Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु राशि के लोग सही दिशा में कार्य करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी

ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। धनु राशि के लोगों के मन में चैरिटी करने का विचार आ रहा है तो उसे तुरंत कीजिए।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Rashifal 15 jun
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Aaj ka Rashifal 15 Jun 2025: ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। धनु राशि के लोगों के मन में चैरिटी करने का विचार आ रहा है तो उसे तुरंत कीजिए। सही दिशा में पूरी क्षमता से कार्य करेंगे तो उसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा, पितरों की कीर्ति काया आपको आर्शिवाद दें रही है, इसलिए आप खूब मेहनत करें। मेष राशि के लोगों को सकारात्मक ग्रहों का सपोर्ट मिलेगा, यानी जो मेहनत पिछले दिनों में की थी उसके प्रतिफल में कुछ गेन होगा। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें साप्ताहिक राशिफलः- 

Advertisment

मेष (Aries)
मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

  • मेष राशि के लोगों को सकारात्मक ग्रहों का सपोर्ट मिलेगा, यानी जो मेहनत पिछले दिनों में की थी उसके प्रतिफल में कुछ गेन होगा। 

     

  • व्यापार से जुड़े लोगों को वाणी में गंभीरता रखनी चाहिए हल्की वाणी बड़े ग्राहकों से विवाद करा सकती है। 

     

  • पितामाह के साथ समय व्यतीत करें और यदि वह दुर्भाग्यवश इस दुनिया में नहीं हैं तो उनको याद कर नमन करें। पुराने मित्र एवं रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क बनाए। संतान की ओर से चल रही चिंताएं अब कम होगी।

     

  • सेहत को ध्यान में रखते हुए खानपान सही रखें। मोटे अनाज का सेवन करना होगा, पानी का सेवन अधिक करें। 

Advertisment

वृष(Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

  • वृष राशि के लोगों को क्रोध पर संयम रखना होगा, यदि बॉस ऑफिशियल काम का विवरण ले तो नाराज न हो, इसे हल्के में ही लेने का प्रयास करें।

     

  • कार्य पूरा न होने पर बॉस का मूड थोड़ा ऑफ हो सकता है, वहीं दूसरी ओर यदि आपकी कमियाँ बताए तो इसके लिए बिल्कुल मन खिन्न करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि कमियों को ठीक करना होगा। बिगड़े कामों को सुधारें।

     

  •  घर परिवार में स्थितियां आपसी टकराव कराने वाली हो सकती है, इसलिए अनावश्यक रूप से विवादित बातों को बढ़ावा देने से बचना चाहिए। हनुमान जी की आराधना करें, हनुमान चालीसा का पाठ करना भी उत्तम रहेगा। 

     

  • स्वास्थ्य की दृष्टि से घर पर ही रहें, अगर बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकले। 

Advertisment

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

  • मिथुन राशि के लोग कार्यस्थल पर नियमबद्ध रहें और दूसरों को भी नियमों का पालन करने की सलाह दें। 

     

  • सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, ऐसा करना आपके नेटवर्क को मजबूत करने वाला होगा। किसी को मदद के तौर पर उधार भी देना पड़ सकता है। 

     

  • लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर रखना है, यदि उन्होंने कॉफिडेन्शल बातें शेयर की है तो उसे अपने तक ही रखें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।

     

  • यदि आप स्वास्थ्य लाभ के लिए योग और ध्यान करते हैं, तो बहुत अच्छे परिणाम मिलेगें। रक्तचाप के रोगियों को सावधान रहना होगा। 

Advertisment

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

  • कर्क राशि के लोगों की दूसरों के साथ कंपटीशन की भावना रहेगी। इसे सकारात्मक की ओर ले जाते हुए औरों से खुद को बेहतर साबित करने का प्रयास करें। 

     

  • प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले विद्यार्थी प्रोफेशनल तरीके से पढ़ाई करें, खासतौर पर उन प्रश्नों पर अधिक गौर करें जो पूर्व परीक्षाओं में आ चुके हैं।

     

  • जो महिलाएं घर में सिलाई या फैशन डिजाइनिंग से संबंधित काम करती है, उनके लिए समय उपयुक्त है, तेजी से खुद को अपडेट करने पर ध्यान देना होगा। 

     

  • स्वास्थ्य सम्बन्धी पिछली परेशानियों का समाधान मिलेगा। गिर कर चोट लगने की आशंका है। 

सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  • सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो बेवजह कि चर्चा से बचना होगा, न ही किसी की बुराई करें और न ही सुने। कार्य पूरा करने के बाद आराम को महत्व देना चाहिए। 

     

  • मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को निस्संदेह दूसरों से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों यारों के बीच शो ऑफ करने से धन अधिक खर्च हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

     

  • यदि पिता का मूड खराब है तो उसे ठीक करने की जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए, इसलिए उनके दिल की बात को जानना बेहद जरूरी है।

     

  • स्वास्थ्य लाभ के लिए आपको धैर्य और शांत चित्त रहना होगा। मन शांत रखने के लिए पसंदीदा कार्यों का सहारा लें इससे आपको निश्चित रूप से आराम मिलेगा।

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

  • कन्या राशि के लोगों को कार्य करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि कार्य में आ रही रुकावटों को कैसे कम किया जाएं। अपनी समस्याओं को खुद ही सुलझाने का प्रयास करें इसके लिए किसी पर भी निर्भर न रहें। 

     

  • वयानी विद्यार्थी वर्ग मित्रों के साथ ऑनलाइन रहते हुए, नोट्स शेयर करते रहें। इसके साथ आपको अपने सब्जेक्ट में माहिर बनना है। जिससे आप आने वाले दिनों में आप अच्छा प्रदर्शन कर सके।

     

  • घर में माता-पिता का ध्यान रखें, उनके स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। 

     

  • हेल्थ को लेकर एक्टिव रहें, वहीं इम्यून सिस्टम काफी कमजोर है इसलिए वायरस से बचकर रहना है। 

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  • आज के दिन तुला राशि के लोग अलर्ट रहें, क्योंकि नकारात्मक ग्रह अपना थोड़ा प्रभाव बनाए हुए हैं। 

     

  • कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को भविष्य के लिए प्लानिंग करनी चाहिए, जो नये मोड़ में कारगर साबित हों। 

     

  • बड़े व्यापारी वर्ग को वर्तमान की स्थिति को देखकर परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि धैर्य रखते हुए, कार्य की प्लानिंग करनी चाहिए। 

     

  • संतान यदि छोटी है तो उसके साथ समय व्यतीत करें, यदि बड़ी है तो उसकी पढ़ाई में मदद करनी चाहिए। 

     

  • इस राशि के जिन लोगों को पहले से पेट की समस्या है उन्हें अलर्ट रहना है, खासकर अपेंडिक्स की समस्या से जो लोग जूझ रहें हैं। 

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

  • वृश्चिक के लोग हर्ष उत्साहित होते हुए दिन को मौज-मस्ती के साथ व्यतीत करना होगा। वाणी में संयम बना कर रखना है, दूसरों की बातों का पूरा सुने बिना न काटें। वहीं दूसरी ओर इसके नकारात्मक ग्रह की पावर को कम करने के लिए अच्छी किताबें पढ़ें। 

     

  • ऑफिशियल कार्य को करने में यदि कोई दिक्कत आती है तो उसे इन दिनों सीखना होगा और आने वाली त्रुटियों को कम करना होगा।

     

  •  पड़ोसियों के साथ झगड़ा होने की आशंका है यदि विवाद होता है तो शांत रहें।

     

  • स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए अगर कई दिनों से बीमार चल रहे, हो तो नियमित रूप से दवा लेने में लापरवाही न करें।

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

  • धनु राशि के लोगों के मन में चैरिटी करने का विचार आ रहा है तो उसे तुरंत कीजिए। 

     

  • सही दिशा में पूरी क्षमता से कार्य करेंगे तो उसका सुखद परिणाम आपको प्राप्त होगा, पितरों की कीर्ति काया आपको आर्शिवाद दें रही है, इसलिए आप खूब मेहनत करें।

     

  • जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, उनके साथ समय व्यतीत करें। शुभचिन्तकों की सलाह पर ध्यान दें। 

     

  • स्वास्थ्य की बात करें तो गठिया रोगियों को ठंड और गर्म से बचकर रहना होगा नहीं तो दर्द का सामना करना पड़ सकता है। 

मकर (Capricorn)
मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

  • मकर राशि के लोग ऑफिशियल वर्क को पूरा करने में कोई भी लापरवाही नहीं करें। बातों में समय न गवांते हुए सभी से टू द प्वाइंट बात करें। 

     

  • विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर परेशान होगें। जिन लोगों की पढ़ाई बीच में ही छूट गयी थी उनको फिर से पढ़ाई करने का विचार बनाना होगा। 

     

  • घर में बिजली की वायरिंग को लेकर कोई दिक्कत चल रही है तो उसे ठीक करा लेने में ही समझदारी है। परिवार के लिए दिन सामान्य है।

     

  • अग्नि तत्व पेट में प्रधान है इसलिए खाली पेट बहुत देर रहना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। 

कुंभ (Aquarius)
कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

  • कुंभ राशि के लोग दिन की शुरुआत में कार्य को लेकर थोड़ा परेशान नजर आने वाले हैं। लेकिन धैर्य रखना होगा, ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव शाम तक कार्य पूरा करने में आपका सहयोग देंगे। 

     

  • व्यापारी वर्ग को पूर्व नियोजित कामों में योगदान देना पड़ सकता है। किसी गरीब की मदद के लिए आर्थिक योगदान करना चाहिए। 

     

  • नौकरी पेशा में रिसर्च और डवलपमेंट से जुड़े लोगों को प्रोजेक्ट्स में लाभ होगा। जो लोग ऑनलाइन बिजनेस का कार्य करते हैं, उनको काफी अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। 

     

  • सेहत का ध्यान रखें यदि किसी रोग की दवा लेते हों तो उसको अनियमित करना नुकसानदायक हो सकता है।  

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

 

  • मीन राशि के लोगों को लक एण्ड लेबर दोनों से ही लाभ प्राप्त होगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहें हैं, तो ये समय बदलाव का नहीं है।

     

  • इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करने वालों की आय में वृद्धि होने की संभावना दिख रही है।

     

  • आज के दिन कुछ धर्म-कर्म पर ध्यान दें, इसके लिए पूरे परिवार के साथ रामचरितमानस का पाठ, भागवत कथा करना उत्तम रहेगा। 

     

  • सेहत में चेस्ट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि पहले से परेशानी चल रही है तो सावधान हो जाएं। 

Advertisment
Advertisment