Advertisment

Ramadan 2025 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी रमज़ान की बधाई

इस्लाम धर्म के पांच मूलभूत स्तंभों में से एक रमज़ान के रोज़े माने जाते है। रमज़ान का आगाज़ होते ही देशभर में बधाईयों का दौर शुरू हो गया है। सीएम योगी ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी

author-image
Mohd. Arslan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी रमज़ान की बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी रमज़ान की बधाई Photograph: (YBN )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

रमज़ान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। शनिवार को चांद निकलने के बाद से ही रमज़ान का आगाज़ हो गया है। रविवार को पूरे देश भर में पहला रोज़ा रखा गया। देर शाम को मुसलमानों ने इफ्तार कर अपना पहला रोज़ा खोला। इस के साथ ही रमज़ान महीने की मुबारकबाद का दौर जारी है।

सीएम ऑफिस के हैंडल से X पर किया गया पोस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रविवार को प्रदेशवासियों को रमज़ान की मुबारकबाद पेश की। अपने बधाई संदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि रमज़ान के पवित्र दिनों में रोज़ा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बंदगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी जैसी मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रमज़ान की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

Advertisment

देशभर में संपन्न हुआ पहला रोज़ा

रविवार को पूरे देश में मुसलमानों ने पहला रोज़ा रखा। तड़के सुबह सेहरी से रोज़े की तैयारी शुरू हुई और फज्र की नमाज़ अदा की गई। वहीं देर शाम सूरज डूबने के बाद देश के अलग अलग हिस्सों में तय समय अनुसार इफ्तार कर के रोज़ा खोला गया। लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में सामूहिक इफ्तार का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मुल्क की तरक्की और शांति की दुआ मांगी साथ ही एक साथ इफ्तार कर नमाज़ अदा की गई।

Advertisment
Advertisment