Advertisment

Aaj ka Rashifal:आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए सामान्य, कुछ के लिए बेहतर साबित हो सकता है, जानें राशिफल

ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। कर्क राशि वालों के मन में नवीन विचारों का आगमन होगा। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Rashifal 25 jun
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Aaj ka Rashifal 25Jun2025: ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। कर्क राशि वालों के मन में नवीन विचारों का आगमन होगा। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचे गए कार्य भी कुछ हद तक पूरे होते दिखाई दे रहें हैं, वर्तमान समय में धैर्य रखते हुए हनुमान जी की उपासना करें। मेष राशि के शोध का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन ऑफर को स्वीकार करने से पहले अपने वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें साप्ताहिक राशिफलः- 

Advertisment

मेष (Aries)
मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

मेष राशि के शोध का कार्य करने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन ऑफर को स्वीकार करने से पहले अपने वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। 

Advertisment

व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, कोई बहुत बड़ा बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है। 

विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान लेने का अवसर मिले तो इसे हाथ से जाने न दें। पारिवारिक वातावरण आज के दिन प्रफुल्लित रहेगा। 

स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां रह सकती हैं। यदि किसी रोग के चलते आप दवाइयों का सेवन करते है तो दवाओं का प्रयोग करने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य देख लें।

Advertisment

वृष(Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

ग्रहों की स्थिति को देखकर वृषभ राशि के लोगों को चिंता करने से बचना है, अन्यथा यह चिंता सेहत को खराब करने के साथ आपके काम भी खराब कर  सकती है। 

Advertisment

टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए कार्य समय पर पूरा हो इस बात पर ध्यान दें। व्यापारियों को षड्यंत्र के प्रति सजग रहना होगा हो सकता है, कोई आपका निजी व्यक्ति व्यापारिक मामलों में आपको नुकसान पहुंचा दें। 

 स्वास्थ्य संबंधित बातों को लेकर मन परेशान रहेगा। खानपान में पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोग दस्तक दे सकते हैं। 

परिजनों का सहयोग मिलने से सभी महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

 मिथुन राशि के लोगों ने बिजनेस में जैसा सोच रखा है, उन्हें उसी दिशा में लाभ मिलने की संभावना है। 

परिवार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है, जिसमें पिता के साथ चर्चा अवश्य करनी चाहिए उनकी महत्वपूर्ण राय को फॉलो करें। 

आज के दिन अन्य दिनों की तुलना में अच्छा दिन बीतने वाला है साथ ही मन भी  प्रसन्न रहेगा। मानसिक समस्या धीरे-धीरे सुलझती हुई नजर आ रही है। 

अनिद्रा के शिकार होने से बीमारी जैसा महसूस कर  सकते हैं, इसलिए नींद के साथ कोई समझौता न करें पर्याप्त में नींद पूरी लेने का प्रयास करें।

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

मन में नवीन विचारों का आगमन होगा। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचे गए कार्य भी कुछ हद तक पूरे होते दिखाई दे रहें हैं, वर्तमान समय में धैर्य रखते हुए हनुमान जी की उपासना करें। 

कारोबार से जुड़ी जो समस्याएं चल रही थी, वह खत्म होती नजर आ रही है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

पारिवारिक माहौल आनंदमय रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती करना चाहिए। 

शारीरिक सेहत को ठीक रखने के लिए मानसिक स्थिति को ठीक रखें, आज आप थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं।

सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि के लोग कार्यों को लेकर एक्टिव रहें, उतना ही वर्क लोड लें जितने की आवश्यकता हो जरूरत से अधिक वर्क लोड मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।

 जिन लोगों ने शेयर मार्केट में पैसा लगा रखा है, उनको शुभ सूचना मिलने की संभावना है लेकिन वहीं दूसरी ओर जो लोग पैसा लगाने की सोच रहे हैं उनको कुछ समय के लिए रुक जाना चाहिए। 

जिन लोगों की महिला बॉस हैं उनको उनका सम्मान करना चाहिए। स्टेशनरी का कारोबार करने वालों को लाभ होगा।

 आज के दिन इस राशि के लोग हेयर लॉस जैसी  समस्या को लेकर काफी परेशान दिख सकते हैं। 

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि के लोगों के रुके हुए कार्य बनने की संभावना है। जिन कामों में बहुत समय लग रहा था वह आज समय पर पूरे होते दिखाई दे रहे हैं, जिससे मन भी हर्षित रहने वाला है। 

जो लोग टारगेट बेस्ड काम करते हैं उनको आज प्रयास करने चाहिए, उनको इस ओर लाभ मिलने की संभावना है।

 क्रोध को कार्य से अलग रखना ही आपके लिए बेहतर साबित होगा। प्रेम संबंध में दरार आने की आशंका है।

