Advertisment

भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का ‘सरसों के साग’ नामक नया गाना होगा रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लूदर्शकों के लिए जल्द ही 'सरसों के साग' लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी।

author-image
YBN News
kallu

kallu Photograph: (ians)

मुंबई।भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू जल्द ही एक नया गाना लेकर आ रहे हैं, जिसका शीर्षक है ‘सरसों के साग’। बताया जा रहा है कि यह गीत उनकी मस्ती और पारंपरिक भोजपुरी स्टाइल का अनोखा मिश्रण होगा। कल्लू की आवाज़ में यह ट्रैक संगीत प्रेमियों के बीच धूम मचाने की पूरी तैयारी में है। अभी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन फैंस में पहले से ही उत्सुकता दिखाई देने लगी है। इस गाने की घोषणा से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है।

"गाना 'सरसों के साग' 16 नवंबर को रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लूदर्शकों के लिए जल्द ही 'सरसों के साग' लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर गाने का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन जानकारी देते हुए लिखा, "गाना 'सरसों के साग' 16 नवंबर को सुबह 7 बजे रिलीज होगा।"

पार्टी एंथम

गाने को अरविंद और खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है और बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक विक्की ने तैयार किया है। गाने में अरविंद के साथ अभिनेत्री सपना चौहान नजर आएंगी। वहीं, गाने के बारे में बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उनके इस पोस्ट ने प्रशंसकों में उत्साह भर दिया है। वे पोस्टर देख इसे पार्टी एंथम बता रहे हैं और अब इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा में अपनी गायकी और अभिनय के लिए मशहूर हैं। उनके गाने हर बार प्रशंसकों को कुछ नया और भावपूर्ण अनुभव देते हैं। इससे पहले उन्होंने कई गाने रिलीज किए हैं, जिनमें टिकुलिया, नजरिया के बान, और कमरिया के हड्डी शामिल हैं। इसी के साथ अभिनेता किसी भी शुभ अवसर से पहले नया गाना जरूर निकालते हैं। इससे पहले नवरात्रि के अवसर पर भी गायक ने 'पूजा माई खातिर' रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Advertisment

भोजपुरी सिनेमा

अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा के उन सितारों में से एक हैं, जिन्होंने गायकी के साथ-साथ अभिनय में भी दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने गायकी और अभिनय से लाखों दिल जीते हैं। अभिनय के करियर की शुरुआत सॉन्ग 'बोलता मुरगवा कुकड्डू कू' से हुई थी, जिसने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया।

फिल्म 'दिल भईल दीवाना'

इसके बाद फिल्म 'दिल भईल दीवाना' से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। अरविंद ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, और उनके गाने यूट्यूब पर हमेशा ट्रेंड करते हैं। वहीं, अरविंद इन दिनों काजल राघवानी के साथ फिल्म प्रेम विवाह की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment