Advertisment

कर्क Aaj ka Rashifal ग्रहों की स्थिति देखते हुए आज आप में ऊर्जा का स्तर अधिक रहने वाला है

ग्रहों की स्थिति देखते हुए आज आप में ऊर्जा का स्तर अधिक रहने वाला है। सारा दिन ताजगी और स्फूर्ति का एहसास करेंगे।पारिवारिक माहौल शांत रहेगा, सभी लोग अपने-अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Rashifal 12 APRIL
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Aaj ka Rashifal:  ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का दिन कुछ राशि के लोगों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए बेहतर भी साबित हो सकता है, बात करते है राशि चक्र की चौथी राशि कर्क की। कर्क राशि के ग्रहों की स्थिति देखते हुए आज आप में ऊर्जा का स्तर अधिक रहने वाला है। सारा दिन ताजगी और स्फूर्ति का एहसास करेंगे।पारिवारिक माहौल शांत रहेगा, सभी लोग अपने-अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे।जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल-

Advertisment

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी  ( मो. 9118225222)

कर्क (Cancer)

कर्क

Advertisment

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

ग्रहों की स्थिति देखते हुए आज आप में ऊर्जा का स्तर अधिक रहने वाला है। सारा दिन ताजगी और स्फूर्ति का एहसास करेंगे।पारिवारिक माहौल शांत रहेगा, सभी लोग अपने-अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

व्यापारी वर्ग की विरोधियों के साथ कड़ी टक्कर हो सकती है, जिसमें आपको सफलता मिलना तय है इसलिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने का प्रयास करें।

Advertisment

दोस्तों यारों से मुलाकात  होने के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग करते हुए नजर आएंगे।

जिन लोगों ने अभी नई नौकरी ज्वाइन की है, वह जटिल परिस्थिति में भी सकारात्मक रहें और अनुभवी लोगों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करें।

पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, उन्हें अनदेखा करने की गलती करने से बचें अन्यथा इस तरह की छोटी-छोटी बातों को लेकर कहा सुनी होने की आशंका है।

Advertisment

आज के दिन आपको पॉजिटिव वातावरण में समय व्यतीत करने और पॉजिटिव लोगों के साथ रहने की कोशिश करनी है और असफलताओं पर ध्यान देने से बचना है।

ग्रहों की स्थिति को देखते हुए संतान की शिक्षा व करियर आदि से संबंधित भी कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है।

कोई भी नया सौदा करने से पहले दस्तावेज अच्छी तरह से पढ़ें, सभी नियम व शर्तें पहले से समझ लें और जल्दबाजी दिखाने से बचें।

आज किन्हीं कारणों से मानसिक शांति भंग हो सकती है, जिस कारण सारा दिन सिर दर्द भी बना रह सकता है।

Advertisment
Advertisment