Advertisment

Purnima 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर है चंद्र ग्रहण का प्रकोप, इन वस्तुओं का करें राशि के मुताबिक दान

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करके व्रत रखा जाता है, और यह समय विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत रखने और चंद्रमा को अर्घ्य देने से जीवन की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। 

author-image
Mukesh Pandit
Bhadrapat Purnima
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भाद्रपद पूर्णिमा, जो भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम पूर्णिमा को मनाई जाती है, एक विशेष धार्मिक अवसर है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करके व्रत रखा जाता है, और यह समय विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत रखने और चंद्रमा को अर्घ्य देने से जीवन की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। स्नान और दान करना भी इस दिन अत्यधिक पुण्यकारी माना जाता है। वैसे तो पूरे साल पड़ने वाली पूर्णिमा खास होती है। लेकिन, इस बार यह पूर्णिमा और खास होने वाली है। इस दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है।2025 में यह पवित्र दिन 7 सितंबर को मनाया जाएगा।

किन-किन वस्तुओं का करें दान

यह ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को ही लगता है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी है। चंद्र ग्रहण को अशुभ माना गया है।भाद्रपद पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्र ग्रहण के दिन कुछ चीजों का दान शुभ माना गया है, यदि राशि के अनुसार दान-पुण्य करें तो भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

 पूर्णिमा पर व्रत रखने का विधान

इस पूर्णिमा पर व्रत रखने का विधान है।  पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही पूर्णिमा पर चंद्रदेव की भी उपासना की जाती है. . मान्यता है कि इस दिन राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करने से चंद्र ग्रहण के अशुभ फल कम होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

पीपल के पेड़ की पूजा करें

इसके अलावा, पीपल के पेड़ की पूजा करना और उसके चारों ओर परिक्रमा करना इस दिन की एक खास परंपरा है। इस दिन पितरों के नाम से दान-पुण्य करने से आशीर्वाद मिलता है। भाद्रपद पूर्णिमा से पितृ पक्ष का आरंभ होता है, जो पितरों की श्रद्धांजलि का समय है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। 

राशि के अनुसार करें दान

Advertisment

मेष : इस राशि के जातक को पूर्णिमा के दिन लाल मसूर की दाल का दान करना शुभ रहेगा. मान्यता है कि ऐसा करने से सेहत अच्छी होती है और नकारात्मकता का नाश होता है।
वृष : इस राशि के जातकों को भादो पूर्णिमा के दिन गरीबों को दही या घी का दान करना शुभ रहेगा. मान्यता है कि ऐसा करने आर्थिक स्थिरता के साथ मानसिक शांति मिलती है।
मिथुन : इस राशि के जातको को हरी मूंग की दाल और हरे वस्त्रों का दान करना चाहिए. ऐसा करने से करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
कर्क : पूर्णिमा के दिन इस राशि वालों को मिश्री युक्त दूध का दान करने से हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही पारिवारिक जीवन खुशहाल होता है।
सिंह : इस राशि के जातक को गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए. ऐसा करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी।
कन्या: पूर्णिमा के दिन इस राशि वालों को हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए. ऐसा करने से रिश्तों में सुधार होता है और जीवन में खुशहाली आती है।
तुला : इस राशि के जातक को इस दिन दूध, चावल और घी का दान कर सकते हैं. यह करने से लक्ष्मी नारायण प्रसन्न होंगे।
वृश्चिक : पूर्णिमा के दिन इस राशि वालों को लाल रंग की वस्तु का दान करना उत्तम माना गया है. ऐसा करने से ग्रह दोष दूर होंगे।
धनु : इस राशि के जातक को पूर्णिमा के दिन दाल का दान कर सकते हैं. इससे घर में सुख समृद्धि का वास बना रहेगा।
मकर : इस राशि वालों को काले तिल का दान और जल में अक्षत प्रवाहित करना चाहिए. इससे सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलेगी।
कुंभ : चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस दिन काले तिल व तेल का दान करना चाहिए. इससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी. साथ ही मां लक्ष्मी का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
मीन : पूर्णिमा के दिन इस राशि वालों को इस दिन चने की दाल और हल्दी का दान करना चाहिए.  साथ ही ब्राह्मणों को भोजन खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।  hindu | hindu god | hindu guru | Hindu festivals | hindu festival | hindufestival | Hindu festivals India

Hindu festivals India hindufestival hindu festival Hindu festivals hindu guru hindu god hindu
Advertisment
Advertisment