Advertisment

Aaj ka Rashifal: मेष राशि वाले अपने कारोबार पर ध्यान दें, इन राशियों के लिए शुक्रवार को दिन लाएगा खुशियां

ग्रहों की चाल को देखते हुए शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। धनु राशि के लोगों को बुद्धि और मन दोनों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, हो सकता है कि दिमाग ऐसी वस्तु या ऐसा कार्य करने को प्रेरित करें, जिससे भविष्य में नुकसान हो जाए।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Daily Rashifal 22 Aug
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Aaj ka Rashifal 22 AUG2025:दैनिक पंचांग दिन शुक्रवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 21 अगस्त की रात्रि 11:46 बजे होगा और इसका समापन 22 अगस्त की रात्रि 09:18 बजे होगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 06:01 बजे और सूर्यास्त शाम 06:52 बजे होगा। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा जो रात्रि 10:14 बजे तक रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ होगा। इस दिन आयुष्मान योग रहेगा, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने वाला होता है।इस दिन के पहले भाग में बालव करण तथा बाद में कौवला करण रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:30 से 05:15 तक। अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:04 से 12:56 तक। विजय मुहूर्त: अपराह्न 02:39 से 03:31 तक। राहुकाल – सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी नया या महत्वपूर्ण कार्य आरंभ करना वर्जित माना जाता है।धनु राशि के लोगों को बुद्धि और मन दोनों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, हो सकता है कि दिमाग ऐसी वस्तु या ऐसा कार्य करने को प्रेरित करें, जिससे भविष्य में नुकसान हो जाए। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें आज का राशिफलः-  

मेष (Aries)
मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

मेष राशि के लोग व्यर्थ की बातों में दिमाग लगाने की बजाय जो कार्य अधूरे पड़े हुए है, उन कार्यों को पूरा करने में दिमाग लगाये।

 नौकरी पेशा से जुड़े लोगों पर कार्यभार अधिक रहने वाला है, घबराने से अच्छा है कि पहले से इसके लिए तैयार हो जाएं।

Advertisment

 व्यापारी वर्ग प्रोडेक्ट की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा ग्राहकों से अनबन हो सकती है।

 हेल्थ में दांतों का ख्याल रखें अक्सर दाँतों में दर्द रहता है अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

वृष(Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

Advertisment

वृष राशि वालों को आज के दिन अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा, दिल की बात दूसरों से शेयर कर सकते हैं। करियर की समस्याओं से बाहर निकलने के लिए होशियारी और कूटनीति के दांव-पेंच की जरूरत है।

 स्टेशनरी का व्यापार करने वालों के लिए दिन शुभ है, पढ़ने वाली पुस्तकों का स्टॉक मंगवा कर रख सकते हैं।

युवा वर्ग अपने को अपडेट करने के लिए ऑनलाइन कोर्स आदि कर सकते है। घर हो या ऑफिस महिलाओं के आपसी विवाद में आपको मध्यस्थ बनने की आवश्यकता नहीं है।

Advertisment

 यूरिन से संबंधित दिक्कत होने की आशंका है, इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

मिथुन राशि वाले मानसिक उलझनों और रोगों में सुधार के लिए पूजा पाठ करें, इससे आपको लाभ मिलने की संभावना है।

 कर्मक्षेत्र की बात करें तो विपरीत परिस्थितियों में खुद को मजबूत बनाकर रखें, फिर आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक पाएगा। 

व्यापार में चल रहें विवादों को देखते हुए उससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, मामला यदि न्यायालय में हो तो उस पर नियमित निगाह रखें।

 सेहत में जिन लोगों को जोड़ों में दर्द रहता है, उनको सचेत रहने की आवश्यकता है। बच्चों पर क्रोध करने से पहले उसके पक्ष को जान लें, अन्यथा घर का माहौल खराब हो सकता है। 

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशि के लोगों के द्वारा  कोई पुराना किया गया निवेश लाभ दे सकता है, यह लाभ संबंध के रूप में हो या फिर धन के रूप में भी हो सकता है।

ऑफिस में जिम्मेदारियों को बोझ न समझे जो भी कार्य मिले, उसको प्रसन्नता के साथ पूर्ण करें। 

व्यापारी वर्ग आज एक बात का ध्यान रखें की कुछ लोग गलत तरीके से व्यापार करने की सलाह दे सकते हैं, लेकिन आपको गलत सलाह पर ध्यान बिलकुल नहीं देना है। 

सेहत की बात करें तो आज भी धारदार चीजों व करंट से बचकर रहें, किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका है।

सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आशावादी होना अच्छी बात है इसलिए सिंह राशि वाले स्थिति को देखते हुए वर्तमान में ही रहें। नयी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता  मिलने की संभावना है। 

कर्मक्षेत्र की बात करें तो सह-कर्मियों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए आपको ऑफिस का वातावरण कूल रखना होगा। 

कपड़ा व्यापारियों को नये ब्रांड को भी अपनी शॉप में रखना चाहिए, उससे मुनाफा होने की संभावना है। 

स्वास्थ्य की दृष्टि से रक्त से संबंधित बीमारी को लेकर सावधानी रहें। 

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि वालों का मन नकारात्मक प्रवृत्ति की ओर आकर्षित हो सकता है, ग्रहों की चाल समझते हुए अनुशासित रहें और मन पर नियंत्रण रखें।

