Advertisment

Aaj ka Rashifal: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कर्क वाले होंगे इस वजह से खुश

ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। कर्क राशि के लोग आज के दिन धैर्य न खोएं और मजबूती से अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें। मन की उदासी दूर होगी, चित्त में प्रसन्नता रहेगी।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Rashifal 04July
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Aaj ka Rashifal 04July2025: ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। मीन राशि के लोगों द्वारा लिये गये निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे।आर्थिक मामलों में बढ़ोत्तरी होती दिखाई दे रही है।  नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए कठोर मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा। जो लोग संगीत से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन उत्तम है। व्यापार में आय बढ़ने की सम्भावना है। मेष राशि वालों के मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा, सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आज से आप नयी जीवन शैली की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे। कर्क राशि के लोग आज के दिन धैर्य न खोएं और मजबूती से अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें। मन की उदासी दूर होगी, चित्त में प्रसन्नता रहेगी। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें साप्ताहिक राशिफलः- 

Advertisment

मेष (Aries)
मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

मेष राशि वालों के मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा, सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आज से आप नयी जीवन शैली की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे। 

Advertisment

सफलता के लिये काफी जोश और धैर्य की आवश्यकता है। खासतौर पर जो लोग प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं उन्हें सूझबूझ और संयम से काम लेना होगा। 

बिजनेस में चल रही समस्याओं का समाधान कर पाने में सफल होंगे, साथ ही आपकी बातों और नीतियों को काफी प्रोत्साहन मिलने वाला है।

परिवार में कुछ खटपट होने की आशंका बनी हुई है, ग्रहों की स्थिति को देखते हुए शांत रहें।  अनिद्रा और थकान स्वास्थ्य में गिरावट करने वाली है इसलिए सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।

Advertisment

वृष(Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

वृष राशि के लोग अनावश्यक विचारों को लेकर काफी परेशान हो सकते हैं, जिनसे छुटकारा पाने के लिए  पूजा-पाठ में ध्यान लगाने की कोशिश करें, निश्चित रुप से मन शांत होगा। 

Advertisment

बॉस के साथ बहस होने की आशंका है तो वहीं दूसरी ओर कार्य में सहयोगियों से मदद मिलने पर दिन मिलाजुला रहेगा। सरकारी कर्मचारियों का कार्यभार बढ़ने की आशंका है।

सोने-चांदी का कारोबार करने वालों को नुकसान होने की आशंका है  इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें।

हेल्थ में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। परिवार में यदि कोई उम्रदराज व्यक्ति है तो उनकी सेहत का ध्यान रखें। 

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

क्रोध की अधिकता और विचारों में बदलाव के कारण मिथुन राशि वाले कुछ परेशान हो सकते हैं।  ऑफिस में अपमान-जनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किन्हीं बातों के चलते लोग आपका मज़ाक भी बना सकते हैं। 

पैसों से जुड़े मामले में सावधानी बरतें क्योंकि आज आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहें लोग अपने सम्बन्धों को प्रभावित न होने दें।

 पारिवारिक स्थिति के नरम-गरम होने की आशंका है। परिवार में क्लेश उत्पन्न न हो इस बात का ध्यान रखें क्योंकि परिजन नाराज हो सकते हैं।

ग्रहों की स्थिति को देखते हुए मिर्च-मसाले से युक्त भोजन न ही करें तो आपके लिए बेहतर होगा। 

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशि के लोग आज के दिन धैर्य न खोएं और मजबूती से अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें। मन की उदासी दूर होगी, चित्त में प्रसन्नता रहेगी। 

कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों से विशिष्ट पहचान बनेगी और कार्यों में यश भी मिलेगा। कारोबार की बात करें तो गुणवत्ता में वृद्धि होगी, ग्राहकों के अनुसार सामानों को अप ग्रेट करते रहना होगा। 

विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है। 

सेहत की बात करें तो  दिन सामान्य रहेगा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं। 

सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि के लोग आज के दिन स्वतंत्र विचारों को महत्व देंगे कोई मनोवांछित इच्छा पूरी हो सकती है। ऑफिस में बॉस आपके कार्य की प्रसन्नता करेंगे साथ ही, जिससे आपके अधीनस्थ व कर्मचारियों के लिये आप प्रेरणा के स्रोत बन सकते है। 

व्यापार में कुछ निवेश करने के योग बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर व्यापार से संबंधित किसी पुरानी समस्या का समाधान ढूँढने में भी कामयाब होंगे। 

मूड ऑफ होने पर हल्की-फुल्की व कॉमेडी मूवी देखें। पारिवारिक वातावरण को प्रफुल्लित रखें सभी के साथ हंसी मजाक करें। 

स्वास्थ्य की दृष्टि से आपकी अधिक उदासी आपकी बीमारी का कारण बन सकती है इसलिए खुश रहें। बाकी सेहत ठीक ठाक रहेगी।

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि के लोगों के  मन में काल्पनिक विचारों का प्रभाव रहेगा। अपनी समझदारी का परिचय देते हुए, भ्रम की स्थिति से निकलना होगा। 

आज के दिन ऑफिस में मानसिक श्रम ज्यादा करना पड़ेगा, आप अपने सहयोगियों से मदद भी ले सकते हैं, वे आपकी बातों को काफी गंभीरता से लेंगे।

 जो व्यापारी नया व्यापार शुरू कर रहे हैं तो उसको लेकर पूरी तैयारी पहले ही कर लें अन्यथा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 हेल्थ की बात करें तो बीपी पेशेंट को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है उनको हाई बीपी की समस्या हो सकती है। 

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

तुला राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र में थोड़ी परिस्थितियाँ विपरीत रहेंगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने पर भी गलतियां निकलने की आशंका है। फाइल व कीमती पेपर को सम्भालकर रखें।

स्टेशनरी, परफ्यूम, कॉस्मेटिक का काम करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है लेकिन एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि आज उधार में धन देने से बचना होगा।

परिवार में किसी से वार्तालाप करते समय शब्दों को तोलकर कर बोलना आपके हित होगा अन्यथा घर के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।

अत्यधिक जंक फूड का सेवन करने से स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है इसलिए बाहर के खाने से परहेज करें।

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वृश्चिक राशि के लोग आध्यात्मिक विचारों से युक्त रहेंगे और भगवत् भजन में समय व्यतीत होगा। डिजाइनिंग से संबंधित कारोबार करने वालों को सफलता मिलेगी। 

जो लोग आईटी और मीडिया से संबंधित  जॉब करते है उनका मनचाहे स्थान में स्थानांतरण होने की संभावना दिखाई दे रही है। 

विद्यार्थी वर्ग इधर-उधर की बातों में समय बिताने से अपना कीमती समय बर्बाद कर सकते हैं। जिन लोगों की परीक्षा नजदीक है  उनके लिए सिर्फ अपने काम से मतलब रखना ही फायदेमंद होगा।

 सेहत की बात करें तो आपको मानसिक तनाव व आलस्य से बच कर रहना होगा। पूरे परिवार के साथ हनुमान चालीसा पढ़ने का प्लान बना सकते हैं। 

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज के दिन धनु राशि के लोगो की कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने में संदेह रहेगा, वहीं दूसरी ओर शत्रु आज सक्रिय रहेंगे, जो आपके कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

 ऑफिस में सभी लोगों के साथ तालमेल बना कर चलना होगा। व्यापारी वर्ग महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कुछ चूक कर सकते हैं। 

विद्यार्थियों को अपने नोट्स को संभाल कर रखने चाहिए चोरी व खोने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में कुछ असन्तुष्टि महसूस होगी साथ ही सम्बन्धों को लेकर थोड़े सजग रहने की आवश्यकता है। 

जिन लोगों को सर्दी जुकाम की समस्या अधिक दिनों से है, तो आज डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें अन्यथा आपकी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। 

मकर (Capricorn)
मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि के लोगो के स्वभाव में कुछ परिवर्तन करने होंगे जिससे लोगों के बीच और अधिक छवि मजबूत हो। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहने वाला है ।

चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से उपलब्धियों वाला रहेगा,धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। 

सेहत की बात करें तो बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए हो सके तो घर के खाने का लुत्फ उठाएं। 

यदि घरेलू तनाव उत्पन्न होते हैं तो उसमें सकारात्मक भूमिका निभाते हुए माहौल को प्रफुल्लित करना है। 

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों के  मन में बहुत सारे विचार एक साथ आएँगे। प्रशंसा और चापलूस में अंतर करने की आवश्यकता है। ऑफिशियल कार्य भार अधिक रहेगा, साथ ही लोग आज आप पर काफी हद तक निर्भर रहेंगे। 

 जो लोग खाद्य पदार्थों का व्यापार  करते हैं उनको मुनाफे के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त न होने से मन खिन्न रह सकता है।

पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। घर से संबंधित पुराने कर्ज खत्म होना शुरू होते दिखाई दे रहे हैं।  

हेल्थ में शुगर के रोगियों को ध्यान देने की आवश्यकता है, वहीं दूसरी ओर आँखों में भी दिक्कत हो सकती है। 

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि के लोगों द्वारा लिये गये निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे।आर्थिक मामलों में बढ़ोत्तरी होती दिखाई दे रही है। 

नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए कठोर मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा। जो लोग संगीत से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन उत्तम है। व्यापार में आय बढ़ने की सम्भावना है। 

शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, छात्र पढ़ाई से संतुष्ट रहेंगे। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 

सेहत की बात करें तो अस्थमा के रोगियों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। वहीं वाहन चलाते वक्त बहुत ही सावधान रहें, दुर्घटना होने की आशंका है। 

Advertisment
Advertisment