Advertisment

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर ने बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर कसा तंज

दरअसल, ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने बिग बॉस हाउस में यह दावा किया था कि वह सिर्फ बकलवा खाने के लिए दुबई और ताजमहल के सामने कॉफी पीने के लिए आगरा जाती थीं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

author-image
YBN News
Awez Darbar and Nagma Mirajkar

कंटेंट क्रिएटर आवेज दरबारऔर नगमा मिराजकर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां उन्होंने मीडिया के लिए फोटो खिंचवाते हुए 'बिग बॉस’ कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर तंज कसे।  दरअसल, ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने बिग बॉस हाउस में यह दावा किया था कि वह सिर्फ बकलवा खाने के लिए दुबई और ताजमहल के सामने कॉफी पीने के लिए आगरा जाती थीं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके बाद कुछ लोगों ने तान्या मित्तल को खूब ट्रोल किया था।

बिग बॉस हाउस से बाहर हुए आवेज दरबार

हाल ही में बिग बॉस हाउस से बाहर हुए आवेज दरबार ने तान्या की इसी बात पर तंज कसा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में आवेज दरबार मीडिया से कहते हैं, "हम बकलवा खाकर आ रहे हैं," जिस पर नगमा जोर से हंस पड़ती हैं। फिर उन्होंने एक डब्बा खोलकर फोटोग्राफर्स को तुर्की मिठाई देने से पहले कहा, "आप लोगों के लिए भी बकलवा लाए हैं, चाहिए क्या?"

वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं

आवेज दरबार के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि आवेज ने इसके जरिए तान्या मित्तल को रोस्ट किया है, यानी उनका मजाक उड़ाया है। बता दें कि आवेज दरबार मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के छोटे बेटे हैं। वो हाल ही में बिग बॉस हाउस में गए थे। बतौर कंटेस्टेंट उनका सफर यहां पर बहुत छोटा रहा। उन्हें जल्द ही नॉमिनेट होकर घर से बाहर निकलना पड़ा।

डांसर और कोरियोग्राफर हैं आवेज 

आवेज दरबार एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर, डांसर और कोरियोग्राफर हैं, जो अपने वायरल डांस वीडियो के लिए जाने जाते हैं। उनकी मंगेतर नगमा मिराजकर भी एक जानी-मानी डांसर हैं। इस जोड़े के सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स हैं। ‘बिग बॉस 19’ शो में ही आवेज दरबार ने नगमा को प्रपोज किया था। बहुत जल्द दोनों शादी करने वाले हैं।

Advertisment

शो की बात करें तो इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, उनमें अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, जीशान कादरी, नीलम गिरी, प्रणित मोरे और बसीर अली के नाम शामिल हैं। इस समय इन सभी पर वोटिंग के आधार पर घर से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। यह शो कलर्स चैनल पर और जियो हॉटस्टार ऐप पर रोजाना प्रसारित होता है। आईएएनएस
Bollywood | bollywood actress | bollywood news | bollywood movies | bollywood updates 

bollywood updates bollywood movies bollywood news bollywood actress Bollywood
Advertisment
Advertisment