ऑफिशियल कार्यों में परिवर्तन हो सकता है, लेकिन आपको सभी कार्यों को महत्वपूर्ण समझकर समय पर पूर्ण करने होगें। खुदरा व्यापारियों को व्यापार की टेक्निक को बदलने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

जो विद्यार्थी  परीक्षा दे चुके है उनको परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नजदीकी संबंधों में खटास आने की आशंका बनी हुई है, इसलिए वर्तमान समय में संबंधों की जोड़ को मजबूत रखना होगा। 

 सेहत में उन लोगों को अधिक सजग रहना होगा जिन लोगों को थायराइड की समस्या है। 

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

तुला राशि के जो लोग भूमि से संबंधित कार्य करते हैं, उन्हें सतर्क रहना है। बिजनेस करने वालों को गैर कानूनी मामलों से बच कर रहना होगा। 

ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो नया ऑफर मिलने पर उसे हाथ से जाने न दें, हो सकता है यहां से कोई नया मार्ग मिलेगा। 

युवा वर्ग को ऑनलाइन स्टडी करने पर ध्यान देना चाहिए, जिससे समय का सही सदुपयोग होगा। जो महिलाएं गर्भवती है वह अधिक सजगता के साथ रहें। घर का नया सामान लेने के लिए दिन उपयुक्त है। 

सेहत की बात करें तो आज गिर कर चोट लगने की आशंका है, इसलिए फिसलन वाली जगह पर खास सावधानी बरतें।

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वृश्चिक राशि  वालों को डिवोशन के साथ अपने कार्य पर लगना होगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, निश्चित रूप से वह जाया नहीं जाएगी।

 नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को सहकर्मियों के साथ कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल नहीं रखना चाहिए, फोन पर कार्य का विवरण लेते रहना होगा। जो व्यापारी विदेशी कंपनियों का माल बेचते हैं वह सचेत हो जाएं अन्यथा बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है।

जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें। पारिवारिक माहौल ठीक ठाक रखने के लिए सभी लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें।

स्वास्थ्य की दृष्टि से उन लोगों को अधिक सजग रहना होगा जो लोग हाल-ही में हॉस्पिटल से लौटे या फिर जिनकी हाल में ही सर्जरी हुई है। 

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

धनु राशि के लोगों को बुद्धि और मन दोनों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, हो सकता है कि दिमाग ऐसी वस्तु या ऐसा कार्य करने को प्रेरित करें, जिससे भविष्य में नुकसान हो जाए। 

जो लोग एनिमेशन के क्षेत्र में कार्यरत हैं उनको नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। 

युवा वर्ग बाहरी लोगों के  साथ मेलजोल सीमित रखें, बाहरी लोगों से जितना कम मतलब रखेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा होगा। घर पर  सकारात्मक माहौल बनाते हुए सबको पॉजिटिव रखने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, साथ ही खानपान में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

मकर (Capricorn)

मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि के लोगों को आज के दिन ऑफिस में वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे ऑफिशियल दांव-पेंच सीख सकेगें। 

फील्ड पर कार्य करने वालों को भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिन लोगों की मेडिकल शॉप है, वह व्यापारी दवाइयों का स्टॉक कम न होने दें। 

पारिवारिक स्थिति ठीक रहें, इस बात का ध्यान रखना होगा वहीं दूसरी ओर अनावश्यक रूप से घर के बाहर जाने से भी बचे।

हेल्थ में कान में दर्द हो सकता है अगर पहले से परेशानी चल रही है तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें। 

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वाले मन को संयमित एवं नियंत्रित करके रखें, जिससे कि मन विलासिता की ओर आकर्षित न हो।  बड़े व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है, लेन-देन से संबंधित मामलों में सावधान रहें।

कार्यक्षेत्र में कठोर परिश्रम के बाद भी फल की प्राप्ति न हो तो धैर्य रखें, भाग्य आपके साथ है समय आने पर कार्य अपने आप ही बनते चले जाएंगे। 

घर की जिम्मेदारी का भार बढ़ सकता है, अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं। शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें। 

सेहत में कमर का ध्यान रखना चाहिए, अधिक देर तक बैठकर लैपटॉप पर कार्य करते हैं तो सजग रहें। 

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि के जिन लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है या कार्यों में रुकावट का सामना करना पड़ रहा है वह भोलेनाथ को फल का भोग लगाएं। महादेव से रोग मुक्ति और कष्ट दूर करने की प्रार्थना करें। 

ऑफिशियल काम को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि ग्रहों की सकारात्मक चाल को देखते हुए कार्यभार में कुछ कमी आने की संभावना है।

विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन न लगे तो अपनी रूचि के कार्य करने चाहिए, लेकिन ध्यान रहें मोबाईल का प्रयोग इसमें शामिल नहीं  है। सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त रहेंगे, जिससे पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

daily horoscope Aug 2025| daily horoscope | rashifal today |  astrology news Today rashifal predictiondaily news India | 

daily horoscope rashifal today astrology news Today rashifal prediction daily horoscope Aug 2025
Advertisment
Advertisment