Advertisment

MPBSE का रिजल्‍ट जारी, यहां क्लिक कर देखें result

MPBSE ने आज, 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। नतीजों की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री मनमोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई।

author-image
Ranjana Sharma
MPBSE
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
भोपाल,वाईबीएन डेस्‍क: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज, 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं। नतीजों की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मनमोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई। रिजल्ट जारी होते ही इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए नतीजे देख सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisment

छात्र कर रहे थे इंतजार

इस वर्ष हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल मिलाकर 16.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। सभी छात्र, अभिभावक और शिक्षक लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे, जो आज समाप्त हुआ। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने इस सूची में स्थान बनाया है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से स्कूटी, लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र भेंट किए जाएंगे। यह इन छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहन देने की एक पहल है।

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स

Advertisment
  • आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
  • "MP Board 10th/12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट आउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।
result 10th class result 2025
Advertisment
Advertisment