Advertisment

Aaj ka Rashifal: रविवार के दिन मेष, मिथुन सहित 4 राशियों को कलानिधि योग से मिलेगा लाभ

ग्रहों की चाल को देखते हुए शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। शुक्र और चंद्रमा एक साथ वृषभ राशि में गोचर करेंगे जिससे कलानिधि योग का निर्माण होगा। रविवार के दिन मेष, मिथुन सहित 4 राशियों को कलानिधि योग से लाभ मिलेगा।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Rashifal20July
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Aaj ka Rashifal 20July 2025:रविवार 20 जुलाई के दिन कलानिधि योग का प्रभाव रहेगा। शुक्र और चंद्रमा एक साथ वृषभ राशि में गोचर करेंगे जिससे कलानिधि योग का निर्माण होगा।  व्यवसाय, वाहन क्रय, विवाह वार्ता व संपत्ति खरीद-बिक्री हेतु अनुकूल दिन। रविवार के दिन मेष, मिथुन सहित 4 राशियों को कलानिधि योग से लाभ मिलेगा। करियर और आर्थिक मामलों में उन्नति मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता के योग हैं। हालांकि, क्रोध और अधीरता से बचें। आपका मन आज थोड़ा अस्थिर रह सकता है, लेकिन व्यावहारिक निर्णय लेने की क्षमता के चलते आप समस्याओं को सुलझा पाएंगे। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें साप्ताहिक राशिफलः- 

Advertisment

मेष (Aries)
मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता के योग हैं। हालांकि, क्रोध और अधीरता से बचें।

Advertisment

व्यवसाय/नौकरी: नौकरी में उच्च अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे, प्रमोशन के संकेत भी मिल सकते हैं। व्यवसायियों को पुराने क्लाइंट से नया ऑर्डर मिलने की संभावना।

आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी है। निवेश से अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं।

पारिवारिक जीवन: परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा।  सिर दर्द, आँखों की जलन जैसी छोटी समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisment

वृष(Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

आपका मन आज थोड़ा अस्थिर रह सकता है, लेकिन व्यावहारिक निर्णय लेने की क्षमता के चलते आप समस्याओं को सुलझा पाएंगे।

Advertisment

व्यवसाय/नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में बदलाव की सोच सकते हैं।

धन-संपत्ति का आगमन होगा, आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें।

घर में कोई धार्मिक कार्य या पूजा हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

गले व श्वसन से संबंधित समस्या रह सकती है। गाय को हरी घास खिलाएं।

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज आप काफी ऊर्जावान और चतुर रहेंगे। कोई पुराना अटका हुआ काम आज बन सकता है।

मार्केटिंग, सेल्स या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

धन-संपत्ति: छोटे निवेश से लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

स्वास्थ्य: अनिद्रा या मानसिक अशांति हो सकती है। तुलसी पर जल चढ़ाएं और शाम को दीपक लगाएं।

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क जातकों के लिए आज का दिन भावनात्मक दृष्टि से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आत्म-विश्लेषण करें।

नौकरी में परिवर्तन का विचार हो सकता है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

धन-संपत्ति: धन की आवक सामान्य रहेगी, खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। अपच या सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है। चांदी का छल्ला धारण करें।

घर में बड़े-बुजुर्ग का सम्मान और उनकी सेवा करने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए, उनका आशीर्वाद आपके लिए उन्नति के द्वार खोलने वाला हो सकता है। 

सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का दिन आत्मविश्लेषण और आत्मविकास के लिए उपयुक्त है। आपकी सकारात्मकता दूसरों को प्रेरित करेगी।

नई योजनाएं बन सकती हैं। ऑफिस में आपकी सराहना होगी।

निवेश से लाभ होगा, विशेष रूप से सोने या शेयर में। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा।

स्वास्थ्य: थकान या ब्लड प्रेशर की समस्या रह सकती है। सूर्य को गुड़ और गेहूं अर्पित करें।

