Advertisment

Akshara Singh हुईं देश भक्ति में लीन, बोलीं- ‘भारत के लिए हम हैं जिंदा’

अक्षरा सिंह के अंदर भी देश भक्ति की भावना आते देखी जा रही हैं। बता दें, अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

author-image
Ojaswi Tripathi
AKSHRA SINGH
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हमेशा ही अपने दमदार अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की अदाएं इतनी कातिलाना होती हैं कि उनके सामने हर कोई हार मान जाता है। वहीं, अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और पोस्ट शेयर कर फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। बता दें, एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में आती नजर आ रही हैं, जहां उनकी अपनी अदाएं देख हर कोई घायल हो जा रहा है।

यह भी पढ़ें:Akshara Singh की जिद को देख लोगों ने मारी सीटी, बोले- 'लड़की मरवा के मानेगी'

तिरंगे रंग की चुन्नी ओढ़ें एक्ट्रेस लगीं खूबसूरत

Advertisment

बता दें, 26 जनवरी अब कुछ ही दिन में आने वाला है। इस दिन हर कोई गणतंत्र दिवस मनाने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहा है। इसी के साथ अक्षरा सिंह के अंदर भी देश भक्ति की भावना आते देखी जा रही हैं। बता दें, अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह देश भक्ति में लीन होते नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो में तिरंगे रंग की चुन्नी ओढ़ी हैं, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते देखा जा रहा है।

अक्षरा के कैप्शन ने लोगों को किया खुश

Advertisment

एक्ट्रेस अपने इस वीडियो में गाना गा रही हैं, जिसका नाम भारत की मिट्टीहै। एक्ट्रेस का ये गाना जनता को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर कर अक्षरा ने कैप्शन में लिखा कि तेरे ज्ञान की ज्योति से , मिटे जग का अंधेरा, भारत की मिट्टी में फिर से हो जन्म मेरा। इनका ये कैप्शन हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। साथ ही फैंस उनकी इस लेटेस्ट वीडियो पर जमकर प्यार बरसाते देखे जा रहे हैं। अभी तक इस पोस्ट पर 17,954 लाइक्स आ चुकी हैं। साथ ही यूजर्स कमेंट में दिल और फायर वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं।

Advertisment
Advertisment