Advertisment

सज गए राम मंदिर, धूमधाम से मनाया जाएगा जन्मोत्सव

आज रविवार को राम नवमी मनाई जाएगी, भगवान राम के जन्मदिन के लिये कानपुर में जगह-जगह शनिवार को ही राम मंदिर की सजावट कर दी गई। अधिकांश मंदिर रोशनी से नहा उठे।

author-image
Saras Bajpai
राम नवमी

रामनवमी के लिये सजा निराला नगर का राम मंदिर Photograph: (बाईबीएन न्यूज)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर। राम नवमी का पर्वा आज रविवार को होगा। शनिवार को ही नवरात्रि की सप्तमी के साथ ही कई जगह अषअटमी भी मनाई गई। रविवार को राम नवमी के चलते कानपुर में कई स्थानों पर रूट का डायवर्जन भी किया गया। रविवार की दोपहर 12 बजे घरों के साथ ही  कई मंदिरों में रामजन्म का कार्यक्रम करने की तैयारी की गई है।

सजाए गए मंदिर

रामनवमी की  तैयारी को लेकर शनिवार की सुबह से मंदिरों में सफाई आदि का काम शुरू कर दिया गया था। शाम होते-होते प्रमुख मंदिरों के साथ ही गलियों व मोहल्लों में स्थित राम मंदिर भी रोशनी से जगमगा उठे। अपने प्रभु राम के स्वागत के लिये मंदिरों के साथ ही राम दरबार को भी महकने वाले फूलों तथा रंग बिरंगी झालरों से सजा दिया गया था। रात को अंधेरा होते ही बेहतरीन ढंग से सजाए गए मंदिरों को देखने के लिय भक्तों की भीड़ यहां पहुंचने लगी।

मंदिरों में शुरू हुआ अंखडं रामयण का पाठ

Advertisment

रविवार को राम नवमी होने के कारण निराला नगर, हरबंश मोहाल, परेड सहित शहर के अधिकांश मोहल्लों के कई मंदिरों में रामायण का अखंड पाठ शुरू किया गया। रामायण शुरू करने में मंदिर के पुजारियों ने समय का खास तौर पर ध्यान रखा ताकि राम नवमी की सुबह बाल्य काल का पाठ हो सके औऱ सुबह से ही मंदिरों में राम जन्म का माहौल बनाया जा सके।

दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव की तैयारी

राम मानस मंदिर निराला नगर में की गई सजावट भक्तों का मन मोह रही थी। यहां हो रहे अखंड रामयण के पाठ के संबंध में पुजारी राम देव मिश्रा तथा बब्बू पंडित ने कहा कि रामायण का पाठ इस तरह से शुरू कराया गया है कि सुबह राम जन्मओत्सव का  प्रसंग भक्तों के कान में पड़े। दोपहर 12 बजे मंदिर में जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें भक्तों के प्रसाद वितरण के साथ ही इन्हें राम लला की आऱती के भी आनंद की अनभूति कराई जाएगी। दोपहर में जन्मोत्सव के बाद रात तक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम किये जाएंगे। शाम को भाजयुमों के महामंत्री अर्पित सिंह राठौर तथा अनुपम दुबे व पार्षद अनिय यादव आदि  के द्वारा आतिशबाजी व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखने की बात कही जा रही है।

kanpur latest news
Advertisment
Advertisment