Advertisment

Aaj ka Rashifal:सर्वार्थ सिद्धि योग में मेष, वृष व मिथुन राशि वाले आज के दिन धैर्य रखते हुए मन पर नियंत्रण रखें

ग्रहों की चाल को देखते हुए सभी राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज कामदा एकादशी और सावन का दूसरा सोमवार होने से भगवान शिव की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग दिनभर रहेंगे, जो कार्यों में सफलता दिलाएंगे।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Rashifal21July
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Aaj ka Rashifal 21 July 2025: श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जो सुबह 9:40 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी। नक्षत्र रोहिणी रात 9:07 बजे तक रहेगा, फिर मृगशिरा नक्षत्र लगेगा। योग वृद्धि शाम 6:38 बजे तक रहेगा, इसके बाद ध्रुव योग शुरू होगा। करण बालव सुबह 9:39 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:55 बजे तक रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए उत्तम है। सूर्य कर्क राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में पूरे दिन संचार करेगा। आज कामदा एकादशी और सावन का दूसरा सोमवार होने से भगवान शिव की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग दिनभर रहेंगे, जो कार्यों में सफलता दिलाएंगे। मेष राशि के लोगों को आज के दिन धैर्य रखते हुए मन पर नियंत्रण रखना है, अत्यधिक चंचलता ठीक नहीं। आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें। कर्क राशि वालों का आज मूड बहुत तेजी से स्विंग करेगा। जिसमें कि कभी मन बहुत अच्छा हो जाएगा तो कभी मन एकदम से खराब हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर मन और आत्मा का बेहद नज़दीक से कनेक्शन बना हुआ है। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें साप्ताहिक राशिफलः- 

मेष (Aries)
मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

मेष राशि के लोगों को आज के दिन धैर्य रखते हुए मन पर नियंत्रण रखना है, अत्यधिक चंचलता ठीक नहीं। आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें। 

Advertisment

ऑफिस में फिजूल की बातें करने वालों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। जिन लोगों का आज इंटरव्यू है या ऑनलाइन पेपर देने जा रहें हैं तो पूरी तैयारी कर लें। 

व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा सजग रहने वाला है नया सौदा सोच-समझकर करें, अन्यथा नुकसान होने की आशंका है।

 मानसिक उलझन रहने वाली है, वहीं डिहाइड्रेशन की समस्या भी परेशान कर सकती है।

Advertisment

वृष(Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

वृष राशि के लोग आज दूसरों की बुराई करने से बचें, यदि आपसे कोई अन्य व्यक्ति की बुराई करता है तो उसकी हां में हां न मिलाए। 

Advertisment

ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो बॉस आपको डांट सकते हैं इसलिए उनकी बातों को दिल पर न लें, बल्कि अपनी गलतियों को सुधार कर बॉस की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य  रहने वाला है। 

 परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब है, तो उनकी देखरेख करें और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। 

स्वास्थ्य की दृष्टि से सिर दर्द की समस्या हो सकती है। दवाई की जगह हेड मसाज व पूरी नींद लेना फायदेमंद होगा।

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज मिथुन राशि के लोगों पर मानसिक दबाव रहने वाला है वहीं अधिक क्रोध करने से बचना होगा नहीं तो आक्रोश में आकर अपना ही नुकसान कर बैठेंगे।

 ऑफिशियल कार्य न बनने पर चिंताओं का पहाड़ खड़ा कर सकते हैं, जिससे खामखा की उलझनों में फंसकर कार्य को और खराब कर सकते हैं।

 लोहे का कारोबार करने वालों के लिए दिन अच्छा है, साथ ही कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की प्लानिंग करना अच्छा रहेगा। 

वर्तमान समय में चल रही ग्रहीय स्थिति को देखते हुए बाहर का भोजन खाने से परहेज करें क्योंकि पेट में इंफेक्शन होने की आशंका दिखाई दे रही है। 

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशि वालों का आज मूड बहुत तेजी से स्विंग करेगा। जिसमें कि कभी मन बहुत अच्छा हो जाएगा तो कभी मन एकदम से खराब हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर मन और आत्मा का बेहद नज़दीक से कनेक्शन बना हुआ है। 

जो लोग विदेशी भाषा सीखना या विदेशी पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए समय उपयुक्त चल रहा है। 

ऑफिस में नयी जिम्मेदारी आपको मिलेगी क्योंकि समय कठोर मेहनत करने का चल रहा है। व्यापारियों को ग्राहक के साथ मेलजोल बना कर रखना होगा। 

सेहत में हड्डियों से संबंधित शिकायत हो सकती है, डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम की दवा ले सकते हैं। वाहन दुर्घटना के प्रति भी आपको सचेत रहना होगा।

सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि के लोग आज समाज में अपनी छवि मजबूत करेंगे। आपके अंदर निस्संदेह बहुत प्रतिभा है बस इसे बाहर प्रदर्शित करना होगा। आत्मबल को मजबूत रखें। ऑफिस में लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहें, सफलता मिल सकती है। 

व्यापारियों को सचेत रहना होगा क्योंकि ग्रहों की स्थिति  नुकसान कराने के फिराक में हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आ रहे व्यवधानों से मुक्ति मिलेगी। 

घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। बेवजह की यात्रा करने से बचें, अगर जरूरी हो तो नियमों को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा पर जाएं।

हेल्थ में यदि कई दिनों से किसी रोग से जूझ रहें हैं, तो अब उसमें आराम मिलने वाला है। 

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि के लोग आज खुद को अकेला सा महसूस करेगें। वहीं दूसरी ओर कामों की जिम्मेदारी केवल आप पर होने की वजह से मन उदास भी हो सकता है। इसलिए परेशान होने के बजाय, प्रभु का ध्यान और स्मरण करें इससे आपका मनोबल मजबूत होगा।

 ऑफिस में महिला सहयोगियों का मान सम्मान आपके लिए अति महत्वपूर्ण है। होटल व रेस्टोरेंट से संबंधित बिजनेस करने वालों के लिए दिन मुनाफा भरा हो सकता है। 

 पारिवारिक माहौल ठीक नहीं रहेगा क्योंकि परिवार में कहीं से शोक समाचार मिलने की आशंका है। 

बिजली से संबंधित दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहें। बरसात के मौसम में बिजली के कार्य करते समय विशेष तौर पर सावधानी बरतनी होगी।

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज के दिन ग्रहों की स्थिति को देखते हुए तुला राशि के लोगों को भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा रखना होगा। वहीं कार्यों में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। जो कार्य पहले से तय हैं, उनके पूरे  होने की संभावना कम है।

 ऑफिस में आपकी बात को वरीयता मिलेगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कोई योजना बना सकते हैं। 

परिवार के साथ कुछ समय बिताएं, कभी-कभी सबके साथ बैठने से भी कई समस्याओं का हल निकल आता है। 

सेहत में पीठ दर्द परेशान कर सकता है, वहीं दूसरी ओर पिता के स्वास्थ्य में कोई दिक्कत होने की आशंका  है। 

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन खूब मेहनत करनी है। इस बात का भी ध्यान रखना है कि आज कम आराम करने का मौका मिलेगा, क्योंकि वर्तमान समय में ग्रहीय स्थिति मेहनत करवाना चाहती है। 

कार्यक्षेत्र में बॉस की अपेक्षा आपसे बढ़ सकती हैं जिसके चलते आपकी मेहनत भी बढ़ेगी। व्यापारियों को आकस्मिक लाभ होने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर पुराना ऋण भी वापस मिल सकता है। 

परिवार की बात करें तो माता पक्ष की ओर से किसी से विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में शांत रहना चाहिए।

घर के निकट कूड़ा या गंदा पानी सड़ रहा हो तो उसको हटाने की व्यवस्था बनाएं क्योंकि इस समय विषाक्त रोग होने की प्रबल आशंका है।

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

धनु राशि वाले आज के दिन पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलें। रिश्तों में दूरियों को कम करने पर ध्यान दे। यदि कम्युनिकेशन गैप के कारण किसी से आपके संबंध खराब चल रहे हों तो इस दूरी को आज कम करने का प्रयास किया जा सकता है। 

ऑफिस के कार्यों में गलतियों को दोहराना आपको नुकसान पहुंचाने वाला होगा वहीं दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वालों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। 

 पारिवारिक विवाद के चलते बात बिगड़ने पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, धैर्य का साथ देते हुए समय को निकालना है क्योंकि भविष्य में परिस्थितियां सामान्य होती दिख रही है।

स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, अधिक चिकनाई युक्त भोजन के सेवन से परहेज करें अन्यथा पेट संबंधित रोग से परेशान हो सकती है।

मकर (Capricorn)
मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि के लोग इस बात का विशेष ध्यान दे कि कोई भी कार्य हो उसे समय पर करें, ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो सहकर्मियों के साथ कम्पटीशन होने की आशंकाएं बनी हुई है। 

यदि बिजनेस की शुरुआत करने जा रहें हैं तो प्रोजेक्ट में नये साझेदार जुड़ सकते हैं, साथ ही नये सम्पर्कों से लाभ भी मिलेगा। गायन में रुचि रखने वालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा।

जीवनसाथी के साथ किन्हीं बातों पर चर्चा हो सकती हैं, मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

 स्वास्थ्य ही सभी सुखों का आधार है, इसलिए हमें वर्तमान समय में अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। 

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ (Aquarius)

कुम्भ राशि के लोगों सुख और आनंद के साथ समय व्यतीत करें, इसलिए अनावश्यक रूप से मानसिक तनाव नहीं लेना चाहिए। 

ऑफिस में अगर आपके बैठने का स्थान बदल दिया जाए तो इसको नकारात्मक न समझें बल्कि यह आपके प्रमोशन का संकेत हो सकती है।

जो विद्यार्थी किसी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहें है, उनको  शुभ सूचना प्राप्त होगी। पारिवारिक स्थिति की बात करें तो किन्हीं बातों के चलते बड़े भाई से मनमुटाव हो सकता है।  

हेल्थ में यदि आपको गैस्ट्रिक समस्या है तो आज सचेत रहने की जरूरत है। खानपान में हैवी और बाहर की चीजों का सेवन न करें। 

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि के लोगों को जो स्थितियां नकारात्मक लग रही है पर उतनी है नहीं। ऑफिस में कोई भी काम कल के लिए न छोड़े क्योंकि ऐसी स्थिति भविष्य में काम का बोझ बढ़ाएगी। 

व्यापारियों को यह ध्यान रखना होगा कि पुराने ग्राहक आपकी बातों से रुष्ट न हो, ग्राहक की संतुष्टि और उसकी प्रसन्नता को सर्वोपरि रखना होगा।

ससुराल पक्ष से विवाद होने की आशंका है, लेकिन गंभीर व्यक्तित्व का परिचय देते हुए, विवाद को समाप्त करने पर जोर देना होगा।

 मीठा खाने पर नियंत्रण रखना चाहिए। यदि शुगर हाई रहता है तो अधिक सचेत रहने की जरूरत है। माइग्रेन रोगी सतर्क रहें।    

daily horoscope July 2025 | daily horoscope | rashifal today | astrology news

daily horoscope July 2025 daily horoscope rashifal today
Advertisment
Advertisment