महाकुंभनगर, वाईबीएन नेटवर्क।
Hindu Women Traditions: सुहागिन स्त्रियों के लिए सोलह श्रृंगार का खास महत्व है, जिसमें चूड़ियां भी शामिल होती हैं। सनातन धर्म में चूड़ियों को पति की उम्र के साथ जोड़ा गया है। यही वजह है कि शादी के बाद हर महिला सिंगूर और मंगलसूत्र के साथ ही चूड़ियां भी पहने हुए नजर आती है। लेकिन कई बार महिलाओं के हाथ से या हाथ में पहनी हुई चूड़ियां अचानक टूट जाती हैं। ऐसे में औरतें इस बात को इग्नोर कर देती हैं, लेकिन यह एक सोचने वाली बात है। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में चूड़ी से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिसमें टूटी हुई चूड़ी का क्या करना चाहिए, इसके बारे में भी बताया गया गया है। आइए जानते हैं ज्योतिष के अनुसार टूटी चूड़ी का क्या करें।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: जीवन में बुरा समय लाती है घर की इस दिशा में लगी हुई घड़ी, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
क्यों नहीं फेंकना चाहिए टूटी चूड़ी
चूड़ी न केवल एक फैशन और खूबसूरती बढ़ाने वाली चीज है, बल्कि सनातन धर्म में इसे एक पवित्र श्रृंगार भी माना जाता है। हिंदू धर्म में चूड़ी सुहाग का प्रतीक मानी जाती हैं। अगर किसी वजह से चूड़ी टूट जाए तो इसे बेहद अशुभ माना जाता है। दरअसल, चूड़ी का अचानक टूटना घर में अशुभ घटनाओं की ओर इशारा करता है। इसे कचरे में फेंकने की बजाय किसी पेड़ की जड़ में दबाने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: Vaastu Tips: किसी के घर से अनजाने में भी न लाएं ये 3 चीजें, वरना खुशहाल परिवार भी हो जाएगा बदहाल
सेहत से जुड़ा है चूड़ा का संबंध
ज्योतिष शास्त्र में चूड़ी का संबंध सेहत के साथ बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि चूड़ी बजने से जो ध्वनि या वाइब्रेशन निकलती है, उससे महिलाओं की मेंटल हेल्थ बेहतर बनी रहती है। इसके अलावा इससे महिला का पूरा स्वास्थ्य प्रभावित होता है। वहीं, जो महिलाएं चूड़ी नहीं पहनती उनकी हेल्थ खराब रह सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप इस सुहाग की निशानी को कूड़े में फैंकने की बजाय सही स्थान पर रखें।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रात को सोने से पहले सिरहाने रख लें ये 4 चीजें, मिलेगा सुकून और जीवन में आएगी खुशहाली
अनमैरिड महिलाएं कर सकती हैं ऐसा
अगर किसी अनमैरिड लड़की की चूड़ी हाथ में टूट जाए तो उसे कूड़े में फेंका जा सकता है, इसमें कोई प्रॉब्लम नहीं है। हालांकि, चूड़ी को इधर-उधर बिल्कुल न फेंकें, इस बात का ध्यान रखें। इसके अलावा अनमैरिड लड़कियों की चूड़ी टूटने से फैमिली को भी कई नुकसान या दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Money: भूलकर भी न रखें घर की इन 3 जगहों पर धन, वरना जीवनभर बने रहेंगे गरीब