Advertisment

कुम्भ Aaj ka Rashifal घर में छोटी कन्या को उसकी पसंद का उपहार देना शुभ रहेगा

कुंभ राशि वालों को देवी को नीले रंग के गुणवत्तायुक्त वस्त्र भेंट करने चाहिए और घर में छोटी कन्या को उसकी पसंद का उपहार देना शुभ रहेगा। रुके हुए काम बनने की संभावना है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में लाभ कमाने के लिए गलत रास्ता न अपनाएं।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Rashifal 30
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Aaj ka Rashifal ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का दिन कुछ राशि के लोगों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए बेहतर भी साबित हो सकता है, बात करते है राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि कंभ की। कुंभ राशि वालों को देवी को नीले रंग के गुणवत्तायुक्त वस्त्र भेंट करने चाहिए और घर में छोटी कन्या को उसकी पसंद का उपहार देना शुभ रहेगा। रुके हुए काम बनने की संभावना है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में लाभ कमाने के लिए गलत रास्ता न अपनाएं, वरना कानून की कठोर कार्यवाही झेलनी पड़ सकती है। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल-

Advertisment

shekhar

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी  ( मो. 9118225222)

publive-image


Advertisment

कुम्भ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ राशि वालों को देवी को नीले रंग के गुणवत्तायुक्त वस्त्र भेंट करने चाहिए और घर में छोटी कन्या को उसकी पसंद का उपहार देना शुभ रहेगा। रुके हुए काम बनने की संभावना है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में लाभ कमाने के लिए गलत रास्ता न अपनाएं, वरना कानून की कठोर कार्यवाही झेलनी पड़ सकती है।

Advertisment

शोधपरक कार्यों में लगे लोगों के लिए समय अनुकूल है, नई उपलब्धियों की ओर बढ़ने के लिए योजना बनाएं और धैर्यपूर्वक कार्य करें।

ऑफिस के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार भेंट करना सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने में मदद करेगा और कार्यस्थल का वातावरण सकारात्मक रहेगा।

ऑफिस की गपशप से दूर रहें और पूरी तरह से अपने कार्य पर फोकस करें, इससे आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

Advertisment

जो लोग कॉस्मेटिक के व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है।

व्यापारी वर्ग को मनोबल कमजोर नहीं करना चाहिए, घाटे की स्थिति मानसिक रूप से परेशान कर सकती है, लेकिन संयम रखें और व्यापारिक रणनीति पर दोबारा विचार करें।

किसी के विवादों में बेवजह टिप्पणी करने से बचें, इससे आपकी छवि खराब हो सकती है और अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है।

जिन लोगों के घर में पारिवारिक कलह या आपसी विवाद अधिक रहता है, उन्हें आज अधिक सतर्क रहना चाहिए, छोटी बातें बड़े मुद्दों में बदल सकती हैं।

यदि स्वास्थ्य में लगातार गिरावट और कमजोरी महसूस हो रही है, तो खान-पान में सुधार करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।

Advertisment
Advertisment