Advertisment

कर्क 06 May ka Rashifal: सीमित संसाधनों में संतोष रखकर खर्च नियंत्रित करना ही समझदारी होगी

कर्क राशि वाले सुख-सुविधाओं के लिए यदि कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो फिलहाल इससे बचें। सीमित संसाधनों में संतोष रखकर खर्च नियंत्रित करना ही समझदारी होगी।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
कर्क rashi04
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कर्क राशि

Advertisment

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

सुख-सुविधाओं के लिए यदि कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो फिलहाल इससे बचें। सीमित संसाधनों में संतोष रखकर खर्च नियंत्रित करना ही समझदारी होगी।

कामकाज के क्षेत्र में बॉस का दबाव महसूस होगा। लेकिन घबराएं नहीं, धैर्य और अनुशासन से काम करते रहें, परिस्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।

Advertisment

आज सभी चिंताओं को छोड़कर छोटी-छोटी खुशियों में प्रसन्न रहने का प्रयास करें। बीते कल की बातें न सोचें, वर्तमान क्षण को सकारात्मक दृष्टिकोण से जिएं।

उच्चाधिकारियों की बातों को गंभीरता से लें। यदि उनकी सलाह को नजरअंदाज किया तो वे नाराज हो सकते हैं, जिससे कार्यस्थल पर तनाव पैदा हो सकता है।

व्यापारी वर्ग को वाणी में विनम्रता रखनी होगी। कटु व्यवहार ग्राहकों को दूर कर सकता है, जिससे व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा और नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Advertisment

आपकी गंभीर और संतुलित वाणी लोगों को आकर्षित करेगी। किसी का भरोसा न टूटने दें, क्योंकि एक बार गया विश्वास दोबारा बनाना मुश्किल हो सकता है।

जीवनसाथी अस्वस्थ हैं तो भावनात्मक सहयोग दें और घर के कामों में भाग लें। इससे उन्हें मानसिक राहत मिलेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी।

बड़े भाई से आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है। यदि आप संकट में हैं तो उनका सहयोग आगे की चुनौतियों का सामना करने में उपयोगी सिद्ध होगा।

Advertisment

महिलाओं को हार्मोन संबंधी समस्याओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए। लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है, समय पर जांच और संतुलित आहार आवश्यक है।

नशे का सेवन करने वालों को मुंह संबंधित रोगों का खतरा है। तंबाकू, गुटखा, शराब जैसी चीजों से दूरी बनाकर ही स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सकता है।

 

Advertisment
Advertisment