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

ध्यान और आत्मचिंतन से आज मानसिक शांति मिलेगी। अधूरे कामों को पूरा करने का दिन है।

कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

धन-संपत्ति: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। संतान की शिक्षा या करियर से जुड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: पेट और स्किन से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें। हरे रंग के वस्त्र पहनें और बुध मंत्र का जप करें।

सेहत में जो भी समस्याएं हैं उसका कहीं न कहीं संबंध मानसिक तनाव से रहेगा, अर्थात तनाव के कारण कुछ इनडायरेक्ट कष्ट होने की आशंका है।

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

तुला जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है।

कारोबारी विस्तार के योग हैं। नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा।

धन-संपत्ति: रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

स्वास्थ्य: माइग्रेन या कमर दर्द से परेशानी हो सकती है। दुर्गा माँ की पूजा करें।

 स्वास्थ्य की दृष्टि से लीवर की केयर करें। पाचन-तंत्र सही ढंग से कार्य कर रहा है, इस बात का ख्याल रखना होगा। 

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज आपको अपने क्रोध और हठ पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। निर्णय सोच-समझकर लें।

प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी। सरकारी नौकरी के प्रयास सफल हो सकते हैं।

धन-संपत्ति: आज किसी लेन-देन में सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन: घर में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है।

स्वास्थ्य: अनिद्रा और मानसिक बेचैनी रह सकती है। लाल वस्त्र दान करें। हाई बीपी के मरीजों को ध्यान रखना होगा। किसी को मदद की आवश्यकता पड़ती है तो निसंकोच मदद करनी चाहिए। 

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज आपको जीवन के कई क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखना होगा। भाग्य प्रबल रहेगा।

व्यवसाय/नौकरी: विदेश से संबंधित कार्यों में लाभ। धन-संपत्ति: भूमि या संपत्ति से लाभ संभव।

पारिवारिक जीवन: घर में कोई मेहमान आ सकता है, खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। सेहत को लेकर सजग रहना होगा। जिन लोगों को डायबिटीज है उनको अनुशासित आहार लेना चाहिए। 

मकर (Capricorn)
मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

पुरानी योजनाएं आज फलीभूत हो सकती हैं। जिम्मेदारी का सही निर्वहन करें।

करियर में स्थिरता आएगी। नए कॉन्ट्रैक्ट के संकेत। धन-संपत्ति: नियमित आय में वृद्धि हो सकती है।

पारिवारिक जीवन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।  स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो आज  स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी प्रतिरोधक क्षमता भरपूर है। 

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ (Aquarius)

बुद्धिमानी और तार्किक सोच से आप किसी जटिल समस्या को सुलझा सकते हैं।

व्यवसाय/नौकरी: नए व्यापार में निवेश का विचार बन सकता है। धन-संपत्ति: आय में संतुलन, खर्च पर नियंत्रण जरूरी।

पारिवारिक जीवन: मित्रों और परिवार के बीच समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य: जुकाम या खांसी परेशान कर सकती है।

 सिर के पीछे की तरफ दर्द हो सकता है या सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस से संबंधित कोई दिक्कत सामने आ सकती है। यदि संभव हो तो आज गाय के चारे की व्यवस्था करें। 

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

रचनात्मकता और संवेदनशीलता आज चरम पर रहेगी। कल्पना को सकारात्मक दिशा दें।

व्यवसाय/नौकरी: कला, संगीत, शिक्षा क्षेत्र में सफलता के संकेत। धन लाभ की संभावना, निवेश सोच-समझकर करें।

पारिवारिक जीवन: माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य: सिर और आंखों की थकान हो सकती है।

स्वास्थ्य में अपने हृदय का विशेष ध्यान रखें डॉक्टर की सलाह से नियमित रूप से कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं।

daily horoscope July 2025 | daily horoscope | rashifal today | astrology news

daily horoscope July 2025 daily horoscope rashifal today astrology news
Advertisment
Advertisment