Advertisment

सिंह Aaj ka Rashifal कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें, वे आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं

सिंह राशि के लोग कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें, वे आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। अपनी कार्यशैली को मजबूत बनाए रखें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छे लाभ की संभावना है।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Rashifal 28
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Aaj ka Rashifal, 28 March 2025 :  ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का दिन कुछ राशि के लोगों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए बेहतर भी साबित हो सकता है, बात करते है राशि चक्र की पांचवी राशि सिंह की। सिंह राशि के लिए सिंह राशि के लोग कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें, वे आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। अपनी कार्यशैली को मजबूत बनाए रखें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छे लाभ की संभावना है।  जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल-

shekhar

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी  ( मो. 9118225222)

publive-image

Advertisment

सिंह 

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे


सिंह राशि के लोग कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें, वे आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। अपनी कार्यशैली को मजबूत बनाए रखें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छे लाभ की संभावना है।

Advertisment

बिजनेस में नई रणनीतियों पर काम करें और ग्राहकों से संबंध बेहतर बनाएं। युवाओं को अपने माता-पिता की बातों का पालन करना चाहिए। करियर में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए पूरी गंभीरता बनाए रखें।

परिवार में आज सामान्य माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहे।  पीठ दर्द की समस्या हो सकती है, खासकर उन लोगों को जो लंबे समय तक झुक कर काम करते हैं। उचित एक्सरसाइज और बैठने के सही तरीके अपनाएं।

शिक्षा से जुड़े कार्यों में लगे लोगों को आज किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। शांत दिमाग से परिस्थितियों को समझें और व्यर्थ की बहस से बचें।

Advertisment

परिवार में किसी छोटी कन्या को उपहार देना शुभ रहेगा। इससे न केवल आपके रिश्तों में मधुरता आएगी, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा।

परिवार के सदस्यों से बातचीत के दौरान वाणी में मधुरता बनाए रखें। कटु शब्दों से बचें क्योंकि गलत शब्द रिश्तों में कड़वाहट ला सकते हैं और किसी अपने का दिल दुख सकता है।

फेफड़ों में कफ की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए गरम पानी और हल्के भोजन को प्राथमिकता दें।

सेहत अच्छी होगी तो हर कार्य में मन लगेगा। जंक फूड से बचें और हल्का एवं संतुलित भोजन करें ताकि पाचन तंत्र सही बना रहे।

Advertisment
Advertisment