Advertisment

Aaj ka Rashifal: वृष राशि वाले मन और बुद्धि दोनों का तालमेल बनाए रखें

ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। मन और बुद्धि दोनों का तालमेल बनाए रखने से वृष राशि वालों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी, जिसका लाभ ले और खुद को अपडेट करने का प्रयास करें।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
Rashifal 23 jun
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Aaj ka Rashifal 23Jun2025: ग्रहों की चाल को देखते हुए आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। मन और बुद्धि  दोनों का तालमेल बनाए रखने से वृष राशि वालों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी, जिसका लाभ ले और खुद को अपडेट करने का प्रयास करें। कर्क राशि के लोगों का मन प्रसन्न रहने वाला है, जिसका कारण लोगों से प्राप्त सहयोग और स्नेह हो सकता है। कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी जिससे कार्य पूरे होते भी दिखाई दे रहे हैं। जीवन के अन्य आयामों के मामले में कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन? पढ़ें साप्ताहिक राशिफलः-
  

Advertisment

मेष (Aries)
मेष (Aries)

अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

मानसिक दबाव के बावजूद मेष राशि के लोगों में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। जो कार्य को सरल बनाने में आपकी मदद करेगी। दिन के अंत तक धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।

Advertisment

सहकर्मियों से आज कुछ खटपट होने की आशंका है, अपने मन को शांत रखते हुए आज कार्यों को पूरा करने की कोशिश  करें। 

व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है या कोई अचानक धन से संबंधित लाभ भी हो सकता है। 

घर में अगर कोई दमें की बीमारी से पीड़ित है, तो आपको  सावधान रहना है और उनकी सेहत का ध्यान रखना है।

Advertisment

वृष(Taurus)
वृषभ (Taurus)

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

मन और बुद्धि  दोनों का तालमेल बनाए रखने से वृष राशि वालों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी, जिसका लाभ ले और खुद को अपडेट करने का प्रयास करें। 

Advertisment

ग्रहों की चाल आपके लिए अनुकूल है, बिजनेस में कोई नया पार्टनर जुड़ सकता है जिसका आगमन बिजनेस के लिए लाभदायक होगा। 

बच्चों के साथ अच्छा बर्ताव करें, अत्यधिक क्रोध करने से बचें वरना आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से अपनी दिनचर्या में व्यायाम व योग को भी शामिल करें। वर्तमान समय में आलस्य आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं। 

मिथुन (Gemini)
मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

मिथुन राशि के लोग नेटवर्क बढ़ाने में फोकस करें, जितना ज्यादा संपर्क बनेंगे उतना ही आप करियर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और ऑफिशियल रूप से फायदा होगा।

फाइनेंस से संबंधित बिजनेस करने वाले अधिक अलर्ट हो जाएं, आर्थिक नुकसान हो सकता है। दस्तावेज की अच्छे से जांच पड़ताल करने के बाद ही कोई नया कार्य करें।

 हाथ समेटकर चलने का प्रयास करें क्योंकि घरेलू कार्यों में धन अधिक खर्च  होने की आशंका है। मेहमानों की आवभगत में भी धन खर्च हो सकता है।

सेहत को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो आप अपने साथ  परिवार को भी मुश्किलों में डाल सकते हैं।  

 कर्क (Cancer)

कर्क (Cancer)

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशि के लोगों का मन प्रसन्न रहने वाला है, जिसका कारण लोगों से प्राप्त सहयोग और स्नेह हो सकता है। कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी जिससे कार्य पूरे होते भी दिखाई दे रहे हैं। 

करियर की बात करें तो कार्य को लेकर लोग आपसे बहुत प्रभावित होंगे। यदि कार्य को और बेहतर बनाने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़े तो पीछे न हटे। 

 कानूनी दांवपेच से बच कर रहें, ग्राहकों के साथ विवाद करने से बचें और छोटी-छोटी बातों को तूल देने के बजाय इग्नोर करने का प्रयास करें।

हेल्थ में आज एक बात ध्यान रखनी है कि ओवर इटिंग से बचना होगा जरूरत से थोड़ा कम ही भोजन करें।

सिंह (Leo)
सिंह (Leo)

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि के लोगो को कर्मठ रहना है, मेहनत आपको सफलता तक पहुंचाने में मदद करेगी लेकिन ज्ञान का अहंकार दिखाना नुकसानदायक हो सकता है। 

इलेक्ट्रॉनिक संबंधित व्यापार करने वाले लोग लाभ की स्थिति में नजर आ रहे हैं। आज कार्यस्थल पर भीड़ भाड़ नजर आने वाली है।

जीवनसाथी को आगे बढ़ाने में उनकी मदद करें। यदि वह आजीविका के क्षेत्र में कुछ  करना चाहते हैं तो उनका प्रोत्साहन बढ़ाने का प्रयास करें।

जो लोग शराब आदि का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं उनको तत्काल रूप से इसका त्याग कर देना चाहिए। 

कन्या (Virgo)
कन्या (Virgo)

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि वालों पर आलस्य हावी होगा, जिस कारण ऑफिशियल कार्य भी बाधित होने की आशंका है। जो लोग घर से ही काम कर रहें हैं, उनको टेक्नोलॉजी का पूर्ण प्रयोग करना होगा साथ ही ऑफिशियल मेलों पर पैनी निगाह रखें। 

व्यापारियों की बात करें, तो आज  भाग्य साथ है। ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी औरआर्थिक स्थिति में सुधार आता दिखाई दे रहा है।

