Advertisment

अक्षरा सिंह का नया गाना ‘चल जाईब मायके’ हुआ रिलीज, फैंस ने की जमकर तारीफ

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह प्रशंसकों के लिए पति-पत्नी की प्यारी नोक-झोंक वाला गाना 'चल जाईब मायके' लेकर आ रही हैं। इस बात की जानकारी देते हुए अभिनेत्री ने गाने का पोस्टर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

author-image
YBN News
AksharaSingh

AksharaSingh Photograph: (IANS)

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रही हैं। उनका नया गाना ‘चल जाईब मायके’ रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में अक्षरा का पारंपरिक अंदाज और दमदार एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में गांव की झलक और घरेलू माहौल को खूबसूरती से दिखाया गया है। अक्षरा सिंह की आवाज़ और अभिनय दोनों ने गाने को खास बना दिया है। फैन्स गाने को सुनकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

पति-पत्नी की प्यारी नोक-झोंक

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह प्रशंसकों के लिए पति-पत्नी की प्यारी नोक-झोंक वाला गाना 'चल जाईब मायके' लेकर आ रही हैं। इस बात की जानकारी देते हुए अभिनेत्री ने गाने का पोस्टर शुक्रवार कोसोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

अक्षरा ने पोस्टर शेयर कर फैंस को उत्साहित कर दिया है, और अब हर तरफ यही चर्चा है कि यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया तूफान लाएगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गाना 'चल जाईब मायके' का पोस्टर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "'चल जाईब मायके' पति-पत्नी की नोकझोंक वाला एक प्यारा सा गाना आप सबके लिए मैं और मिंटुआ।"

Advertisment

फिल्म 'अम्बे मां' की शूटिंग भी पूरी

वहीं, अभिनेत्री ने फिल्म 'अम्बे मां' की शूटिंग भी पूरी कर ली है, लेकिन इसकी रिलीज की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टर में अक्षरा नई-नवेली दुल्हन के पारंपरिक गेटअप में दिख रही हैं, लाल जोड़ा, चूड़ियां, और चेहरे पर जबरदस्त एक्सप्रेशन। उनके सह-कलाकार, जिन्हें मिंटुआ के नाम से कैप्शन में मेंशन किया गया है, पति के रोल में हैं। बैकग्राउंड में मायके की ओर इशारा करते हुए रंग-बिरंगे घर और रास्ता गाने की थीम को और जीवंत बनाते हैं। 
यह दृश्य वैसा ही लगता है, जैसे कोई रोजमर्रा की कहानी हो, लेकिन अक्षरा की आंखों में चमकते शरारत भरे एक्सप्रेशन इसे खास बना देते हैं। गाने को अक्षरा सिंह और मधुकर आनंद ने अपनी आवाज दी और बोल संदीप साजन के हैं। वहीं, कोरियोग्राफी का जिम्मा एम.के. गुप्ता जॉय ने संभाला है।

देवी भक्ति गीत 'भोली सी मईया' रिलीज

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा का देवी भक्ति गीत 'भोली सी मईया' रिलीज हुआ था। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया और प्रोड्यूस भी किया। गाने को अक्षरा सिंह के ही यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जिसे फैंस की तरफ से खूब प्यार मिल रहा है और लोग इस पर रील भी बना रहे हैं। 

 (इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment