/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/01/rashifal-02aug-2025-08-01-21-53-35.jpg)
Aaj ka Rashifal 02Aug2025:आज शनिवार, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। विक्रम संवत 2082 और शक संवत 1947 है। सूर्य कर्क राशि में और चंद्र मेष राशि में है।आज का राहुकाल सुबह 09:07 बजे से सुबह 10:47 बजे तक रहेगा। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने से बचें। ग्रहों की पोजीशन मेष राशि के लोगों को आज के दिन मानसिक तनाव दे सकती है, इसको समझते हुए कूल रहना चाहिए। काम से फ्री होकर थोड़ी देर मेडिटेशन करना चाहिए। मिथुन राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। देखा जाएं तो यह आपके खुद से निमंत्रण दिए गये हैं। व्यापारियों को धैर्यता के साथ सभी कार्यों का प्लान करना चाहिए, वहीं सहकर्मियों से अधिक प्रशासनिक व्यवहार करने से बचें।करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और धन के लिहाज से कैसा रहेगा? आपकी राशि के लिए आज का दिन कितना विशेष है, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल? पढ़ें दैनिक राशिफलः-
मेष (Aries)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/mAByAFALZtvG4xz3eJmq.jpg)
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
ग्रहों की पोजीशन मेष राशि के लोगों को आज के दिन मानसिक तनाव दे सकती है, इसको समझते हुए कूल रहना चाहिए। काम से फ्री होकर थोड़ी देर मेडिटेशन करना चाहिए।
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। काम में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएं, इससे मन को शांति मिलेगी।
ऑफिस की परिस्थितियों में सुधार होगा और आपके हित में कार्य बनेंगे, साथ ही सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति भी होगी। बिजनेस में जितना मुनाफा आपने सोच रखा है उससे कम प्राप्त होने की आशंका है।
घर-परिवार की छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान नहीं होना है। मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, और उन्हें भी सजग रहने की सलाह दें।
स्वास्थ्य में अग्नि तत्व प्रधान है यह हृदय पर लोड डाल रही है, इसलिए अपने खान-पान को ठीक करें।
वृष(Taurus)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/hQPq6ytjSwa0chtAiXoc.jpg)
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष राशि के लोगों को पढ़ाई और ज्ञान की ओर भी ध्यान देना होगा। चल रहें प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। कपड़े का व्यापार करने वालों के लिए दिन शुभ रहैगा।
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और सभी काम समय पर पूरे कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
आज के दिन आपमें आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी, साथ ही सहकर्मियों एवं उच्चाधिकारियों से व्यवहार करते समय ध्यान रखने की आवश्यकता है, नहीं तो अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है।
अचानक से बड़े घरेलू खर्च सामने आने की आशंका है, इसलिए हाथ समेटकर चलने का प्रयास करें। संतान की ओर से भी कुछ तनाव होने की आशंका है।
हेल्थ में आपको गैस्ट्रिक प्रॉब्लम से बच कर रहना है। सिर दर्द की वजह से स्वास्थ्य नरम महसूस कर सकते हैं।
मिथुन (Gemini)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/ePNgqZz5PX4obXL5k3kG.jpg)
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
मिथुन राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। देखा जाएं तो यह आपके खुद से निमंत्रण दिए गये हैं। व्यापारियों को धैर्यता के साथ सभी कार्यों का प्लान करना चाहिए, वहीं सहकर्मियों से अधिक प्रशासनिक व्यवहार करने से बचें।
आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। यात्रा का योग बन रहा है, जो शुभ फल देगा।
कार्यक्षेत्र में नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, साथ ही दूसरों पर अधिक विश्वास आपको परेशानी में डाल सकता है। वहीं दूसरी ओर रोज की तरह आज भी सोशल नेटवर्क पर भी ध्यान देते रहना होगा।
आपके पैतृक लोगों के प्रति सम्मान की भावना रखनी है, पितरों के आशीर्वाद से आपके कार्य अवश्य बनेगें।
स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव सेहत के लिए ठीक नहीं। प्रसन्न रहने के उपाय ढूंढे।
