Advertisment

Holika Dahan:इस दिन करें यह उपाय, घर में आएगी सुख-संपत्ति और कष्टों से मिलेगा छुटकारा

होलिका दहन 13 मार्च को है और दहन का मुहूर्त मात्र 1 घंटे का है। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कुछ  उपाय करने से घर में सुख-संपत्ति आती है और कष्टों से छुटकारा भी मिलता है।

author-image
Mukesh Pandit
होलिका
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Holika Dahan: होली के पर्व से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च को है और दहन का मुहूर्त मात्र 1 घंटे का है। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कुछ  उपाय करने से घर में सुख-संपत्ति आती है और कष्टों से छुटकारा भी मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। 

Advertisment

भद्रा का रहेगा साया 

होलिका दहन इस 13 मार्च की रात्रि में होगा और होली 14 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन के दिन लोग अपने कुल देवता की भी पूजा आराधना करते हैं। परंपरा के अनुसार उदया तिथि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को रंग की होली मनाई जाती है। इस वर्ष होलिका दहन का शुभ मुहूर्त केवल 1 घंटे ही है। इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा। इस बार भद्रा 10:44 तक रहेगा। इसके बाद होलिका दहन 10:44 के बाद रात्रि में किया जाएगा। वहीं होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि विधि-विधान से होलिका दहन की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-संपत्ति का आगमन होता है।

नकारात्मक ऊर्जा जलकर राख हो जाती है

Advertisment

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी के अनुसार,13 मार्च की रात्रि में होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन में सभी नकारात्मक ऊर्जा जलकर राख हो जाती हैं। इसके अलावा इस दिन माता लक्ष्मी से जुड़े भी कुछ खास उपाय किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।ऐसा करने से अभिष्ट की प्राप्ति होती है।

ये करें उपाय

  • होलिका दहन के दिन सरसों और काले तिल को अपने ऊपर से घूमा कर होलिका की आग में डालना चाहिए ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
  • होलिका दहन के बाद जब इसकी राख ठंडी हो तो उसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। ऐसा करते से धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • होलिका दहन के दिन घर के मुख्य द्वार के पास एक दीपक जलाना चाहिए ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
  • अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो होलिका दहन में नारियल को अर्पित करना चाहिए।
  • होलिका दहन के रात पान के पत्ते का भी एक उपाय करना चाहिए। एक पान का पत्ता लेकर पान में देसी घी डालकर होलिका दहन में डालना  चाहिए। ऐसा करने से भी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • होलिका दहन के समय 7 पान के पत्ते ले लें। इसके बाद होलिका दहन की 7 बार परिक्रमा करें और हर परिक्रमा करते समय 1 पत्ता
  • होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। इस तरह 7 परिक्रमा के 7 पत्ते होलिका दहन में जाएंगे। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति रहेगी और परिवार के सदस्यों की अच्छी उन्नति भी होगी।
Advertisment
Advertisment