Advertisment

Aaj ka Rashifal: इस राशि वाले सोच-समझकर ही निर्णय लें, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

ग्रहों की चाल को देखते हुए गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। मिथुन राशि के लोगों को समझदारी का परिचय देना होगा और दूसरों के साथ अहम के टकराव से भी बच कर रहें। समाज में एक जिम्मेदार और सौम्य व्यक्ति की छवि बनाने का प्रयास करें।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Rashifal14Aug
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Aaj ka Rashifal 14 AUG 2025:गुरुवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो देर रात 2:07 बजे (15 अगस्त) तक रहेगी। नक्षत्र रेवती सुबह 9:06 बजे तक, इसके बाद अश्विनी रहेगा। योग शूल दोपहर 1:12 बजे तक, फिर गण्ड योग रहेगा। करण गर दोपहर 3:16 बजे तक, बाद में वणिज और विष्टि रहेगा। सूर्य कर्क राशि में और चंद्रमा मीन राशि में सुबह 9:06 बजे तक, फिर मेष राशि में संचार करेगा। सूर्योदय सुबह 5:49 बजे और सूर्यास्त शाम 7:01 बजे होगा। चंद्रोदय रात 9:42 बजे और चंद्रास्त सुबह 10:45 बजे होगा।शुभ मुहूर्त: ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:23 से 5:07 बजे, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:52 बजे, विजय मुहूर्त दोपहर 2:37 से 3:30 बजे, गोधूलि मुहूर्त शाम 7:01 से 7:23 बजे।अशुभ काल: राहुकाल दोपहर 2:05 से 3:44 बजे, यम गण्ड सुबह 6:06 से 7:42 बजे, कुलिक सुबह 9:19 से 10:55 बजे।त्योहार: हल षष्ठी (बलराम जयंती)। यह दिन विष्णु पूजा और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है। मिथुन राशि के लोगों को समझदारी का परिचय देना होगा और दूसरों के साथ अहम के टकराव से भी बच कर रहें। समाज में एक जिम्मेदार और सौम्य व्यक्ति की छवि बनाने का प्रयास करें। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें आज का राशिफलः- 

मेष (Aries)
मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, 12 राशियां, ज्योतिष भविष्यवाणी, आज का ज्योतिष, राशि फलादेश, 2025 राशिफल, प्रेम राशिफल, करियर राशिफल, स्वास्थ्य राशिफल

मेष राशि वाले आज के दिन सारा ध्यान महत्वपूर्ण कार्यों में लगा कर रखें, कर्म ही पूजा है इस सिद्धांत को न भूले। 

Advertisment

दवा से संबंधित कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा वहीं दूसरी ओर आयुर्वेद से संबंधित दवाइयों का कारोबार करने वालों का भी  दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है। 

युवा वर्ग बेवजह घर से बाहर न निकलें और न ही किसी के निजी मामले में हस्तक्षेप करें क्योंकि आज के दिन आपका किसी के साथ विवाद होने की आशंका है। पारिवारिक विवादों के चलते भी थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

स्वास्थ्य की दृष्टि से पीठ और चेस्ट का विशेष ध्यान दें, वाहन दुर्घटना के प्रति भी अलर्ट रहना है। 

Advertisment

वृष(Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

वृष राशि वालों को आज के दिन प्रभु भजन में ध्यान केन्द्रित करते हुए, बेवजह के तनाव लेने से बचना होगा।

 कर्मक्षेत्र में यदि रिक्वरी का कार्य करते हैं, तो संपर्कों को एक्टिव रखें। व्यापार को बढ़ाने के लिए सजग रहें लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि अनावश्यक माल डंप करने से बच कर रहें। 

Advertisment

कंपटीशन की तैयारी कर रहे, युवाओं को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। बड़े भाइयों से संबंध अच्छे बनाकर रखें, उनके साथ समय व्यतीत करें। 

सेहत में वह लोग अधिक सचेत हो जाएं, जो नशे का सेवन करते हैं अन्यथा किसी गंभीर बीमारी के गिरफ़्त में आ सकते हैं। 

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

मिथुन राशि के लोगों को समझदारी का परिचय देना होगा और दूसरों के साथ अहम के टकराव से भी बच कर रहें। समाज में एक जिम्मेदार और सौम्य व्यक्ति की छवि बनाने का प्रयास करें। 

कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग नयी नौकरी के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। कॉस्मेटिक का व्यापार करने वालों को लाभ होगा और यदि व्यापार को अपडेट करना चाहते हैं, तो भी समय उपयुक्त चल रहा है।

विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कुछ कम लगेगा। घर में किसी बुजुर्ग महिला का स्वास्थ्य खराब हो सकता है उनका ख्याल रखने में कोई कमी नहीं रखनी चाहिए।

सेहत में आज भी खानपान में पौष्टिक आहार को प्राथमिकता दें,  पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशि वालों को आज मूड अधिक स्विंग जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए मानसिक स्थिति का ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए दिन लाभ देने वाला हो सकता है साथ ही ग्राहक भी प्रसन्न नजर आएंगे।

ऑफिस की बात करें तो जिन लोगों का हाल-ही में प्रमोशन हुआ है उन्हें कार्य को लेकर एक्टिव रहना है, कार्य में तेजी बनाए रखें क्योंकि इस ओर ग्रहों का भी सपोर्ट मिल रहा है। 

पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं पर काम का अधिक भार होने वाला है।

 बिजली व धारदार चीजों से बच कर रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य की दृष्टि से ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव चोट पहुंचा सकता है। 

सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि वालों को वाणी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, हो सकता है कि दूसरों के भले के लिए ही बोली हुई बात आप कुछ कटुता से बोल जाए, जिससे सामने वाला नाराज हो जाएं। 

कला जगत से जुड़े लोगों को नये कार्य के लिए ऑफर मिल सकता है, इसे हाथ से जाने न दें। व्यापारियों को सामान का अच्छा मुनाफा मिलेगा।

व्यापारिक साझेदारी से आपको मुनाफा हो सकता है, पैतृक कारोबार में आपकी बाधाएं कुछ दूर होती नजर आएंगी।  

स्वास्थ्य में कब्ज से संबंधित समस्या हो सकती है कोशिश करिए की बाहर का भोजन न करें और पानी अधिक मात्रा में पिएं। 

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि वालें गैर जरूरी कामों में टाइम वेस्ट न करें। अपनी शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक ऊर्जा को संतुलित मात्रा में खर्च करें। 

कर्मक्षेत्र की बात करें तो अपने आत्मबल में कमी न आने दें क्योंकि जिन चुनौतियों का सामना आप कर चुके हैं आज उसके शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। 

पैतृक व्यापार को लेकर अगर मुकदमा चल रहा है, तो आपसी विवादों को भूल कर वार्तालाप करनी चाहिए, समझौते के तौर पर अच्छी डील हो सकती है। 

मल्टीग्रेन आटे की रोटी, फल, ओट्स, कम मिर्च मसाले से बनी सब्जियां का अधिक सेवन करें। 

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

तुला राशि के लोगों को पैसा उधार देने से बचना चाहिए, क्योंकि उधार वापस मिलेगा इसमें संदेह है। व्यापारिक साझेदारी से आपको मुनाफा हो सकता है, पैतृक कारोबार में आपकी बाधाएं कुछ दूर होती नजर आएंगी।  

ऑफिशियल नेटवर्क को बढ़ाने पर फोकस करें। वहीं ऑफिस की गुप्त जानकारी को किसी से शेयर न करें नहीं तो अपयश के भागी बनने में देर नहीं लगेगी। 

ससुराल पक्ष से विवाद होने की आशंका बनी हुई है, शांत रहते हुए माहौल को सुलझाएं। जीवनसाथी  के मान सम्मान  का ध्यान रखें और विवादित बातों को इग्नोर करने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य की दृष्टि से जिन लोगों को हृदय से संबंधित रोग है उन्हें आज सावधानी रखने की जरूरत है यदि बहुत चिकनाई युक्त भोजन करते हैं तो त्याग दें। 

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

ऑफिशियल कार्यों में हुनर दिखाने का यह सही समय है, इसलिए आज के दिन वृश्चिक राशि के लोगों को जो भी कार्य मिले उसे स्वीकार कर ले।

इलेक्ट्रॉनिक संबंधित व्यापार करने वालों को छोटे-मोटे मुनाफे हाथ लग सकता है, उधार में सामान देने से बचे। 

माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शारीरिक रूप से उनके लिए समय ठीक नहीं चल रहा है। 

हेल्थ में आज हार्मोन डिसऑर्डर को लेकर महिलाओं  का स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है, साथ ही आपको बीपी से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

धनु राशि के सभी लोग आयामों में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें। पुराना लिया गया ऋण भी चुकाने का समय आ गया है, वहीं दूसरी ओर किसी डेबिड और क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते समय अलर्ट रहें। 

जो लोग टेलिकम्यूनिकेशन से संबंधित जॉब करते हैं, उनके लिए दिन शुभ रहने वाला है। लोहे से संबंधित व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा। 

जो लोग थोक का व्यापार शुरू करना चाहते हैं उनको कागजी कार्यवाही ठीक से कर लेनी चाहिए वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

हेल्थ की बात करें तो आज दिमाग ठंडा रखना होगा, अधिक क्रोध करने से अन्य समस्या को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। 

मकर (Capricorn)
मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि वालों का दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा और कड़ी मेहनत करनी होगी क्योंकि कहने मात्र से कार्य नहीं बनने वाला  है, लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मेहनत ही एकमात्र उपाय है। 

उच्चाधिकारी से सहायता मिलेगी वहीं जो रिटायर हो चुके हैं, उनकी सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जो लोग व्यापार कर रहे है उनको किसी बड़े क्लाइंट से मदद मिलने की उम्मीद है। 

विद्यार्थी वर्ग समय बिल्कुल बर्बाद न करें, पढ़ाई में एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा तभी सफलता तक पहुंच पाएंगे। घर संबंधित कोई वस्तु खरीदने या बदलने की सोच रहें हैं तो बदल सकते हैं।

सेहत की बात करें तो पिछले कुछ दिनों को देखते हुए आज के दिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लोग कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने सलाहकारों से चर्चा अवश्य कर लें क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपका निर्णय गलत करा सकती है। 

ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो मानसिक रूप से कार्य को लेकर कुछ भार महसूस करेंगे वहीं पिछले पेंडिंग कार्य भी आपको परेशान करने वाले हो सकते हैं। 

परिवार की बात करें तो घर में कहीं कोई रिपेयरिंग कराना चाहते हो तो करा सकते हैं। 

सेहत की बात करें तो अब बहुत जरूरी है कि आप अपने स्वास्थ्य संबंधित सभी लापरवाहियों पर विराम लगा दें, अन्यथा लापरवाही महंगी पड़ सकती है। 

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि वालों को आज के दिन रिलैक्स करना चाहिए और परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए, ग्रहों की स्थिति परिवार वालों के साथ आपका अच्छा कांबिनेशन बना रही है। 

नयी नौकरी के प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। जिन व्यापारियों को सरकारी एजेंसी से किसी प्रकार की नोटिस आ चुकी है उसको आज समाप्त कर लें, अन्यथा तनाव के कारण व्यापार पर फोकस नहीं कर पाएंगे।  

पुराने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, या फोन पर ही उनसे संपर्क करें।  

पेट संबंधी प्रॉब्लम हो सकती हैं, इसलिए मसालेदार चीजों से परहेज करें।

daily horoscope Aug 2025 | daily horoscope | rashifal today |  astrology news Today rashifal predictiondaily news India | rashifal today : daily horoscope July 2025 not present i

daily horoscope rashifal today astrology news Today rashifal prediction daily horoscope Aug 2025
Advertisment
Advertisment