Advertisment

Mahakumbh 2025: श्रद्धा और मनोरंजन का संगम, जंक्शन पर बना गेमिंग जोन

प्रयागराज महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के क्रम में ही यहां आने वाले बच्चे, व्यस्क और वृद्ध मनोरंजक गेम्स का भी लुफ्त उठा सकेंगे। इसके लिए प्रयागराज रेल मंडल ने जंक्शन पर गेमिंग जोन का निर्माण किया है।

author-image
Kamal K Singh
Kumbh Mela

Kumbh Mela Photograph: (google )

महाकुंभनगर (वाईबीएन नेटवर्क): प्रयागराज महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के क्रम में ही यहां आने वाले बच्चे, व्यस्क और वृद्ध मनोरंजक गेम्स का भी लुफ्त उठा सकेंगे। इसके लिए प्रयागराज रेल मंडल ने जंक्शन पर गेमिंग जोन का निर्माण किया है। उत्तर मध्य रेलवे का यह पहला गेमिंग जोन है, जो महाकुंभ से पहले प्रयागराज जंक्शन पर कार्य करना शुरू कर देगा। इसका लाभ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को मिलेगा।

Advertisment

नॉर्दन सेंट्रल रेलवे का पहला गेमिंग जोन

प्रयागराज मंडल के स्टेशनों पर कई आधुनिक और उन्नत सेवाओं का निर्माण कर चुका है। इसी क्रम में प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म 6 के निकट, सिविल लाइंस साइड में गेमिंग जोन शुरू किया गया है। यह नॉर्दन सेंट्रल रेलवे का पहला गेमिंग जोन है। ये गेमिंग जोन हाई-एंड गेमिंग वीआर क्रिकेट बॉक्स, मोशन थिएटर, पीसी गेम्स, आर्केड गेम्स, जंगल सफारी, एयर हॉकी और वीआर गेम्स से लैस होगा। यात्री क्लासिक से लेकर आधुनिक आर्केड गेम्स तक कई तरह के खेलों का आनंद ले सकते हैं। यह जोन यात्रियों को मनोरंजन का अनूठा अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया गया है। यह गेमिंग जोन फन स्पेस एलएलपी द्वारा स्थापित किया गया है।

24 घंटे ले सकेंगे गेमिंग जोन का आनंद  

Advertisment

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि गेमिंग जोन की सुविधा न सिर्फ यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी, बल्कि बच्चों, वयस्कों और वृद्धों जैसे सभी आयु वर्गों के लिए भी इसका अनुभव बेहतर होगा। गेमिंग ज़ोन 24/7 खुला रहेगा और यात्री निर्धारित शुल्क पर टिकट खरीदकर इसका उपयोग कर सकेंगे। यह गेमिंग जोन मॉल में बने गेमिंग जोन की तर्ज पर बनाया गया है। यह पहल यात्रियों को बेहतर, आधुनिक व उन्नत सुविधाएं देने की दिशा में प्रयागराज मण्डल के प्रयासों का हिस्सा है। इससे पहले प्रयागराज जंक्शन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज और स्लीपिंग पॉडस जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध करा चुका है। यह गेमिंग जोन देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के मनोरंजन की विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराएगा।

महाकुंभ 2025
Advertisment
Advertisment