Advertisment

आम्रपाली दुबे ने दिखाया 'बहू' वाला अंदाज, नीली साड़ी में शेयर किया शानदार वीडियो

वीडियो में आम्रपाली के हावभाव, अंदाज और लुक बेहद कमाल के हैं। वह आसमानी रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्हें हाथों में लाल चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर एक परफेक्ट बहू का लुक दे रहे हैं।

author-image
Mukesh Pandit
Amrapali Dubey
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीकी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'राते बलमुआ' पर रील बनाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में आम्रपाली के हावभाव, अंदाज और लुक बेहद कमाल के हैं। वह आसमानी रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्हें हाथों में लाल चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर एक परफेक्ट बहू का लुक दे रहे हैं। इस बहू वाले लुक के साथ आम्रपाली के एक्सप्रेशन ने वीडियो को दिलचस्प बना दिया। वह 'राते बलमुआ' गाने की लाइन पर बेहद शानदार अंदाज में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, "अई हो दादा।"

वीडियो पोस्ट करते ही आम्रपाली के प्रशंसकों के हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस उनके लुक और अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह हाल ही में रिलीज हुए उनके और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के धमाकेदार गाने 'बीड़ी' पर शानदार एक्सप्रेशन के साथ डांस करती दिख रही थीं। वहीं, अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में फनी इमोजी लगाए थे।

सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग

अभिनेत्री की लोकप्रियता केवल फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।  अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2008 में लोकप्रिय धारावाहिक 'सात फेरे: सलोनी का सफर' से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में भोजपुरी सिनेमा में एंट्री ली।

Advertisment

अभिनेत्री के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे जल्द ही 'स्वर्ग से प्यारा घर हमारा' और 'मातृ देवो भव:' हैं। इसके अलावा, वह 'सास कमाल बहू धमाल' और वेब सीरीज 'पूर्वांचल' में भी नजर आएंगी।  bollywood actress | Bollywood | bollywood news | bollywood movies | bollywood updates | bollywood updates news

bollywood updates news bollywood updates bollywood movies bollywood news Bollywood bollywood actress
Advertisment
Advertisment