Advertisment

Bihar Board: कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बीएसईबी ने एडमिट कार्ड के साथ स्कूलों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

author-image
Manish Tilokani
Bihar Board Class 12th Admit Card 2025 Download

Bihar Board Class 12th Admit Card 2025 Download

Listen to this article
00:00 / 00:00

पटना, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

Bihar Board Class 12th Admit Card 2025:  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड  12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो भी विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.bihar.gov.in) पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार परीक्षा में पूरे राज्य से 12 लाख 90 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होने वाले हैं।

कब शुरू होंगी परीक्षाएं?

बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की की परीक्षाएँ 1 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। वहीं सबसे अंतिम परीक्षा 15 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। सभी छात्र-छात्राओं को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा समय, विषयों की सूची, परीक्षा केंद्र का पता, आदि महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं। इसी के आधार पर पहचान कर के किसी भी स्टूडेंट को परीक्षा देने दिया जाएगा। 

Advertisment

बीएसईबी ने स्कूलों को दिए जरूरी निर्देश

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने स्कूलों को जरूरी निर्देश देते हुए कहा है कि सभी स्कूलों को एडमिट कार्ड 2025 पर हस्ताक्षर करने होंगे और स्कूल की मुहर भी लगाना होगा। स्कूलों को एक रजिस्टर भी रखना होगा जिसमें उन छात्रों की जानकारी होगी जिन्हें बीएसईबी कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2025 आवंटित किया गया है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रमुखों को आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उन पर हस्ताक्षर करके छात्रों को सौंपना होगा।

 कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड? 

Advertisment

Bihar Board Class 12th Admit Card 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा जारी किए गए कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करे:   
 
नीचे दिए गए आसान कदमों का पालन करके आप अपना BSEB 12वीं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।  
  • होमपेज पर "Class 12th Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।  
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल (स्कूल यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें।  
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।  
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।  
Advertisment
Advertisment