  घर में कोई नुकसान होने की आशंका है कीमती सामानों की सुरक्षा रखें। यदि बिजली, पानी या इलेक्ट्रॉनिक सामान की रिपेयरिंग से जुड़ा कोई कार्य अधूरा है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें।

पेट से संबंधित रोगों के प्रति सचेत रहना है, हल्का फुल्का भोजन करें और खाने पीने के बाद कुछ देर वॉक भी करें।

तुला (Libra)
तुला (Libra)

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

मन बाहरी आवरण को देखकर अट्रैक्ट हो सकता है जिस पर आपको नियंत्रण रखना है। सही और गलत के बीच के फर्क को समझे उसके बाद ही कोई निर्णय लें।

 कार्यों में तेजी रखनी होगी। व्यापारी वर्ग बड़े मुनाफे को लेकर परेशान न हो बल्कि छोटे-छोटे मुनाफे पर ध्यान देना चाहिए। 

युवा वर्ग दिखावे बाजी और अनावश्यक वाद विवाद में पड़ने से बचना है। फिजूल के खर्च आर्थिक रूप से परेशान करने वाले हो सकते हैं। बड़ी बहन से अगर मतभेद चल रहा हो तो उसे सुलझा लें, क्योंकि आपका हठी स्वभाव आपको भी नुकसान पहुँचाएगा।

 किडनी संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहना है या इससे जुड़े रोग उभरने की आशंका है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक (Scorpio)

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि वाले दिमाग को शांत रखते हुए भविष्य की प्लानिंग करें, जो लोग फाइनेंस डिपार्टमेंट में काम करते हैं उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना है।

 जो लोग लैब व रिसर्च विंग में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है अपने कार्य पर फोकस बनाए रखें। 

कपल्स के बीच किसी बात को लेकर विवाद या अलगाव की स्थिति बनती दिखाई दे रही है, जोकि आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। 

रक्तचाप यदि हाई रहता है तो विशेष ध्यान रखें, अग्नि प्रधान ग्रह इसको बढ़ा रहें हैं। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है।

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

ग्रहों की स्थिति को देखते हुए हो सकता है आज धनु राशि के लोगों को किए गए कर्म का फल न मिले, लेकिन धैर्य रखते हुए सही समय का इंतजार करना होगा। ऑफिशियल कार्यों को ध्यान पूर्वक करना होगा। 

खाद्य पदार्थ के व्यापारियों को माल स्टॉक करके रखना लेना चाहिए। मौसमी प्रभाव या अन्य किसी कारण से माल की कमी होने की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

महिलाओं को अपने क्रोध पर नियंत्रण करना है, यदि आप घर और जॉब दोनों एक साथ मैनेज कर रही हैं तो आज किसी से विवाद होने की आशंका है। 

 सेहत में विशेष कर महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए आज कुछ हार्मोनल डिसऑर्डर जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर (Capricorn)
मकर (Capricorn)

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि के लोगों को अहंकार और क्रोध की वाणी बोलने से बचना होगा। यदि कोई राय देता है तो बिना सुने उनके प्रश्नों का उत्तर न दे। 

अधीनस्थों पर बेवजह का हुक्म न चलाएं, यदि वह गलती करते हैं तो सौम्यता के साथ उनकी समस्याओं को समझना होगा।  सामाजिक स्तर पर सभी के साथ विनम्रता से पेश आना है, क्योंकि आज ईगो बढ़ाने वाले प्लेनेट काफी एक्टिव है।

व्यापारी वर्ग को आवश्यकता के अनुसार ही लोन लेना चाहिए, अत्यधिक लोन भविष्य में तनाव दे सकता है।

 जो लोग अक्सर भूल जाते हैं या जिनकी याददाश्त कमजोर है। उन्हें ध्यान योग से मस्तिष्क को स्थिर करने का प्रयास करना चाहिए।

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ (Aquarius)

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ राशि के जो लोग अपने घर से ही कोई कारोबार करते हैं या वर्तमान समय में घर से ही कार्य कर रहे हैं, उन लोगों के लिए दिन ज्यादा अच्छा है। आज जो भी मुनाफा होता है उसे खर्च न करते हुए भविष्य के लिए सेविंग करना उचित रहेगा।

आपके विचार और अच्छी गुणवत्ता के कार्यों से बॉस प्रसन्न होकर आपको नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। 

बड़े भाई के साथ यदि समय व्यतीत करने का अवसर मिले तो हाथ से जाने न दें। कुटुंब में काफी चहल-पहल रहेगी, परिवार  के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य की दृष्टि से सिर और आंखों का दर्द परेशान कर सकता है। लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप का प्रयोग करने से बचें।

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

मीन राशि के लोगों का ऑफिशियल कार्यों को  करने में मन लगेगा और कार्यों की प्रति आपकी क्विकनेस अच्छे रिजल्ट लेकर आएगी। आज का पूरा दिन लाभ के इर्द-गिर्द ही रहेगा अब वह पैसा हो, स्वस्थ हो या फिर पारिवारिक जीवन  किसी भी आयाम से जुड़ा हो सकता है।

 ग्रहों की स्थिति और मन काफी सकारात्मक है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उपयुक्त है।  घर से संबंधित चीजों के लिए यदि कोई लोन या कर्ज ले रखा है, उसे खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दें।

व्यापारी वर्ग की बात करें तो आज सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित कार्य करने वालों के लिए यह समय कष्टदायक रहेगा।

घर में पालतू जानवर है तो साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।  किसी तरह का इंफेक्शन होने की आशंका है।

Advertisment
Advertisment