कर्क (Cancer)
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि के लोगों के कार्यों में आ रहें, अवरोध दूर होंगे। जिससे मन में शांति और सकारात्मक विचार आएंगे। आज दिमाग कुछ लग्जरी को ओर आकर्षित होगा।
आज आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान रह सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
ऑफिस के कार्य में परफेक्शन लाने की कोशिश करेंगे तो निस्संदेह लाभ देखने को मिलेगा, साथ ही आपके अधिकारों में भी वृद्धि की संभावना है।
व्यापारिक वर्ग अनावश्यक झगड़ों से बचने का प्रयास करें, अन्यथा कोई अंजान व्यक्ति आपके कारोबार में सेंध मार सकता है।
सेहत की बात करें तो हड़्डियों से संबंधित समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं। यदि कोई समस्या पहले से है तो आज के दिन वह और बढ़ सकती है।
सिंह (Leo)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/qJbV5GbiGscUcH4wAlKf.jpg)
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि के लोगों की धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी, साथ ही अगर आप कोई उपवास रखने में इच्छुक हैं तो रख सकते हैं। कारोबार की बात करें तो इंपोर्ट- एक्सपोर्ट के काम से जुड़े हुए हैं लोगों को मुनाफा मिलने की संभावना है।
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। व्यापार में भी लाभ के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी।
जो लोग नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं या फिर बिजनेस स्टार्ट करने का प्लान कर रहें हैं उनको इस ओर सोच-समझ कर प्लानिंग करनी चाहिए।
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा, परिवार के साथ बिताया वक्त आपको याद रखने वाला होगा।
हेल्थ की बात करें तो आज हल्का व सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए, वहीं बाहर के भोजन से भी परहेज करना होगा।
कन्या (Virgo)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/9U11LFE5YBP0NnztqlYB.jpg)
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों ने जो भी लक्ष्य निर्धारित किए हैं उसमें सफलता प्राप्त कर पाएंगे, इसलिए इस ओर आपको जोर शोर से लगना होगा।
आज आपका ध्यान अपने करियर पर रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा और आपके काम की तारीफ होगी।
आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। ऑफिस में आपकी गिनती वरिष्ठों की श्रेणी में आती है, इस बात का ध्यान रखना होगा कि किसी को भी सलाह देते समय उसको परख अवश्य लें, अन्यथा बात आप पर आ सकती है।
बड़े भाइयों का सम्मान करें, उनका सानिध्य और मार्गदर्शन आपके बड़ा काम आने वाला है इसलिए उनके साथ तालमेल बनाकर चलने का प्रयास करें।
सेहत की बात करें तो जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, उनको सचेत रहना होगा।
तुला (Libra)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/fHoFJz6Uo1GYpFTVQHED.jpg)
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के कार्य में अधिकता रहेगी हड़बड़ाहट में आकर आप कार्य बिगाड़ भी सकते हैं, इसलिए शुरुआत में ही कार्य की सूची तैयार कर लें।
नौकरी करने वालों को गम्भीरतापूर्वक अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। यदि किसी कंपनी में अभी तक नौकरी अस्थायी है तो स्थायी होने की शुभ सूचना मिल सकती है।
आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
व्यापारियों को ध्यान रखना होगा यदि कोई डील बनते बनते रुक जाए तो तैश में आकर सामने वाले से विवाद करने से बचें।
हेल्थ में आज डीप-फ्राई, बाजार की बनी चीजें नहीं खानी चाहिए, इससे स्वास्थ्य को हानि होगी।
वृश्चिक (Scorpio)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/Fy96zFCdizsgBHU0BBch.jpg)
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वाले आज के दिन दूसरों पर अधिक क्रोध करने से बचे, अंतरिक्ष में ग्रह स्थितियां जैसी चल रही हैं वह अनावश्यक क्रोध दिलाने वाली है।
बिजनेस में लगे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर एक और विशेष बात पर ध्यान देना होगा कि धन का निवेश बिना सोच-समझ न करें।
आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। शाम को परिवार के साथ बिताया गया समय आपको सुकून देगा।
