/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/16/HsOl3z8SzS4EnVDQ7aga.jpg)
Aaj ka Rashifal 17 Jun2025: ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। मिथुन राशि के लोग ऑफिस के महत्वपूर्ण फाइल को संभाल कर रखें, आपसे खोने की आशंका है। ग्रहों की स्थिति नौकरी संबंधित ठीक नहीं चल रही है। सिंह राशि के लोगों को कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को बॉस और वरिष्ठ लोगों का सानिध्य काम आएगा, वहीं दूसरी ओर ऑफिस की महिला सहकर्मियों से भी तालमेल बना कर चलना होगा। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें साप्ताहिक राशिफलः- -
मेष (Aries)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/mAByAFALZtvG4xz3eJmq.jpg)
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
-
मेष राशि के लोगों को आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना है, ध्यान देना है कि आपकी वजह से किसी का दिल न दुखे।
-
जो लोग अभी तक कंपनी में स्थाई नहीं हैं उनके लिए यह समय चिंताजनक हो सकता है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें गुणवत्ता को बनाए रखें।
-
व्यापार में चल रही धीमी गति में सुधार होने की आशा है, ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए सलाह दी जाती है कि यदि आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।
-
यदि सिगरेट का सेवन करते हैं तो तत्काल रूप से छोड़ देना ही सेहत के लिए बेहतर होगा।
वृष(Taurus)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/hQPq6ytjSwa0chtAiXoc.jpg)
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
-
वृष राशि वाले कार्यस्थल के सभी लोगों का सम्मान करें, फिर चाहे आपसे उम्र और पद में कोई छोटा व्यक्ति ही क्यों न हो, सभी को प्रेम के साथ जवाब दें।
-
ऑफिस में जो लोग इधर की बातें उधर करते हैं उनसे दूरी बनाए रखनी होगी साथ ही व्यर्थ की बातों में टाइम खराब करने से बचे।
-
व्यापारी वर्ग के अधिक परिश्रम के उपरान्त कार्य बनने की संभावना है, धैर्य का दामन न छोड़ने में ही आपकी भलाई होगी। आज अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगा कर रखनी होगी।
-
हेल्थ कि बात करें तो सिरदर्द को लेकर परेशान हो सकते हैं, वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी अलर्ट रहना होगा।
मिथुन (Gemini)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/ePNgqZz5PX4obXL5k3kG.jpg)
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
मिथुन राशि के लोग ऑफिस के महत्वपूर्ण फाइल को संभाल कर रखें, आपसे खोने की आशंका है। ग्रहों की स्थिति नौकरी संबंधित ठीक नहीं चल रही है।
-
अनजाने में हुई के लिए गलतियों की क्षमा मांगने में संकोच न करें, इससे आपके दिल का बोझ कम होगा। व्यापारी वर्ग ग्राहकों से पैसे को लेकर वाद-विवाद करने से बचे।
-
ननिहाल की ओर से आपको लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। विवाह योग्य लोगों के विवाह की बात जोर पकड़ सकती है।
-
पुराने रोगों के प्रति अलर्ट रहना होगा क्योंकि लापरवाही के कारण रोग उभरने की आशंका है।
कर्क (Cancer)
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
कर्क राशि वालों की बात करें तो आलस्य के चलते कार्य पेंडिंग हो सकता है, वर्तमान समय में आपको कर्मप्रधान रहते हुए अपने कार्य पर पैनी निगाह बना कर रखनी होगी।
-
व्यापार में यदि किसी क्लाइंट को कोई बड़े सौदे के लिए हामी भर दी हैं, तो उसे जल्द पूरा करें अन्यथा उनसे आपके संबंध खराब हो सकते हैं।
-
परिवार के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें, उनकी एक मुस्कान आपकी सभी समस्याओं को दूर कर देगा। जीवनसाथी को लाभ मिलने के आसार दिख रहें हैं, उनके बनते हुए कार्य आपको प्रसन्न करेंगे।
-
सेहत में ध्यान-योग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। जो भी दिनचर्या बनाई है, उसका नियमित रूप से पालन करने का प्रयास करें।
सिंह (Leo)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/qJbV5GbiGscUcH4wAlKf.jpg)
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
सिंह राशि के लोगों को धर्म-कर्म पर ध्यान देना है क्योंकि वर्तमान समय में धार्मिक कर्म ही विघ्नों को हरने वाले होंगे।
-
कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को बॉस और वरिष्ठ लोगों का सानिध्य काम आएगा, वहीं दूसरी ओर ऑफिस की महिला सहकर्मियों से भी तालमेल बना कर चलना होगा।
-
रियल एस्टेट का कारोबार करने वालों को आज अलर्ट रहना है, कोई भी नया सौदा बिना किसी सरकारी दस्तावेज़ के करने से बचे।
-
जो लोग अधिक देर तक झुक कर कार्य करते हैं उनको स्पाइन में दिक्कत होने की आशंकाएं हैं।
कन्या (Virgo)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/9U11LFE5YBP0NnztqlYB.jpg)
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
कन्या राशि के लोग कार्य करने से पहले उसकी सूची तैयार कर लेनी चाहिए, हो सकता कि किन्हीं कारणों के चलते महत्वपूर्ण कार्य रह जाएं, जिसको लेकर मानसिक तनाव का सामना करना पड़े।
-
यदि बिना पुख्ता दस्तावेज़ के पैसे का लेन-देन कर रहें हैं, तो अलर्ट हो जाएं, नकारात्मक ग्रहों की स्थिति पैसे को डूबाने वाली हो सकती है।
-
जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन होने की आशंका है, यदि घर में सुख शांति का माहौल चाहते है तो नोकझोंक वालों बातों को इग्नोर करें।
-
मौसम में बदलाव के चलते आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।
तुला (Libra)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/fHoFJz6Uo1GYpFTVQHED.jpg)
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
तुला राशि के व्यापारी वर्ग के लिए आज आय-व्यय बराबर अनुपात में होने वाले है, कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा।
-
करियर से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रहेंगें।
-
व्यापारियों को अति महत्वाकांक्षा से बचना चाहिए। यदि कोई बड़ा निवेश करने जा रहे हैं तो अभी रुक जाना ही बेहतर रहेगा।
-
परिजनों के मध्य वैचारिक मतभेद होने की आशंका है, यदि कोई विवाद पहले से ही चल रहा है तो अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है।
-
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा वहीं दूसरी मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/Fy96zFCdizsgBHU0BBch.jpg)
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
वृश्चिक के लोग दिन की शुरुआत गणेश जी की भक्ति से करें, सभी कार्य सफल होगें। व्यापार करने वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है।
-
नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, वहीं दूसरी ओर कार्यों में जल्दबाजी करने से परिणाम उल्टा भी पड़ सकता है।
-
घरेलू महिलाओं को आज अपने घर की सज्जा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बिजली से संबंधित चीजों के प्रति अलर्ट रहना होगा।
-
हेल्थ में अस्थमा रोगियों को सचेत रहना होगा। धूल मिट्टी वाली जगहों पर जाने से बचें यदि जाना पड़ता है तो जरूरी सावधानी जरूर बरतें।
धनु (Sagittarius)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/S0lXREUQOUyY9vpu6uFq.jpg)
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
धनु राशि के लोगों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले वरिष्ठों से सलाह ले लेनी चाहिए, साथ ही आज शाम को अपने पितरों को प्रणाम करते हुए उनके चित्र के आगे धूपबत्ती जलाएं एवं पुष्प माला पहनाएं, उनके आशीर्वाद से आपके कार्य बनना शुरू हो जाएंगे।
-
सॉफ्टवेयर से संबंधित नौकरी करने वालों को कार्य में तेजी रखनी होगी। शेयर से संबंधित व्यापार करने वालों को आज अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं।
-
परिवार के साथ भजन-कीर्तन करने के लिए दिन उपयुक्त है। आस-पास के लोगों से विवाद करने से बचना होगा।
-
तला भुना खाने से परहेज करें, चिकनाई युक्त भोजन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की आशंका है।
मकर (Capricorn)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/a8iPWgO5rDtp6I0vTD8V.jpg)
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
मकर राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मी संग मनमाना व्यवहार करने से बचना है अन्यथा आपके गलत व्यवहार की शिकायत बॉस तो पहुंचाई जा सकती है।
-
जिन लोगों के बैंकिंग से संबंधित कार्य रुके हुए थे, उनको इस ओर अधिक प्रयास शुरु कर देना चाहिए।
-
पिता के सवालों का जवाब क्रोध में आकर न दें, नहीं तो माहौल गरम हो सकता है। यदि आपको क्रोध आ रहा है तो उस पर नियंत्रण रखिये।
-
हाइपर एसिडिटी की समस्या से परेशान हो सकते हैं, इसलिए आज लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचें।
कुंभ (Aquarius)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/4RmdrPjP92TT3l5eFHPz.jpg)
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास में कमी न आने दें। ईर्ष्या करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने की आशंका है, इसलिए सभी के साथ मित्रवत व्यवहार करना होगा। ध्यान रखें आपका तीखा व्यवहार दुश्मनों की लिस्ट को बढ़ा सकता है।
-
जो लोग लोहे का व्यापार करते हैं उनको अच्छा मुनाफ़ा हाथ लग सकता है।
-
पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज अनावश्यक रूप से खरीदारी न करें, अन्यथा बाद में दिक्कत हो सकती है।
-
सेहत को लेकर आज पीठ के दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।
मीन (Pisces)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/09/ecslZzOJKpkG37K5EQbT.jpg)
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
मीन राशि के लोग ज्ञान के आस-पास बने रहने का प्रयास करें, ज्ञान के माध्यम से आपको लाभ मिलने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर मन में भी प्रसन्नता रहने वाली है।
-
ऑफिस में व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें, बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा उनसे कुछ सीखने को मिलेगा।
-
बिजनेस में नई योजनाओं के विषय में प्लान करेंगे, साथ ही महत्वपूर्ण फैसलों में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है।
-
नसों से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहना होगा। छोटे बच्चों का ध्यान रखें उनके खेलकूद के समय उनके पास बने रहें, चोट चपेट लगने की आशंका है।