Advertisment

मिथुन 28 April ka Rashifal: बॉस आपके समर्पण से प्रसन्न होकर पदोन्नति की संभावना जता सकते हैं

जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अपनी तैयारी में पूरी मेहनत करनी चाहिए और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना आवश्यक रहेगा। नौकरीपेशा लोग श्रम को बढ़ाएं। बॉस आपके समर्पणसे प्रसन्न होकर पदोन्नति की संभावना जता सकते हैं।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
मिथुन rashi03
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मिथुन

Advertisment

मिथुन (Gemini)

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज महत्वाकांक्षा की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। थोड़े से प्रयास और पूरे जोश के साथ आप अपने कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे।

Advertisment

जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अपनी तैयारी में पूरी मेहनत करनी चाहिए और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना आवश्यक रहेगा। नौकरीपेशा लोग श्रम को बढ़ाएं। बॉस आपके समर्पण और परिश्रम से प्रसन्न होकर पदोन्नति की संभावना जता सकते हैं।

कारोबार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन बिना पूरी जानकारी के कोई निर्णय न लें। जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है।

विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में कुछ रुकावट आ सकती हैं। मन को एकाग्र कर और अनुशासन से पढ़ाई करने पर ही सफलता मिलेगी।

Advertisment

जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें। उनकी भावनाओं को समझने से रिश्ते मजबूत होंगे और घर में सुखद वातावरण बना रहेगा।

घर की महिलाएं विशेषकर रसोई का कार्य करते समय सावधानी बरतें। लापरवाही से जलने या कटने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

स्वास्थ्य में एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लें, खुद से इलाज करने से समस्या बढ़ सकती है।

Advertisment

नकारात्मक चीजों जैसे तंबाकू, शराब आदि के सेवन से दूरी बनाए रखें, यह आपके स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए बेहतर होगा।

गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। नियमित जांच और पौष्टिक आहार को प्राथमिकता देना आज के दिन विशेष लाभकारी रहेगा।

Advertisment
Advertisment