/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/25/rashifal26july-2025-07-25-21-32-14.jpg)
Aaj ka Rashifal 26 July 2025: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य कर्क राशि में और चंद्रमा दोपहर 3:52 बजे तक कर्क राशि में रहेंगे, इसके बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। राहुकाल सुबह 9:03 से 10:45 बजे तक रहेगा, जिसे अशुभ माना जाता है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:55 बजे तक रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त है। 26 जुलाई को किस राशि पर बरसेगी लक्ष्मी, किसके रिश्ते में आएगी दरार? मेष, कर्क, सिंह, तुला, और कुम्भ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। शनिवार को शनि मंत्र जाप, हनुमान चालीसा पाठ, और काले तिल या उड़द दाल का दान करें। मेष राशि वालों को व्यापार में लाभ और कार्यों में प्रगति मिलेगी। कर्क और सिंह राशि के जातकों को शुभ समाचार और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। तुला राशि वालों के रुके कार्य पूरे होंगे, और कुम्भ राशि को आर्थिक लाभ संभव है। मेष राशि वाले छोटी-छोटी बातों को लेकर दूसरों को ताने देने से बचे यानी कि वाणी में बहुत संतुलन बनाकर चलें। जो व्यापारी नया व्यापार स्टार्ट करने की सोच रहें है तो कर सकते है दिन उपयुक्त है।जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें साप्ताहिक राशिफलः।
मेष (Aries)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/mAByAFALZtvG4xz3eJmq.jpg)
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
मेष राशि वाले छोटी-छोटी बातों को लेकर दूसरों को ताने देने से बचे यानी कि वाणी में बहुत संतुलन बनाकर चलें। जो व्यापारी नया व्यापार स्टार्ट करने की सोच रहें है तो कर सकते है दिन उपयुक्त है।
काम का वर्क लोड अधिक रहेगा बस ध्यान रखना है कि अपनी टीम के साथ बहुत अच्छे से बातचीत करें, किसी को भी कटु वचन न बोले।
छोटे भाई बहनों के प्रति समर्पण बढ़ेगा उनकी हर प्रकार से मदद करने का भरपूर प्रयास करेंगे वहीं दूसरी ओर सामाजिक रूप से भी व्यस्त रह सकती है।
सेहत की बात करें तो आज स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है, बस दिनचर्या का पालन करने में कोताही न बरतें।
वृष(Taurus)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/hQPq6ytjSwa0chtAiXoc.jpg)
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष राशि के लोगों का मन स्थिर रहने के बजाय इधर-उधर भागेगा, जिस वजह से कार्य करने में मन कुछ कम लगेगा इसलिए आज आपका मुख्य उद्देश्य अपने मन के घोड़े पर लगाम लगाना होना चाहिए।
नौकरी करने वालों लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है, सामान्य तरीके से दिन व्यतीत करने के लिए छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें।
मां के साथ समय व्यतीत करते हुए बातचीत करें इससे मन शांत होगा और विचलन भी कम रहेगा।
स्वास्थ्य अच्छा है नियमित रूप से व्यायाम एवं प्राणायाम करते रहें। सुबह जल्दी उठकर प्रकृति के साथ समय व्यतीत करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मिथुन (Gemini)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/ePNgqZz5PX4obXL5k3kG.jpg)
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
मिथुन राशि वाले क्रिएटिव काम को अधिक महत्व दे, यह समय अपनी प्रतिभा, कौशल को निखारने के लिए है। जो लोग डिजाइनिंग से संबंधित कार्य करते हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष है।
जो लोग व्यापार करते हैं खासतौर दवा से संबंधित या अनाज से संबंधित उनको लाभ होता दिखाई दे रहा है।
परिवार के सदस्यों की छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोधित न हो, नहीं तो उनसे विवाद हो सकता है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से जो लोग मादक पदार्थ का सेवन करते है वह लोग इसे तत्काल त्यागने का प्रयास करें अन्यथा भविष्य में नकारात्मक परिणाम के लिए तैयार रहें।
कर्क (Cancer)
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वाले आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ परेशान दिखेंगे लेकिन आपको निराश नहीं होना है सकारात्मक सोच के साथ विषम परिस्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें, आपको सफलता जरूर मिलेंगे
ऑफिशियल कार्य को दूसरों से बेहतर काम करना होगा, और प्रतिदिन अपने काम को और बेहतर करते चलना है। इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित व्यापार करने वालों को लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है।
पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी घर के सभी सदस्य अपने- अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे।
वाहन चलाते समय ध्यान रखें, सिर में चोट लगने की आशंका है।
सिंह (Leo)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/qJbV5GbiGscUcH4wAlKf.jpg)
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वाले आज का दिन सामान्य रहने वाला है वहीं कार्य को लेकर प्रोफेशनल रहना होगा, यानि अपना भी लाभ देखना होगा। शाम तक शुभ समाचार मिलेगा।
कंपटीशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, आज किसी कारणों से ध्यान पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है।
पारिवारिक सौहार्द बनाने के लिए प्रयास करने होंगे, घर में यदि किसी का जन्मदिन है, तो सदस्यों के साथ मिलकर एंजॉय करना चाहिए।
सेहत की बात करें, तो गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना है।
कन्या (Virgo)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/9U11LFE5YBP0NnztqlYB.jpg)
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वाले करियर पर ध्यान दें, ऑफिशियल कार्यों में समय अधिक देना पड़ सकता है, किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको कार्यक्षेत्र में पीछे कर सकती हैं।
जो लोग एसेंशियल सर्विस में है, जैसे डॉक्टर पुलिस या समाज सेवी उनको विषम परिस्थिति देखकर उलझन या घबराहट हो सकती है लेकिन धैर्य के साथ अपना कर्म करते हैं।
दांपत्य जीवन में यदि पहले से तनाव चल रहा है तो शांत रहें। विवाद और बढ़ सकता है।
सेहत की बात करें तो पेट में दिक्कत हो सकती है पेट में दर्द व जलन जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है।
तुला (Libra)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/fHoFJz6Uo1GYpFTVQHED.jpg)
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वाले परिस्थिति को सकारात्मक तरीके से लें, यानी कि आपको निराश नहीं होना है जीवन में घट रही नकारात्मक घटनाओं को भी सकारात्मक तरीके से समझना होगा।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आज के दिन ऑफिशियल कार्य कम रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है।
परिवार की बात करें तो छोटी बहन को लेकर चिंता हो सकती है उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है, यदि वह आपके साथ रहती हैं तो उनका ख्याल रखें।
स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां अच्छी चल रही है प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है नियमित रूप से व्यायाम अवश्य करें।
वृश्चिक (Scorpio)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/Fy96zFCdizsgBHU0BBch.jpg)
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
वृश्चिक राशि के लोग दिनचर्या को नियमित कर लें, समयबद्ध रहने से आपको लाभ होगा। एक विशेष बात ध्यान रखनी होगी कि आज मन में कुछ अनुचित विचारों का आगमन होगा, जिनको महत्व नहीं देना है।
यदि आप खुद को अपडेट करने के लिए ऑनलाइन कोई एक्स्ट्रा एजुकेशन लेना चाहते हैं तो कर सकते हैं। थोक का व्यापार करने वालों को लाभ होगा, बड़े ग्राहकों के साथ संपर्क बनाएं रखें।
मित्रों के साथ कनेक्ट रहना है उन्हें, घर से ही वीडियो कॉल या वॉइस कॉल से संपर्क करते हुए हाल-चाल लेना चाहिए।
सेहत की बात करें तो पैरों में दर्द से संबंधित दिक्कत रहने वाली है। आज के दिन बहुत अधिक भागदौड़ वाले कार्यों को करने से बचें।
धनु (Sagittarius)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/S0lXREUQOUyY9vpu6uFq.jpg)
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
धनु राशि के लोगों को किसी भी परिस्थिति में धैर्य का दामन नहीं छोड़ना चाहिए। जो लोग कारोबार कर रहे हैं, उनको कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए दिन कर्मक्षेत्र के लिए दिन तनावपूर्ण है, उच्चाधिकारी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं उनकी बातों को नजरअंदाज न करते हुए गलतियों को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।
परिवार का माहौल सौहार्द पूर्ण रखना होगा, सदस्य आपको सपोर्ट करेंगे। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें।
स्वास्थ्य को लेकर विशेष अलर्ट रहें वह भोजन न करें, जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जैसे- फ्रिज का पानी, कोल्ड ड्रिंक एवं ठंडी चीजें।
मकर (Capricorn)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/a8iPWgO5rDtp6I0vTD8V.jpg)
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
मकर राशि के लोगों के मन में जटिल समस्याओं को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। शत्रुओं को लेकर दिमाग में चिंतन रहेगा, जिससे मन खराब हो सकता है, लेकिन अनावश्यक रूप से चिंता करने से बचें।
नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को बॉस के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखना होगा। यदि आप पैतृक कारोबार करते हैं तो व्यापार में कुछ लाभ होने की संभावनाएं बनती हुई दिखाई दे रही है।
परिवार की बात करें तो धन से संबंधित मामलों में पिता से लाभ मिल सकता है।
हेल्थ की बात करें तो अग्नि से संबंधित कार्य करते समय सतर्कता रखनी होगी साथ ही घर में अग्नि दुर्घटना को लेकर भी सुरक्षात्मक कदम उठाने चाहिए।
कुंभ (Aquarius)
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि के लोग उन विषयों पर गंभीरता से सोचे, जो बहुत बेसिक हैं, जिनमें आप अपने आप को कमजोर समझते हैं। अपनी नींव मजबूत करने के लिए विषयों को गंभीरता से लें।
ऑफिस में उच्चाधिकारियों की बातों का गलत तरीके से जवाब नहीं देना है अन्यथा उनसे विवाद हो सकता है। कपड़ों का व्यापार करने वालों को लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है साथ ही प्रचार-प्रसार पर ध्यान देना चाहिए।
परिवार की बात करें तो घर में हुए छोटे मोटे झगड़ो को राई का पहाड़ न बनाए और संयम से काम लें।
सेहत में रक्तचाप से संबंधित समस्या रहती है तो नियमित दवा लेना अनिवार्य है स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन (Pisces)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/ecslZzOJKpkG37K5EQbT.jpg)
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि के लोग ऊर्जा को सही तरीके से कार्य में समायोजित करें। वर्तमान समय में ग्रहों की स्थिति आपको अत्यधिक ऊर्जावान बना रही है।
करियर को लेकर अब समय आ गया है कि आप अपनी प्रतिभा दिखाए जो लोग शोध कार्य में लगे हैं, उनके लिए भी दिन शुभ है। लेकिन जो लोग डिप्रेशन में जल्दी आ जाते हैं उनको आज सकारात्मक रहना होगा अन्यथा मन उदास रहेगा।
परिवार की बात करें तो आज घर के सभी सदस्यों को एक साथ मिलकर घर पर ही भजन-कीर्तन करना चाहिए।
जिन लोगों को मधुमेह की समस्या है उनको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए खाने-पीने में भी संतुलन बनाकर रखें।
daily horoscope July 2025 | daily horoscope | rashifal today | astrology news Today rashifal prediction