Advertisment

Alia Bhatt की पूर्व असिस्टेंट Vedika Shetty गिरफ्तार, एक्ट्रेस को लगाया लाखों का चूना

आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका शेट्टी को 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आलिया की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया था और जांच जारी है।

author-image
Pratiksha Parashar
alia bhatt, vedika shetty
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कबॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वेदिका शेट्टी पर आरोप है कि उसने आलिया के प्रोडक्शन हाउस 'एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड' और एक्ट्रेस के निजी बैंक खातों से कुल 77 लाख रुपये बिना इजाजत के हड़प लिए। यह मामला जुहू पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। आलिया के लाखों रुपये हड़पने के बाद वेदिका फरार हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने अब उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। 

धोखाधड़ी का मामला: क्या है आरोप?

पुलिस के अनुसार, वेदिका शेट्टी ने आलिया के नकली हस्ताक्षर कर दो साल की अवधि में यह रकम निकाली। बताया जा रहा है कि शेट्टी को आलिया की पर्सनल और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों तक पहुंच हासिल थी, जिसका उन्होंने गलत इस्तेमाल किया। आलिया भट्ट की मां, सोनी राजदान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह मामला लगभग पांच महीने पहले दर्ज किया था, जिसके बाद अब जाकर वेदिका को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया।

आलिया का प्रोडक्शन हाउस

आलिया भट्ट ने 2021 में एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की स्थापना की थी। इस बैनर की पहली फिल्म डार्लिंग्स थी, जिसे शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाया गया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट, विजय वर्मा और शेफाली शाह ने अहम रोल्स निभाए हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 

आलिया का रिएक्शन नहीं आया सामने

Advertisment

आलिया की भरोसेमंद रही वेदिका शेट्टी ने उनकी नाक के नीचे उन्हें धोखा दिया और लाखों रुपये की ठगी करके फरार हो गई। आखिरकार पुलिस ने वेदिका को गिरफ्तार कर लिया है।  इस मामले में आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गहराई से की जा रही है और आगे और भी खुलासे संभव हैं। entertainment news | crime news | fraud 

fraud crime news entertainment news
Advertisment
Advertisment