Advertisment

30 साल बाद शनि पहुंचेंगे मीन राशि में, कैसा होगा यह परिवर्तन ? जीवन में आएंगे बड़े बदलाव या रखना होगा फूंक कर हर कदम

शनि का गोचर हमेशा महत्वपूर्ण रहा है और इस बार यह और भी खास है। 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और  23 फरवरी 2028 तक वहीं रहेंगे। इस बार यह बदलाव अहम है क्योंकि शनि लगभग 30 साल बाद इस राशि में लौटे हैं।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
horoscope , shani dev

शनि का गोचर हमेशा महत्वपूर्ण रहा है और इस बार यह और भी खास है। 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और  23 फरवरी 2028 तक वहीं रहेंगे। इस बार यह बदलाव अहम है क्योंकि शनि लगभग 30 साल बाद इस राशि में लौटे हैं। मीन राशि में शनि का प्रभाव कई अनोखे और गहरे परिणाम लेकर आएगा। मीन राशि भावनाओं, मोक्ष और हानि से जुड़ा हुआ है, ऐसे में शनि जब इस राशि में प्रवेश करेंगे, तो हर राशि पर शनि का प्रभाव अलग-अलग देखने को मिलेगा। जानते हैं यह परिवर्तन हर एक राशि वालों के जीवन में क्या नया लाएगा। आइए, 12 राशियों पर शनि के इस परिवर्तन का असर जानते हैं।
shekhar

Advertisment

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी  ( मो. 9118225222)

publive-image

मेष राशि: नई शुरुआत का समय, भावनाओं पर रखें नियंत्रण

Advertisment

सर्वप्रथम मेष राशि वालों की शनि की साढ़े साती शुरू हो चुकी है, अगले साढ़े सात साल तक शनि देव की निगाह आप पर रहेगी। इस कार्यकाल में आपके जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शनि की ऊर्जा आपको पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर सकती है वहीं दूसरी ओर यह आपको मजबूती देगी। आप महसूस करेंगे कि आपकी सोचने-समझने की शैली बदल रही है। आप पहले से अधिक भावुक हो सकते हैं। यह समय खुद को प्रैक्टिकल बनाए रखने का है, समय के अनुसार खुद को अपडेट करते रहना आपके लिए जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी, क्योंकि अनपेक्षित खर्च सामने आ सकते हैं। आप मेडिटेशन करते हैं या किसी तरह के आध्यात्मिक अभ्यास में जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए जीवन बदलने वाला हो सकता है। खुद के साथ-साथ दूसरों की भावना को भी महत्व देना होगा। 

वृष राशि: मेहनत ज्यादा, फल कम… कैसे संभालें इस दौर को?

आने वाले ढाई सालों में वृष राशि वालों को महसूस होगा कि वह बहुत मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उसके अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहे। काम का दबाव बढ़ सकता है और बिजनेस में भी ऐसा लग सकता है कि पूरे दिन की भागदौड़ के बावजूद उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं हो रहा। शनि आपकी परीक्षा लेंगे और शुद्ध धन को ही लेने के अनुमति देंगे, ऐसे में हो सकता है आपके मन में असंतोष की भावना बनी रहें। आपको ऐसा लग सकता है कि आप कुछ बड़ा सोचना और करना चाहते हैं, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। कोई नया आइडिया या योजना बनाना मुश्किल हो सकता है। आवश्यकता से अधिक निवेश करने पर ध्यान न लगाएं, जमा पूंजी को समय के अनुसार ही खर्च करें। विचारों की गति धीमी होने की आशंका है। बड़े भाई के साथ आपके संबंधों की बात करें तो उनके साथ अनबन बनी रह सकती है या फिर वह आपकी बातों से अधिक नाराज ही रहें। जरूरी काम आगे जल्दी पूरा होने के बजाय पूरा होने में समय ले सकते हैं। आने वाले ढाई वर्ष धैर्य और रणनीति के साथ आगे बढ़ना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि शनि की धीमी गति लाभ को भी धीमा कर सकती है।

Advertisment

मिथुन राशि: करियर में दबाव बढ़ेगा, लेकिन मेहनत दिला सकती है सफलता

मिथुन राशि वालों के लिए शनि का परिवर्तन उनके करियर के हाउस में होने जा रहा है, ऐसे में इसका सीधा असर आपके प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ेगा। इस दौरान आप खुद को अधिक कार्यभार के नीचे दबा हुआ महसूस कर सकते हैं। मल्टीटास्किंग कार्यों की लिस्ट आपको थमायी जा सकती है। कार्यभार अधिक रहेगा इसका कतई यह मतलब नहीं है की आप काम की गुणवत्ता को गिरा दें। टार्गेट बेस्ट लोगों को इस समय काफी एक्टिव रहना होगा, मेहनत के बल पर ही आप सफलताओं को छू सकते हैं। कभी-कभी ऐसा महसूस हो सकता है कि आपकी कार्यक्षमता पहले जैसी नहीं रही, तो वहीं कभी-कभी यह भी लगेगा कि आपके  नजदीकी लोग प्रतिस्पर्धी हो गए हैं। खुद को कमजोर न समझते हुए, विनम्रता के साथ कार्य पर फोकस करें। व्यापार और पिता के साथ आपके रिश्ते में अस्थिरता दिखाई दे  सकती है लेकिन इसे लेकर परेशान नहीं होना है बल्कि आपको एक-एक कदम संभलकर बढ़ाना होगा, तभी आपको सही रास्ता मिलता जाएगा। तेज सफलता न मिले, लेकिन धीरे-धीरे निरंतर चलने की प्रवृत्ति बनाए रखनी है।

कर्क राशि: शनि का ढैया खत्म, अब नए बदलावों के लिए रहें तैयार

Advertisment

कर्क राशि वालों पर पिछले ढाई साल से चली आ रही शनि की ढैया, शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही समाप्त हो रही है। यानी अब तक आपने शनि से जो भी अनुभव लिया है उससे और भी नया कर पाने के लिए सक्षम हैं, नए लोग और नए अवसर मिलेंगे जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे। इस परिवर्तन का सबसे बड़ा असर आपके सोचने और काम करने के तरीके पर पड़ेगा। कर्म के देवता अब लक को चमकाने का कार्य करेंगे, जोकि आपकी कार्यशैली में देखने को मिलेगा। हर कार्य को नए नजरिए से देखें, आपका पहनावा, बोलने का तरीका और खुद को प्रस्तुत करने का अंदाज पहले से ज्यादा आकर्षक और प्रभावशाली होगा। भाग्य का सहयोग भी आपको पहले से अधिक मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई न कोई शुभ समाचार अवश्य ही मिलेगा। पिछले ढाई सालों में शनि के प्रभाव से आपके जीवन में जो रुकावट और तनाव आया था, वह समाप्त हो जाएगी। रोगों में अभी पूरी तरह उबरने में थोड़ा समय लगेगा। धीरे-धीरे चीजों में सुधार महसूस होगा।

सिंह राशि: शनि ढैया शुरू, सावधानी और मेहनत शनि होंगे प्रसन्न

 सिंह राशि वालों की ढैया शुरू हो रही है। शनि आपको इन ढाई सालों में न्याय पूर्वक कार्य करने का तरीका सिखाएंगे. सबसे पहला सबक यह है कि जिन लोगों की संगति में आप रह रहे हैं या जिनकी सलाह मान रहे हैं, उन्हें लेकर सतर्क रहें। कुछ ऐसे लोग आपकी जिंदगी में आ सकते हैं जिनकी सलाह आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आप संपत्ति या बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं, तो हर पहलू को अच्छी तरह से जांचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, क्योंकि यह समय छोटी-छोटी गलतियों को बड़ा नुकसान बना सकता है। पुरानी कार्यशैली पर ही टिके रहते हैं और खुद को अपग्रेड नहीं करते, तो जो कुछ नया सीखें और मेहनत करने से कोताही न बरतें। इस ढैया का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यह है कि आपको सामान्य से दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको यह समय जरूर कठिन लग सकता है, लेकिन जो परिश्रम आप इस दौरान करेंगे, उसका फल 2028 के बाद जबरदस्त देखने को मिलेगा। इसे ऐसे समझें कि जितनी मेहनत अभी करेंगे, उतना ही सुनहरा भविष्य पाएंगे। सेहत का ध्यान रखते हुए, सावधानी बरतनी होगी, खुद को फिट रखें, अत्यधिक आलस्य और मोटापा रोगों को न्योता दे सकता है। मॉर्निग वॉक करें, वाहन आदि संभलकर चलाएं। 

कन्या राशि: जीवनसाथी की सलाह होगी अहम, धैर्य और समझदारी से मिलेगा लाभ

कन्या राशि वालों के पार्टनर के स्थान में शनि का परिवर्तन होने जा रहा है, ऐसे में कुछ अहम बदलाव देखने को मिलेगा। सबसे अहम बात यह है कि इस समय में आपके जीवनसाथी आपके लिए एक गाइडिंग फोर्स बन सकते हैं। हो सकता है कि वह एक टीचर की तरह व्यवहार करें, जो आपको समझाएं और सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करें, ऐसे में यदि आप सोचने लगे कि वह क्यों बदल गए हैं, या आपको पढ़ाने-समझने की क्या जरूरत है, तो यह दांपत्य जीवन में तनाव का कारण बन सकता है। ऑफिस में सहभागी हो या फिर व्यापार में पार्टनर उनके साथ आपको तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी, हर समय आप ही सही हो ऐसा तो जरूरी नहीं। घर हो या बाहर पार्टनर से सामंजस्य बनाए रखना है। इसके अलावा, आपको अपने पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। अगर सरकारी मामलों से जुड़े हैं, तो सतर्क रहें, क्योंकि कोई कानूनी अड़चन, पेनल्टी या नोटिस मिल सकता है। ऐसे मामलों में लापरवाही से बचें और इनसे संबंधित सभी कार्यों को समय से पूरा करें। इस समय में आपको धैर्य, समझदारी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी। अगर आपने सही फैसले लिए, तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

तुला राशि: पैसों का प्रबंधन सही रखा तो लाभ मिलेगा, रोगों में रहें सतर्क!

तुला राशि वालों के लिए यह समय कर्ज, रोग, शत्रु, प्रतियोगिता के साथ-साथ थोड़ा तकनीकी भरा साबित हो सकता है। कहने का तात्पर्य है कि अगर आपने पैसों के लेनदेन को समझदारी से संभाल लिया, तो यह समय आपके लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। उधार देने व लेने दोनों ही मामलों में आपको सतर्कता बरती होगी। जिनसे उधार लिया है उनको समय पर कर्ज अदा करें, आप लेन-देन को टालते रहेंगे, तो यह समय आर्थिक रूप से परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सतर्क रहना होगा। खासकर, अगर पहले से गॉल ब्लैडर स्टोन, यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन को लेकर यदि कोई परेशानी पहले से चल रही है, तो इस दौरान सावधानी बरतें। समय पर चेकअप कराएं और डाइट का ध्यान रखें। इस समय भाइयों-बहनों के साथ संबंधों में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। कोशिश करें कि संवाद में पारदर्शिता रखें और किसी भी तरह के मिसअंडरस्टैंडिंग को बढ़ने न दें। छोटी-छोटी बातों में अहंकार को बीच में न लाएं वरना रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। अगर आप समझदारी से चलेंगे, तो यह समय आपको आर्थिक रूप से स्थिरता दे सकता है, बस लेन-देन और रिश्तों को लेकर सतर्क रहने की सलाह है।

वृश्चिक राशि: शनि की ढैया समाप्त! अब मेहनत से बदलेगी किस्मत

वृश्चिक राशि के लिए शनि नेटवर्क और सुख के स्वामी है। वर्तमान में शनि राशि परिवर्तन कर मीन राशि में जा रहें  हैं। यह आपके लिए खास हो जाता है क्योंकि शनि की ढैया अब समाप्त हो गई है। पिछले ढाई साल में काम में रुकावट और देरी चल रही थी, लेकिन अब चीजें तेजी से आगे बढ़ेंगी। अब अपनी क्षमताओं को साबित करने का समय आ गया है। मस्तिष्क का प्रयोग सिर्फ कठिन कार्यों में लगेगा, या यूं कहें की आप गुत्थियों को सुलझा पाने में सफल होंगे। अब जो भी काम आप करेंगे, उसमें अधिक सकारात्मकता बढ़ेगी और मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी, लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नहीं है की आप मेहनत करना छोड़ दें। यह वह समय है जब किस्मत पर निर्भर रहने के बजाय खुद की मेहनत से अपनी तकदीर बदलने का अवसर मिलेगा। आपके संपर्क अब काम आना शुरू होंगे, जो स्किल्स आपने सीखी हैं, लोग उन्हें पहचानने और सराहने लगेंगे। नौकरी हो या व्यवसाय, हर क्षेत्र में अब एक और नयी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। इस समय को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया सीखना बेहद ज़रूरी है। पेट से संबंधित दिक्कतों को लेकर अलर्ट रहना चाहिए, तो वहीं संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दें। 

धनु राशि: अनुशासन और एकाग्रता से मिलेगी सफलता

शनि का मीन शनि में परिवर्तन होते है आपकी शनि की साढ़ेसाती प्रारम्भ हो रही है। कामकाज की बात करें तो इस दौरान आपका फोकस कम हो सकता है, आप एक साथ कई काम करने की कोशिश में चल रहे कार्यों में गलतियां कर सकते हैं। शनि आपके सुख के घर पर आकर बैठ गए हैं इसका साफ मतलब है कि वह आलस्य तो नहीं करने देंगे। जैसे ही आपने मेहनत को जंक लगायी वह रिजल्ट देना बंद कर देंगे।  पिछले समय में आपने जो अच्छा काम किया है, अब आपका मन उसे दोहराने से बचने की कोशिश करेगा, ऐसे में कंफर्ट जोन में रहने की प्रवृत्ति भारी नुकसान करा सकती है। मकान, भूमि से संबंधित अटके हुए कार्यों में देरी होगी, लेकिन बन जाएंगे। यदि कोई कर्ज चल रहा है, तो इस समय लापरवाही के चलते बढ़ सकता है, कर्ज चुकाने की व्यवस्था सर्वप्रथम करनी होगी। अपने काम को अनुशासित तरीके से पूरा करने पर ध्यान दें और किसी भी कार्य को टालने की आदत से बचें।  इस समय अनुशासन को अपनाने से शनि की ढैया आपके लिए सकारात्मक परिणाम ला सकती है। कार्यों में एक समय पर एक ही काम करने की नीति अपनानी होगी, तभी आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। मां के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें उन्हें हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है। 

मकर राशि: साढ़े साती खत्म, अब नई संभावनाओं का समय

शनि की साढ़े साती जो पिछले साढ़े सात साल से चल रही थी, अब समाप्त हो रही है, ऐसे में शनि का परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए बेहद की सकारात्मक रहेगा। शनि की कठिन परीक्षा में जो भी सिखा है, उस अनुभव से आप बहुत कुछ पा सकते हैं। अब आपको अपने जीवन में स्थिरता और नई संभावनाओं की तैयारी करनी चाहिए। अगले ढाई साल में आपके संपर्क नए लोगों से बन सकते हैं, नए एग्रीमेंट्स हो सकते हैं और प्रॉपर्टी के मामलों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है। कोई संपत्ति खरीदना या बेचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस समय आपको अपने घर के वरिष्ठ सदस्यों, खासकर छोटे-भाई बहनों की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। बैंकिंग क्षेत्र या नेटवर्किंग से जुड़े कार्यों में लगे हैं तो इस समय कॉलर वाइट ही रखनी है। गोल-मोलकर कार्य नहीं बनने वाला। सामाजिक छवि को साफ-सुथरा रखना होगा। काम इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ा है या आप विदेश जाकर बसने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें कुछ दस्तावेजी अड़चनें आ सकती हैं, इसलिए अपने सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित और पूरा रखें। इस दौरान किसी की भी गारंटी देने से बचें और किसी भी डॉक्यूमेंट को बिना पूरी तरह पढ़े और समझे साइन न करें। आवश्यकता से अधिक हेडफोन का प्रयोग कानों में दिक्कत दे सकता है।  