जो लोग विदेश में अथवा किसी विदेशी कम्पनी में नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो उनके लिए समय प्रतिकूल है, उन्हें इस क्षेत्र में प्रयास करते रहना चाहिए सफलता अवश्य मिलेगी।
हेल्थ को ठीक रखने के लिए बिगड़ी दिनचर्या को सुधारें क्योंकि अनियमितता के चलते आपको सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
धनु (Sagittarius)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/S0lXREUQOUyY9vpu6uFq.jpg)
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
धनु राशि के लोग कठिन परिश्रम व अत्यधिक प्रयास करने के बावजूद आपको सफलता मिलने में संदेह है, वहीं दूसरी ओर सहयोगी से भी मदद कम मिल पाएगी, इसलिए आपको धैर्य पूर्वक दिन को निकालना होगा।
आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
यदि आप प्रोफेशन से टीचर हैं तो अपने ज्ञान को और अपडेट करना होगा, आज से ही कोई कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। लोहे के व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है।
परिवार की बात करें तो घर में यदि आप छोटे हैं तो परिवार के विवाद में बोलने से बचें अन्यथा सारी बातें आप पर आ जाएंगी।
रोग के प्रति सचेत रहना होगा, जो लोग नशे का सेवन करते हैं उनको गंभीर रोग होने की आशंका है।
मकर (Capricorn)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/a8iPWgO5rDtp6I0vTD8V.jpg)
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज के दिन प्रबंधन क्षमता को बढ़ाना है, यानी आपकी जो प्रबंधन क्षमता है उसको कैसे अच्छा करें इस बात पर ध्यान रखना है।
आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश करने के लिए दिन शुभ है। सेहत का ध्यान रखें, बाहर का खाना खाने से बचें।
बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़े क्लाइंट के साथ विवाद करने से बचना चाहिए। खान-पान का व्यापार करने वालों को लाभ होगा।
परिवार की बात करें तो घर में धार्मिक आयोजन का निमंत्रण आ सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें।
हेल्थ की बात करें तो आज के दिन अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचना चाहिए, पेट के रोगी विशेष कर सचेत रहें।
कुंभ (Aquarius)
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों को अधिक धन के लोभ में निवेश करने से बचना है, धन हानि होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र की बात करें तो कार्य से संबंधित कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इस ओर सावधान रहें।
आज आप काफी रचनात्मक महसूस करेंगे। कला और संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
जिन लोगों ने नया व्यापार शुरू किया है उनको नई चुनौतियां मिलेगी, खासकर कानून से संबंधित चीजों को लेकर सचेत रहना होगा।
शिक्षा से संबंधित चीजों में धन व्यय होने की सम्भावना है, अब वह बच्चों की पढ़ाई से संबंधित व स्वयं की पढ़ाई से संबंधित हो सकता है।
सेहत में आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कोई बड़ी समस्या को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
मीन (Pisces)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/ecslZzOJKpkG37K5EQbT.jpg)
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि के लोगों को आज के दिन भाग्य के भरोसे सफलता मिलेगी वहीं दूसरी ओर कर्म करने से पीछे नहीं हटना है, यहां दोनों के संयोग से सफलता मिलने की संभावना बनी हुई है।
आज आप थोड़ा भावुक महसूस कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को काबू में रखें। बड़ों का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा।
ऑफिस की बात करें तो दूसरे के वाद-विवादों में न पड़े नहीं तो उनके विवादों के चलते आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
सभी लोगों के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करें और बात करें क्योंकि पारिवारिक जीवन की गाड़ी को चलाने के लिए सभी के साथ बेहतर तालमेल की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य की बात करें तो आज के दिन योग और ध्यान का सहारा लेते हुए, खुद को स्वस्थ रखने का प्रयास करें।
daily horoscope Aug 2025 | daily horoscope | rashifal today | astrology news Today rashifal prediction daily yoga practice