉपर्टी या संपत्ति विवाद में उलझ सकते हैं, अतः बेहद संभलकर निर्णय लें। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा, टीम मेंबर की असहजता बढ़ सकती है, लेकिन आपकी समझदारी और संतुलित निर्णय क्षमता स्थिति को संभाल लेगी।

बिजनेस पार्टनरशिप में पारदर्शिता बनाए रखें, आज कोई बड़ा सौदा या निर्णय न लें। पारिवारिक जीवन में वरिष्ठ सदस्य या बुजुर्ग की सेहत कमजोर हो सकती है, उनका विशेष ध्यान रखें। 

भाई-बहनों या बच्चों के साथ मतभेद की स्थिति आ सकती है, किंतु दोपहर के बाद घरेलू माहौल सुधरेगा। महिलाओं के लिए घर में शुभ समाचार मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है, प्रेमी से संवाद में कठोरता या संदेह से बचें। 

विवाहित पुरुष या महिलाएं आज जीवनसाथी की बातों को महत्व दें, इससे रिश्तों में मजबूती आएगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, योग व ध्यान लाभकारी रहेंगे। स्वास्थ्य में जॉइंट्स पेन, आंख या गला संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, आराम व खानपान पर ध्यान दें।

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

वृश्चिक राशि वालों के लिए क्रोधित होना या परिवार में पुराने विवाद को हवा देना हानिकारक हो सकता है। ऑफिस या व्यवसाय में नई साझेदारी के लिए आज का दिन सही नहीं है, सतर्कता रखें। 

अगर नए व्यापार की योजना है, तो सोच-समझकर आगे बढ़ें, किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। जॉब में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में यदि किसी से विवाद था, तो उसे इग्नोर कर सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाने का प्रयास करें।

 संभव है, घर के बुजुर्ग या पिता का सहयोग कार्य को सरल बना दे। बच्चों की जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क रहें। आज घरेलू उलझनों को हल करने में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में आज पारदर्शिता रखें, किसी भी प्रकार के दुविधा या संदेह को संवाद के माध्यम से दूर करें। 

गुस्से या कटु शब्दों से बचें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। शाम के समय प्यार या माफी का भाव बढ़ाएं। स्वास्थ्य में रक्तचाप, मधुमेह, या डाइजेशन संबंधी समस्या सताएगी। जंक फूड से दूर रहें, सुबह ताजे फलों का सेवन बढ़ाएं और जल में गुड़ डालकर सूर्य को अर्पित करें।

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

धनु राशि के लिए आज का दिन मानसिक शांति, दान-पुण्य तथा सामाजिक सहयोग के लिए अनुकूल है। घर या पैतृक संपत्ति में निवेश करने का लाभ मिलेगा, वहीं ऑफिस में आपकी सलाह, नेतृत्व और नई सोच की सराहना होगी।

करियर में आगे बढ़ने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें, यदि नए मौके मिलें तो उन पर तुरंत निर्णय लें। आर्थिक मामलों में समझदारी जरूरी है—बजट का ध्यान रखें और फिजूलखर्ची से बचें।

परिवार में आज हल्की अशांति या मतभेद की संभावना है, किंतु आपकी सकारात्मक दृष्टि से माहौल जल्दी सामान्य हो जाएगा। ससुराल या सगे संबंधी से खुशखबरी प्राप्त होगी। बच्चों से जुड़ा आर्थिक निवेश फायदेमंद रहेगा। 

आज पुराने दोस्तों से मुलाकात और बातचीत मन को संतुष्टि देगी। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास और संवाद जरूरी रहेगा। एक नया रिश्ता शुरू हो सकता है, वहीं विवाहित लोग जीवनसाथी को विशेष समय दें। किसी भी पुराने विवाद को हल करने का प्रयत्न करें, परिणाम अच्छा रहेगा।

मकर (Capricorn)

मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि के लिए ऑफिस में नए काम की जिम्मेदारी और तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी लंबित सरकारी या कानूनी मामले का हल मिल सकता है, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। 

व्यापारियों को दूर-दराज़ की यात्रा का लाभ मिलेगा या विदेश से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। जॉब में प्रमोशन या इंक्रीमेंट संभव है, अपनी बात को आत्मविश्वास के साथ रखने से सहकर्मी और सीनियर्स प्रसन्न होंगे।

परिवार में बच्चों के व्यवहार में बदलाव आ सकता है, उनके साथ स्नेह और संवाद बनाए रखें। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा लाभ मिलेगा, किंतु चोरी या नुकसान से सतर्क रहें। आज पुराने मित्र या रिश्तेदार आपकी मदद कर सकते हैं।

स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएँ हो सकती हैं, जैसे तनाव, रक्तचाप या पीठ-दर्द। ताजगी के लिए बच्चों के साथ समय बिताएँ या खुले वातावरण में टहलें। आज रचनात्मक कामों में व्यस्तता मन को राहत देगी।

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए आज ऑफिशियल कामों में नई जिम्मेदारी, टीम लीड करने के मौके या विदेश जाने के योग बन सकते हैं। ऑफिस में आपकी सलाह, विवेक और आत्मविश्वास से प्रबंधन प्रभावित होगा, जिससे पदोन्नति या बोनस मिल सकता है।

व्यापार में कोई बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है, साझेदारी में पारदर्शिता जरूरी है। परिवार में खुशी और सौहार्द रहेगा, खासतौर पर बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई, करियर या प्रतियोगिता से जुड़ी सफलता का संकेत है।

महिलाएं घर-परिवार दोनों जगह संतुलन बना पाएंगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है, नए रिश्ते का आरंभ या पुराने संबंधों में मजबूती का संकेत है। विवाहित लोगों के बीच भावनाओं की बहार रहेगी और जीवनसाथी की सलाह से निर्णायक सफलता मिल सकती है। 

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मौसमी बीमारी या पुरानी समस्या को नजरअंदाज न करें। योग, प्राणायाम और पौष्टिक भोजन अपनाएं। आज थोड़ा समय "मी टाइम" के लिए निकालें। अपना पसंदीदा संगीत सुनना या किताब पढ़ना लाभदायक रहेगा।

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

मीन राशि वालों के सामने मेहनत, धैर्य और बुद्धि की कसौटी है। आज का दिन संघर्ष और कर्मयोग से सफलता पाने का है। ऑफिस में संजीदगी और ध्यान से काम करना पड़ेगा, वरना गलती का नुकसान होगा। 

आर्थिक स्थिति में अस्थिरता रहेगी, खर्च पर नियंत्रण और बजट जरूरी है। परिवार में आज आत्मीयता रहेगी, बच्चों या भाई-बहनों को प्रोत्साहित करें। पिता या गुरु से मार्गदर्शन लाभकारी सिद्ध होगा। घरेलू शांति के लिए विवादों को इग्नोर करें। 

प्रेम संबंधों में मनचाही सफलता मिलेगी, नया रिश्ता जुड़ सकता है। विवाहित लोग जीवनसाथी को सरप्राइज दें, आपसी समझ में बढ़ोतरी होगी। जरूरी नहीं कि हर बात में जीत ही मिले, कभी-कभी सही समय का इंतज़ार ही सबसे अच्छा उपाय होता है। 

स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता ज़रूरी है, विशेष रूप से मानसिक तनाव, थकावट या अनिंद्रा का समाधान करें। योग या ध्यान उपयोगी रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत का ध्यान रखें और दान-पुण्य करें।

daily horoscope Sep 2025 | daily horoscope | rashifal today | rashifal prediction | astrology news Today | Today rashifal prediction rashifal today 

astrology news Today Today rashifal prediction rashifal today prediction rashifal today rashifal today daily horoscope daily horoscope Sep 2025
Advertisment
Advertisment