कुंभ राशि: साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू! अब मेहनत ही बदलेगी लक

शनि का परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू करने जा रहा है। शनि अब आपके पास ही आकर खड़े हो गए हैं, ऐसे में हर एक कार्य पर उनकी निगाह आपको देखती रहेगी। यह समय आपके लिए अनुशासन का है। तन और मन दोनों को संतुलित रखेंगे, तो इसका सीधा प्रभाव आपके आर्थिक जीवन पर पड़ेगा। आपकी मेहनत अब आपके बैंक अकाउंट में दिखाई देगी। यदि आप आलस्य करेंगे या काम को टालते रहेंगे, तो यह गोल्डन टाइम भी हाथ से निकल जाएंगे। जो भी कर रहे हैं, उसमें और गुणवत्ता जोड़ें और अधिक समर्पण से काम करें। यह समय आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है, बशर्ते कि आप इसे सही तरीके से उपयोग करें। युवाओं को झूठ नहीं बोलना है, जैसे ही आपने ऐसा किया शनि आपको अवश्य दंड देंगे। पिछले कुछ समय से आप मानसिक रूप से असमंजस में थे, ठीक से समझ नहीं पा रहे थे, अब आप अपने वास्तविक स्वरूप में वापस आएंगे, अपने विचारों को स्पष्ट रूप से समझ पाएंगे और निर्णय लेने में भी खुद को मजबूत समझेंगे। कुल हो या परिवार का कोई सदस्य उसके साथ आपका मनमुटाव अधिक लम्बा नहीं चलना चाहिए, घर के सभी बुजुर्गों की सेवा का अवसर हाथ से जाने न दें। यह ढाई साल आपके जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला है, खासकर प्रॉपर्टी और कार्यक्षेत्र के मामलों में। अगर आप नई संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा।

मीन राशि: इमोशंस को संभालिए, नई ऊंचाइयों को छूने का है समय

मीन राशि वालों के लिए शनि का राशि परिवर्तन विशेष कर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह इसी राशि में ढाई साल के लिए विराजने आ रहें हैं। मानसिक रूप और शारीरिक रूप से खुद को फिट रखने पर जोर देना होगा। जल्दी-जल्दी आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। इस समय मेडिटेशन, आध्यात्मिकता या किसी और तरीके से खुद को संतुलित रखने की जरूरत है। आपके भाई-बहनों से संबंधों में खटास आ सकती है, यहां तक कि जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, इस सभी बातों में मुख्य बात यह कि किसी के साथ अहंकार की लड़ाई नहीं लड़नी है। स्थितियां कुछ भी हो आपको सभी के साथ विनम्र रहना है और किसी भी बात को लेकर विवाद लम्बा नहीं करना चाहिए। यदि आप सही तरीके से काम करेंगे, तो व्यवसाय और करियर के लिए यह ढाई साल गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। संगति ऐसी करनी चाहिए, जो सही राह पर ले जाए, इस समय ऐसे भी लोगों से भेंट होगी जो अपने कार्य में निपुण होंगे। इन नए कनेक्शन के जरिए सफलता के बड़े मौके मिल सकते हैं। आने वाले ढाई वर्ष आपके लिए बेहद फ्रूटफुल हो सकता है, बस हर कार्य को समझदारी और सोच समझकर करना होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे, तो आपको ऊंचाइयों तक पहुंचने में कोई रोक नहीं सकता है, जिससे जीवन के स्तर में सुधार होगा। इमोशन यदि कंट्रोल न किया तो बिना बात के ही, जल्दी रूठना, गुस्सा करना और हर छोटी बात पर रिएक्ट करने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है, जो कार्य के साथ-साथ आसपास के लोगों के लिए परेशानी कारण होगी।

Advertisment
Advertisment