Advertisment

वृष 28 April ka Rashifal: आज कार्य को लेकर कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है

आज कार्य को लेकर कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि दूसरे शहर में हैं तो अपने सामान पर विशेष ध्यान दें, किसी भी प्रकार की लापरवाही नुकसान दे सकती है।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
वृष rashi02
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वृष
वृषभ (Taurus)

Advertisment

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

आज कार्य को लेकर कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि दूसरे शहर में हैं तो अपने सामान पर विशेष ध्यान दें, किसी भी प्रकार की लापरवाही नुकसान दे सकती है।

किसी नजदीकी व्यक्ति से दिल की बात साझा कर सकते हैं, इससे मन हल्का होगा और पुराने तनाव भी दूर होने में सहायता मिलेगी।

Advertisment

नौकरीपेशा लोगों को आज बॉस की ओर से प्रशंसा मिलेगी। बॉस आपके काम का उदाहरण दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कार्यस्थल पर आवश्यकता से अधिक काम का दबाव रहेगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से कई जिम्मेदारियां एक साथ दी जा सकती हैं, धैर्य बनाए रखें।

पार्टनरशिप में व्यापार करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल कुछ समय रुक जाएं। जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है।

Advertisment

जिन व्यापारियों का कारोबार लंबे समय से ठप था, उन्हें आज किसी शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है, जिससे व्यापार में फिर से गति आएगी।

विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। मेहनत का प्रतिफल आज के दिन आपको उत्साह से भर देगा।

पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद या विभाजन की स्थिति बन सकती है। इस विषय में धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।

Advertisment

वर्कलोड के चलते थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए बीच-बीच में विश्राम करते रहें और पोषक आहार लें।

सेहत की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। निरोगी रहने से कार्यक्षमता में भी सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा।

Advertisment
Advertisment