स्वास्थ्य में जुकाम या वायरल फीवर जैसी बीमारियों से जकड़ने की आशंका है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

तुला राशि के लोगों के लिए  छोटी-छोटी बातों को लेकर इरिटेट होना या तीखी प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं है। शांति के साथ अपने कार्य करें। किसी की कड़वी बात का जवाब कठोरता से न दें। 

अपने कार्यों से दूसरों को प्रभावित करने के लिए समय उपयुक्त है, इसलिए इधर-उधर की बातों में समय बर्बाद न करें। व्यापारी वर्ग भी सिर्फ अपने कार्यों पर ध्यान दें।

विद्यार्थी वर्ग आज पढ़ाई से भटक सकते हैं इसलिए अभिभावक उनकी पढ़ाई पर ध्यान देते हुए उनका मार्गदर्शन करें। 

हेल्थ में त्वचा संबंधित दिक्कतों के प्रति सचेत रहें। चोट चपेट से भी अलर्ट रहना है क्योंकि आपको चोट

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वृश्चिक राशि के लोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए  आगे बढ़कर आए, हो सके तो किसी गरीब व्यक्ति के  लिए अपनी क्षमतानुसार भोजन की व्यवस्था करें।

 बॉस की बात को प्राथमिकता दें। आज उनकी बातों को इग्नोर करना महंगा पड़ सकता है।

 घर के लिए किसी बड़ी वस्तु की खरीदारी आदि की योजना बन सकती है, घर के कुछ पेंडिंग कार्यों में भी धन खर्च होने की आशंका है।

सेहत की बात करें तो हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा।  किसी भी तरह का मानसिक भार लेने से बचना है।

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

धनु राशि वालों को आने वाली योजनाओं पर काम करना चाहिए क्योंकि आज का दिन प्लानिंग का है। आपके द्वारा की गई प्लानिंग सफल होगी, कॉस्मेटिक्स के व्यापारियों को आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

विदेशी कंपनी में कार्यरत  लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं बनी हुई है। प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट जैसे शुभ समाचार मिल सकते हैं।

 परिवार के साथ बैठकर गपशप करने का मौका मिलेगा। जिससे परिवार के सभी लोग प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। 

नींद न पूरी होने की वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी इसलिए भरपूर नींद लेना आपकी सेहत के लिए बेहद आवश्यक है।

मकर (Capricorn)
मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि के लोग मस्ती मजाक के साथ काम जारी रखें। पिछले कई दिनों से जो व्यस्तता चल रही थी उसे कम करते हुए आज आराम को महत्व दें।

व्यापारियों को अपने सरकारी कामों को निपटाने में अधिक ध्यान देना चाहिए यदि कोई उनके कार्य रुके हुए हैं तो उसे आने वाले दिनों में पूरा करने की योजना बनानी होगी।

 घर में रहते हुए अपने मन पसंदीदा कार्यों को महत्व दें। मित्रों से फोन पर बात कर उनका हाल-चाल लें। 

 सेहत की दृष्टि से दिन सामान्य रहने वाला है। बहुत अधिक तेल मसाले और गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें।

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ राशि के लोगों का बाहरी लोगों से विवाद होने की आशंका है, इसलिए विवादों को हवा न देते हुए उसे खत्म करने का प्रयास करना चाहिए, आपका एक छोटा-सा प्रयास बढ़ती दूरियों को कम कर सकता है।

 कार्य के प्रति आपका पैशन देखने को मिलेगा घर पर रहते हुए भी कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगें।

 व्यापारियों के लिए दिन शुभ है ग्रहों के अनुसार उनको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। 

सेहत में सिर का ध्यान रखना होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके सिर पर चोट लगने के संकेत दे रही है। यदि आप टू व्हीलर वाहन चलाते हैं, तो हेलमेट का प्रयोग करना न भूलें।

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

मीन राशि के लोगों को धार्मिक गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। सकारात्मक लोगों से जुड़े, उनके द्वारा बताए गए महत्वपूर्ण प्रेरणा स्रोत बातों को आत्मसात करना उत्तम रहेगा।

सहकर्मियों के साथ कार्य की रूपरेखा पर चर्चा होने की संभावना है। जो लोग इलेक्ट्रॉनिक से रिलेटेड बिजनेस करते हैं उनके लिए दिन मुनाफा भरा रहने वाला है। 

घर में पानी की लाइन व टैब से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो प्लम्बर को बुला कर उसे ठीक करा लें। लगातार पानी का क्षरण ठीक नहीं है।

हेल्थ के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। मौसम के बदलाव के चलते फीवर आने की आशंका है।

Advertisment
Advertisment