Advertisment

CBSE Board Exam 2025: जारी हुए 10वीं व 12वीं के Admit Card, यहां से करें Download

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आप अपने एडमिट कार्ड को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

author-image
Manish Tilokani
CBSE Board Class 10th and 12th Exam Admit Card
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड को सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कूल से प्राप्त करना होगा एडमिट कार्ड 

रेगुलर से फॉर्म भरने छात्रों को एडमिट कार्ड उनके स्कूलों में बाटें जाएंगे। वहीं प्राइवेट फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी होगी, जैसे छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय। 

Advertisment

बोर्ड की परीक्षा का शेड्यूल 

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। ऑफिसियल नोटिस के अनुसार, CBSE 10वीं कक्षा की परीक्षा, 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि क्लास 12वीं परीक्षा 15 फरवरी 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक होगी। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

Advertisment

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। 
CBSE एडमिट कार्ड 2025 क्लास 10वीं और 12वीं' लिंक पर क्लिक करें। 
यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा। 
अपनी जानकारी जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज करें। 
CBSE एडमिट कार्ड 2025 क्लास 10वीं और 12वीं स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
CBSE एडमिट कार्ड 2025 क्लास 10वीं और 12वीं डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसे सेव करें। 

इस बात रखें ध्यान 

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड को संबंधित स्कूल अधिकारियों से प्राप्त करने के बाद उसमें लिखे हुए विवरणों को ध्यान से पढ़ें।  अगर किसी प्रकार की गलती होती है, तो छात्रों को इसे तुरंत सुधारने के लिए संबंधित स्कूल अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई है। आप स्कूल बोर्ड से एडमिट कार्ड में सुधार के लिए संपर्क करते हैं। जरूरी बात यह है कि अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती होती है, तो छात्रों को सुधार के लिए अनुरोध करना चाहिए, क्योंकि वही गलती CBSE मार्कशीट 2025 में भी दिखाई दे सकती है। 

Advertisment
Advertisment